GICSajwankanda Tehri Garhwal

GICSajwankanda Tehri Garhwal || "ॐ आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विशवत:" ||

आज परिषदीय परीक्षा 2024 का परीक्षाफल घोषित हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज सजवाणकाण्डा , देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल का परीक्षाफल इस प्...
30/04/2024

आज परिषदीय परीक्षा 2024 का परीक्षाफल घोषित हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज सजवाणकाण्डा , देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल का परीक्षाफल इस प्रकार से रहा।
हाईस्कूल ---- 100%
इंटरमीडिएट -- 96%

सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र /छात्रा ---

हाईस्कूल ---- कु0 वंदना 81.6% (ग्राम - मुनेठ )
इंटरमीडिएट - साहिल सिंह 85.8% (ग्राम- भदनी )

सभी सफल परीक्षार्थियों को बधाई व उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।💐💐💐💐💐

विकासखण्ड स्तरीय खो खो प्रतियोगिता 2023 की कुछ खूबसूरत झलकियां
22/09/2023

विकासखण्ड स्तरीय खो खो प्रतियोगिता 2023 की कुछ खूबसूरत झलकियां

हरेला के उपलक्ष में विद्यालय परिक्षेत्र के अन्तर्गत अशोक , चंपा, जामुन ,तुलसी आदि पौधों का वृक्षारोपण
18/07/2023

हरेला के उपलक्ष में विद्यालय परिक्षेत्र के अन्तर्गत अशोक , चंपा, जामुन ,तुलसी आदि पौधों का वृक्षारोपण

Congratulations Sumit.
26/05/2023

Congratulations Sumit.

हिमवंत - विद्यार्थियों और शिक्षकों को समर्पित ई-पत्रिका)

ये बच्चे बड़े ज़िद्दी हैं। कहते हैं हम तो आएंगे, वृक्षारोपण करेंगे। शुभाशीष हमारे बच्चों।
20/07/2022

ये बच्चे बड़े ज़िद्दी हैं। कहते हैं हम तो आएंगे, वृक्षारोपण करेंगे।
शुभाशीष हमारे बच्चों।

प्रकृति का श्रृंगार 🌲🌳पर्यावरण प्रेमी श्री विनोद टोडरिया जी के सहयोग से आज विद्यालय में वृहद वृक्षारोपण किया गया जिसमें ...
20/07/2022

प्रकृति का श्रृंगार 🌲🌳
पर्यावरण प्रेमी श्री विनोद टोडरिया जी के सहयोग से आज विद्यालय में वृहद वृक्षारोपण किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओ ने पूरी मेहनत और लगन से वृक्ष लगा के प्रकृति का सृंगार किया व वृक्षो की सुरक्षा का संकल्प लिया ।

13/07/2022
दिनांक 21 मई 2022 को विद्यालय में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ प्रतिभा दिवस मातृ दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें विभिन्न ...
22/05/2022

दिनांक 21 मई 2022 को विद्यालय में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ प्रतिभा दिवस मातृ दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं कला प्रदर्शनी आदि आयोजित की गई जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने व उनकी माताओं ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया विद्यालय परिवार इन सभी छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता है।

धन्यवाद।माँ सर्वेश्वरि कृपालु माँ के सहयोग से श्री अश्वनी कुमार गुजरात वालों ने श्री मैचन्द सिंह रावत जी की उपस्थिति में...
12/05/2022

धन्यवाद।
माँ सर्वेश्वरि कृपालु माँ के सहयोग से श्री अश्वनी कुमार गुजरात वालों ने श्री मैचन्द सिंह रावत जी की उपस्थिति में आज विद्यालय में तिथि भोज का आयोजन करवाया गया जिसमें कि विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं के द्वारा भोज का आनन्द उठाया गया।

आज दिनाँक 26 अक्टूबर 2021 को संकुल भटकोट , देवप्रयाग टि0ग0, के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज में दो दिवसीय (25 व 26 अक्टूबर)...
26/10/2021

