Sri Karan Narendra Agriculture University, Jobner

Sri Karan Narendra Agriculture University, Jobner S.K.N. Agriculture University, Jobner

Sri Karan Narendra Agriculture University, Jobner- Jaipur was established in 2013 by Govt of Rajasthan under Agriculture University, Jobner Act, 2013 (Bill No 39) with a view to impart teaching at the University or college level, conduct research and extension education programmes in the field of agriculture. The territorial jurisdiction and responsibility of this University extend to the district

s of Jaipur, Sikar, Alwar, Dausa, Tonk, Ajmer, Bhartpur and Dholpur. The university covers three agro-climatic zones:

II A: Transitional plain of inland drainage - Sikar

III A: Semi-arid eastern plain zone- Jaipur, Ajmer, Tonk, Dausa

III B: Flood prone eastern plains- Alwar, Bharatpur, Dholpur

जयपुर में इंडियन डेयरी एसोसिएशन राजस्थान चैप्टर द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “एन. आर. भसीन मेमोरियल लेक्चर एवं अवार्ड समारोह...
28/04/2026

जयपुर में इंडियन डेयरी एसोसिएशन राजस्थान चैप्टर द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “एन. आर. भसीन मेमोरियल लेक्चर एवं अवार्ड समारोह” का भव्य आयोजन

27/04/2026

जयपुर में इंडियन डेयरी एसोसिएशन राजस्थान चैप्टर द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “एन. आर. भसीन मेमोरियल लेक्चर एवं अवार्ड समारोह” का भव्य आयोजन

27/04/2026
🌟 ​🌟 कुलगुरु प्रो. (डॉ.) पुष्पेंद्र सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 'डेयरी विजन 2047' पर भव्य मंथन! ✨ 🌟​जयपुर में इंडियन ...
26/04/2026

🌟 ​🌟 कुलगुरु प्रो. (डॉ.) पुष्पेंद्र सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 'डेयरी विजन 2047' पर भव्य मंथन! ✨ 🌟
​जयपुर में इंडियन डेयरी एसोसिएशन (IDA) राजस्थान चैप्टर द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित "एन. आर. भसीन मेमोरियल लेक्चर एवं अवार्ड समारोह" में श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय (SKNAU), जोबनेर की शानदार उपस्थिति रही! 🥛✨
​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रोफेसर (डॉ.) पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने शिरकत की और डेयरी सेक्टर के सुनहरे भविष्य को लेकर अपने दूरदर्शी विचार साझा किए।
​कुलगुरु महोदय के प्रेरणादायक संबोधन की प्रमुख बातें:
👉 आधुनिक तकनीक और AI: भविष्य के डेयरी और पशुपालन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग पशुओं की स्वास्थ्य निगरानी, नस्ल सुधार और ऑटोमेशन में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।
👉 ग्रीन एनर्जी: डेयरी उद्योग में उत्पादन लागत कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सौर ऊर्जा (Solar Energy) और नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाना समय की मांग है।
👉 युवा उद्यमिता: युवाओं को पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर डेयरी उद्योग में आधुनिक दृष्टिकोण अपनाते हुए स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।
​🎓 SKNAU के विद्यार्थियों की सहभागिता: समारोह में दुग्ध विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, जोबनेर के संकाय सदस्यों और 25 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर माननीय कुलगुरु महोदय द्वारा डेयरी क्षेत्र के उत्कृष्ट उद्यमियों और होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। 🏆
​समारोह में IDA नॉर्थ जोन के चेयरमैन श्री राहुल सक्सेना, जयपुर डेयरी के एमडी श्री मनीष फौजदार और मुख्य वक्ता श्री कुलदीप शर्मा जी ने "इंडियन डेयरी – विजन 2047" पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखे।
​SKNAU परिवार आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक सोच और युवा शक्ति के समन्वय से भारत को डेयरी क्षेत्र में विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है! 🇮🇳

22/04/2026

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा विकसित मसालों की किस्मों की सुगंध देशभर में फैल रही है, जिससे भारतीय मसालों की वैश्विक मांग बढ़ रही है और किसानों को लाभ मिल रहा है।

22/04/2026
“श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर द्वारा निर्मित “एस. के. एन. मिन मिक्स” खनिज मिश्रण बदलेगा राजस्थान के पशुप...
21/04/2026

“श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर द्वारा निर्मित “एस. के. एन. मिन मिक्स” खनिज मिश्रण बदलेगा राजस्थान के पशुपालकों की तक़दीर “

