Jat Shikshan Sansthan Kaithal

Jat Shikshan Sansthan Kaithal Jat Shikshan Sansthan

16/05/2026
21/04/2026
26/02/2026

कैथल, 24 फरवरी 2026 (मंगलवार)।
जाट महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत उत्साह और प्रेरणादायक माहौल में की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लाभ सिंह द्वारा योग सत्र के साथ की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाया और योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण के फैलाव और उसकी रोकथाम के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। डॉ. लाभ सिंह ने बताया कि एचआईवी असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई के उपयोग, संक्रमित रक्त चढ़ाने तथा गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान मां से शिशु में फैल सकता है। उन्होंने सुरक्षित व्यवहार अपनाने, जागरूकता बढ़ाने और नियमित जांच कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश ढिल्लों ने सभी स्वयं सेवकों को उनके कर्तव्यों के बारे में बताया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजवीर नैन ने कार्यक्रम में शिरकत की तथा नैंसी शर्मा, मोहित रॉयल, काजल और पूजा मुख्य अतिथि का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।
डॉ. राजवीर ने विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी समस्याओं पर मार्गदर्शन दिया और एनएसएस शिविर के माध्यम से स्वयं के कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया तथा बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलों को खेला गया

कार्यक्रम में डॉ. मनीष कुमार, डॉ. मनदीप कुमार तथा कुलबीर चहल का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत NSS वॉलंटियर्स अन्नू, कोमल और सुजाता द्वारा अतिथियों को सम्मान स्वरूप स्मृति-चिन्ह (शिल्ड) भेंट कर सम्मानित किया गया।

एनएसएस शिविर के दूसरे दिन का आयोजन प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

किसानों व कमरे वर्ग के मसीहा थे दीनबंधु सर छोटू राम-- राजकुमार बैनिवालजाट शिक्षण संस्थान मे बसंत पंचमी के अवसर पर दीनबंध...
23/01/2026

किसानों व कमरे वर्ग के मसीहा थे दीनबंधु सर छोटू राम-- राजकुमार बैनिवाल
जाट शिक्षण संस्थान मे बसंत पंचमी के अवसर पर दीनबंधु सर छोटू राम जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। समस्त प्रबंधक समिति ने दीनबंधु सर छोटू राम की प्रतिमा पर पुष्प माला डालकर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया व प्रबंधक समिति द्वारा आमजन के लिए भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान श्री राजकुमार बैनिवाल ने दीनबंधु सर छोटू राम को याद करते हुए कहा कि सर छोटू राम सर्व समाज के लिए आदर्श रहे हैं व हमेशा रहेंगे उन्होंने सर्व समाज की भलाई के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। किसानों को साहूकारों से कर्ज मुक्ति के लिए कानून बनवाए ,आम वर्ग के लोगों में जागृति लाने के लिए शिक्षा के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यही कारण है कि समाज का हर वर्ग सम्मान भाव के साथ उन्हें याद करता है। इस अवसर पर उन्होंने दीनबंधु सर छोटू राम के आदर्शो व उनके दिखाएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में आध्यात्मिकता और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।जिसके बाद अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का धमाकेदार उद्घाटन हुआ, जिसने छात्रों के भविष्य के लिए डिजिटल क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया।
इसअवसर पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी के उप प्रधान श्री बलजिंदर बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष श्री बलकार नैन व कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. सत्यवान माजरा, श्री दलबीर कैरो, महावीर राविश, महावीर कुंडू, कुलदीप सिंह, विक्रम सोंगल , रजत रापड़िया, जसवीर मानस, राजपाल गुहणा ,सनी चौशाला , स्वतंत्र पाल सिंह, कुलदीप बालू, सुरजमल नैन, संदीप खरब,करनैल मालखेड़ी ,कॉलेज प्राचार्य डॉ.दिनेश सिंह ढिल्लों, जाट आईटीआई प्राचार्य श्री कुलदीप गोपेरा, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य श्री नरेश राणा, जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल प्राचार्य पंकज गुप्ता व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

21/11/2025

Address

Karnal Road Kaithal
Kaithal
136027

Opening Hours

Monday 8am - 3pm
Tuesday 8am - 3pm
Wednesday 8am - 3pm
Thursday 8am - 3pm
Friday 8am - 3pm
Saturday 8am - 3pm

Telephone

+919992035120

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jat Shikshan Sansthan Kaithal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Jat Shikshan Sansthan Kaithal:

Share