आज दिनाँक 26 अक्टूबर 2021 को संकुल भटकोट , देवप्रयाग टि0ग0, के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज में दो दिवसीय (25 व 26 अक्टूबर) संकुल स्तरीय खेल महाकुम्भ (अंडर-14) का समापन हो गया । खेल महाकुम्भ का शुभारंभ मुख्य अतिथि अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री चन्दा प्रसाद टोडरिया द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर ग्राम प्रधान सजवाण कांडा श्री वीरपाल जी,ग्राम प्रधान टुंगरियाल कांडा श्री नरेश जी व सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति में किया गया। सरस्वती वंदना व स्वागत गान की शानदार प्रस्तुति व प्रधानाचार्य जी एवं मुख्य अतिथि के आशीर्वचन के बाद अतिथियों, प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार बघेल जी व शिक्षकों द्वारा सभी प्रतिभागियों से परिचय कर खेल महाकुंभ का आगाज़ हुआ जिसमें खो-खो,1500 मी0 रेस, 800 मी0 रेस, 400 मी0 रेस, 100 मी0 रेस, लम्बी कूद, गोला फेंक व कबड्डी , वॉली बॉल आदि खेलो का आयोजन किया गया। सभी खेलों में संकुल के अंतर्गत आने वाले गाँव से आए प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। मंच संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता श्री मनोहर लाल कोठीवाल व वरिष्ठ शिक्षक श्री विमर्श पन्त जी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता रा0इ का0 सजवाण कांडा के खेल विशेषज्ञ श्री अरवीन कुमार ध्यानी के नेतृत्व में तथा खेल विशेषज्ञ श्री मनीष चौधरी रा0इ0का खरसाडी , रा0इ का0 सजवाणकांडा परिवार श्री बिमल उनियाल जी, श्री अतुल बड़थ्वाल, श्री वेदप्रकाश विश्वकर्मा, श्रीमती पूनम भट्ट,श्रीमती यशोदा जोशी,श्रीमती अनिता सुयाल,श्रीमती कुसुमलता,श्री महावीर चौहान,श्री संजेश कुमार रतूड़ी व विद्यालय की रीढ़ स्वयंसेवी छात्र -छात्राओं मनीषा, सिमरन, शालू, कंचन, प्राची, अनीसा,ईशा, सपना, अंशिका, सजनी, वैभवी, डिम्पल, पंकज, नितिन, सौरभ, सचिन, विपिन, नरेंद्र, अखिलेश, रोहित, गुरुदेव, गोलू, शुभम, विशाल, पुष्पा देवी जी, कीड़ी देवी जी आदि के सहयोग से सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर सभी उपस्थित प्रतिभागियों व अतिथियों, शिक्षकों व विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं हेतु भोजन व्यवस्था की गई।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। (Photo By- S.K.Raturi)
मुख्य अतिथि श्री टोडरिया जी द्वारा द्वारा छात्र- छात्राओं के उत्साह वर्धन हेतु ₹500 की धनराशि भेंट की गई।
विभिन्न प्रतोयोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे-
1500 मी0
बालक वर्ग-
प्रथम- मंगल सिंह (रा0उ0मा0वि0कोटी भरपूर)
द्वितीय- साहिल बिष्ट (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
तृतीय- सचिन सिंह(रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
चतुर्थ- रोहन (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
पंचम- राजन (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
बालिका वर्ग-
प्रथम- कोमल (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
द्वितीय- पूर्वा (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
तृतीय- मनीषा (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
चतुर्थ- डिम्पल (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
पंचम- कोमल। (रा0उ0मा0वि0कोटी भरपूर)
800 मी0
बालक वर्ग-
मंगल सिंह (रा0उ0मा0वि0कोटी भरपूर)
हिमांशु (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
अक्षित पुंडीर। (रा0उ0मा0वि0कोटी भरपूर)
चेतन कैंतुरा (रा0उ0मा0वि0कोटी भरपूर)
सचिन (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
बालिका वर्ग-
सानिया कोटियाल (रा0उ0मा0वि0कोटी भरपूर)
कंचना (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
करिश्मा (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
आरती (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
सिमरन। (रा0उ0मा0वि0कोटी भरपूर)
400 मी0
मोहित (रा0उ0मा0वि0कोटी भरपूर)
संजीव। (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
आदित्य जुयाल (रा0उ0मा0वि0कोटी भरपूर)
ऋषि। (रा0उ0मा0वि0कोटी भरपूर)
भगवान सिंह (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
बालिका वर्ग-
समीक्षा (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
आरती (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
सानिया (रा0उ0मा0वि0कोटी भरपूर)
कंचना। (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
करिश्मा (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
100 मी0
कोमल - कोटी
कोमल- महरकांडा
अनुसुइया - सजवाणकांडा
बालक वर्ग-
गौरव - सजवाण कांडा
चेतन - कोटी
हिमांशु बिष्ट- जियाल कांडा
सुजल - कोटी