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय, जोबनेर के पशुधन उत्पादन एवं प्रबन्धन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. बसंत कुमार भिंचर व उनके सहयोगी डॉ. विनोद भटेश्वर तथा डॉ. भूपेंद्र कसवां ने विशेष खनिज मिश्रण तैयार किया है । विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने इस उत्पाद को लाँच किया । कुलगुरु प्रो. चौहान ने बताया कि इस खनिज मिश्रण से पशुओं की उत्पादकता में सुधार होगा तथा ये पशुओं के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगा । कुलगुरु ने डॉ. बसंत कुमार व उनके सहयोगियों को इस नवाचार के लिए बधाई प्रेषित की । अधिष्ठाता एवं संकाय अध्यक्ष डॉ. डी. के. गोठवाल ने बताया की अक्सर पशुओं को चारे पानी आदि से पर्याप्त मात्रा में जरूरी खनिज नहीं मिल पाते हैं, जिससे उनमे कई तरह की बीमारियां व समस्याएँ देखने को मिलती है । महाविद्यालय द्वारा निर्मित इस उत्पाद से इन समस्याओं से निजात मिलेगी । विभाग के प्रभारी डॉ. बसंत कुमार भींचर ने “एस. के. एन. मिन मिक्स” खनिज मिश्रण के कई फायदे बताए : यह दूध उत्पादन में वृद्धि करता हैं, गर्भधारण संबंधी शिकायतों में भी सुधार लाता है, यह चारा खाने और पचाने में आसानी देता है जिससे गाय, भैंस आदि समय पर गर्मी में आती है और बयाने के बाद जल्दी गर्भधारण करती है इससे पशुपालकों को आर्थिक लाभ होता है । उन्होंने बताया कि गाय व भैंसो को 50-100 ग्राम प्रतिदिन तथा बकरी व भेड़ को 10-25 ग्राम प्रतिदिन खुराक दी जानी चाहिए । पशु के आकार, दूध उत्पादन के अनुसार खुराक की मात्रा में परिवर्तन किया जा सकता है । इस अवसर पर निदेशक अनुसंधान डॉ. उम्मेद सिंह, निदेशक शिक्षा डॉ. आर. के. सम्मौरिया, डॉ. विनोद भटेश्वर, सुनील शर्मा , नरेन्द्र शेषमा उपस्थित रहे। पशुपालक इस खनिज मिश्रण को जोबनेर कृषि महाविद्यालय के डेयरी फ़ार्म से ख़रीद सकते हैं ।

कृषि महोत्सव से किसानों को मिलेगा सीधा लाभ  कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहानश्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्या...
18/04/2026

कृषि महोत्सव से किसानों को मिलेगा सीधा लाभ कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से “कृषि महोत्सव” आयोजित करने की योजना पर मंथन: कुलगुरु डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के प्रसार शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से “कृषि महोत्सव” आयोजित करने की विस्तृत कार्ययोजना पर मंथन किया गया। इस संबंध में प्रसार शिक्षा निदेशालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने की। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी खरीफ मौसम से पूर्व मई माह में प्रत्येक कृषि विज्ञान केंद्र अपने-अपने कार्यक्षेत्र में “कृषि महोत्सव” का आयोजन किया जाए, ताकि किसानों को सीधा, त्वरित एवं व्यावहारिक लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी, गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता, जल संरक्षण के उपाय, प्राकृतिक खेती के मॉडल, आधुनिक कृषि मशीनीकरण तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीकों की प्रदर्शनी के माधयम से जागरूक किया जाएगा, जिससे उनकी उत्पादकता एवं आय में प्रत्यक्ष वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

कुलगुरु ने यह भी निर्देशित किया कि कृषि, पशुपालन, उद्यान एवं बीज निगम सहित सभी संबंधित विभागों के समन्वय से इस कार्यक्रम को आयोजित किया जायेंगे, ताकि एक ही मंच पर किसानों को सभी आवश्यक सेवाएं, परामर्श एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध हो सके और उन्हें अधिकतम लाभ मिल सके।

प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. शैलेश गोदिका ने बैठक में “कृषि महोत्सव” आयोजन की रूपरेखा पर संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके पश्चात सभी अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया गया। कार्यक्रम की समस्त जिम्मेदारी एवं निगरानी निदेशालय स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी।

तकनीकी सत्र में विश्वविद्यालय के अधीन संचालित 11 कृषि विज्ञान केंद्रों—अजमेर, अलवर (नवगांव), बांसूर-अलवर, भरतपुर, दौसा, कोटपुतली-जयपुर, फतेहपुर-सीकर-I, अरणिया-सीकर-II, धौलपुर एवं वनस्थली-टोंक—के वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं अध्यक्षों द्वारा मार्च माह की प्रगति रिपोर्ट तथा आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।

बैठक का संचालन डॉ. बी.एल. आसीवाल ने किया, जबकि अंत में डॉ. रामोवतार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में डॉ. एन.के. गुप्ता (निदेशक, योजना, मूल्यांकन एवं निगरानी), डॉ. शैलेंद्र सिंह सहित प्रसार शिक्षा निदेशालय के स्टाफ सदस्य सुमन ढाका, महेंद्र प्रताप सिंह एवं रिया सिंह उपस्थित रहे।

Address

Sri Karan Narendra Agriculture University
Jaipur
303329

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm

Telephone

+911425254980

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sri Karan Narendra Agriculture University, Jobner posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Sri Karan Narendra Agriculture University, Jobner:

Share