लम्बी कूद
बालक वर्ग-
सचिन (रा0उ0मा0वि0कोटी भरपूर)
हिमांशु बिष्ट (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
लक्की बिष्ट (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
मनजीत। (रा0उ0मा0वि0कोटी भरपूर)
शुभम (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
बालिका वर्ग-
पूर्वा (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
अनुसुइया (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
मनीषा (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
करिश्मा (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
खो-खो
बालिका वर्ग-
विजेता (ग्राम- सजवाणकांडा)
उपविजेता। (ग्राम- महरकांडा)
बालक वर्ग-
विजेता - (गोर्थी कांडा)
उपविजेता- (ग्राम-कोटी-भटकोट- तुंणगी)
गोला फेंक
बालिका वर्ग-
सजनी (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
मनीषा (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
साक्षी (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
बालक वर्ग-
मंगल सिंह (रा0उ0मा0वि0कोटी भरपूर)
अंशुल कोटियाल (रा0उ0मा0वि0कोटी भरपूर)
शुभम सिंह (रा0इ0का0 सजवाणकांडा)
कबड्डी
बालक वर्ग-
विजेता- (कोटी-भटकोट- तुंणगी)
उपविजेता -( सजवाण कांडा)
बालिका वर्ग-
विजेता- (महर कांडा)
उपविजेता- (कोटी-भटकोट- तुंणगी)

विद्यां ददाति विनयं,विनयाद् याति पात्रताम्।पात्रत्वात् धनमाप्नोति,धनात् धर्मं ततः सुखम्॥आज दिनांक 22 अक्टूबर 2021 को देव...
22/10/2021

विद्यां ददाति विनयं,विनयाद् याति पात्रताम्।
पात्रत्वात् धनमाप्नोति,धनात् धर्मं ततः सुखम्॥

आज दिनांक 22 अक्टूबर 2021 को देवप्रयाग ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सजवाणकांडा में ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 12 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया और रा0इ0का0 सजवाणकांडा ने प्रथम, अटल उत्कृष्ट रा0इ0का0 चमराड़ा देवी भरपूर ने द्वितीय व रा0इ0का0 ललूड़ीखाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जनपदीय व ब्लॉक सामान्य ज्ञान क्विज़ समन्वयक श्री जितेंद्र बिष्ट जी, प्रधानाचार्य रा0इ0का0 सजवाणकांडा श्री विनोद कुमार बघेल जी, प्रधानाचार्य रा0इ0का0 चमराड़ा देवी भरपूर,प्रधानाचार्य रा0उ0मा0वि0 कोटी भरपूर, प्रधानाचार्य रा0उ0म0वि0 बमाणा व इन 12 विद्यालयों के तेजस्वी छात्र- छात्राओं सहित सम्मानित शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु आदरणीय प्रधानाचार्य श्री पी0के0 सिंह जी ,चमराड़ा देवी भरपूर ने ₹2100 व वरिष्ठ व सम्मानित प्रवक्ता रा0इ0का0 खरसाडी श्री महेश चंद्र सुयाल जी ने ₹500 की धनराशि विद्यालय को भेंट की।
विद्यालय परिवार कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने हेतु ब्लॉक देवप्रयाग के सभी प्रतिभागी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, सम्मानित शिक्षकों व सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता है तथा रा0इ0का0 सजवाणकांडा व रा0इ0का0 चमराड़ा देवी भरपूर के प्रतिभागी छात्र- छात्राओं को जनपद स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता हेतुअग्रिम शुभकामनाएं देता है।

Address

Devaprayag

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GICSajwankanda Tehri Garhwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share