Babu Anant Ram Janta College, Kaul

Babu Anant Ram Janta College, Kaul Like this page

नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार : चौधरी तेजवीर सिंहकौल, 21 जून। बाबू अनन्त राम जनता कॉलेज, कौल के प्राचार्य ड...
22/06/2026

नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार : चौधरी तेजवीर सिंह

कौल, 21 जून। बाबू अनन्त राम जनता कॉलेज, कौल के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल के निर्देशन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 (रविवार) प्रातःकाल महाविद्यालय परिसर में शारीरिक शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वॉलीबॉल कोच श्री रोबिन सिंह ने बताया कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनों द्वारा विभिन्न योगासनों तथा प्राणायाम का अभ्यास किया गया तथा "योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा" के संकल्प को साकार करने के लिए नियमित योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक चिंतन तथा आत्मानुशासन का सशक्त माध्यम है तथा वर्तमान समय में यह समग्र मानवता के कल्याण का प्रभावी साधन बनकर उभरा है।

प्रबंधन समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान प्राप्त हुई है और आज सम्पूर्ण विश्व भारतीय संस्कृति की इस महान धरोहर के महत्व को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश में योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। योग के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त समाज की स्थापना का संकल्प और अधिक दृढ़ हुआ है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि अनुशासित, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित योगाभ्यास अपनाकर स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर संजीव कुमार जितेंद्र कुमार राजपाल विक्रम राजवीर आदि उपस्थित रहे।

बाबू अनन्त राम जनता महाविद्यालय, कौल (कैथल) में आज प्रबंधन समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह के सान्निध्य में आयोजित सम्...
07/06/2026

बाबू अनन्त राम जनता महाविद्यालय, कौल (कैथल) में आज प्रबंधन समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह के सान्निध्य में आयोजित सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज छात्रा आकांक्षा तथा अग्निवीर सेना में चयनित छात्र नितिन राणा को सम्मान राशि एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर चौधरी तेजवीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री मनोहर लाल तथा वर्तमान मुख्यमंत्री माननीय श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जो सुदृढ़ खेल अधोसंरचना, प्रशिक्षण सुविधाएं एवं प्रोत्साहनपरक नीतियां विकसित की गई हैं, उनके सकारात्मक परिणाम आज राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश के युवा निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर हरियाणा का गौरव बढ़ा रहे हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा आकांक्षा ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में अनेक पदक जीतकर महाविद्यालय, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन किया है। वर्ष 2025 में उसने नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता तथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक, यूथ विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक तथा एशियाई प्रतियोगिता में कांस्य पदक अर्जित किया। इससे पूर्व भी वह जूनियर विश्व एवं एशियाई प्रतियोगिताओं सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण एवं कांस्य पदक प्राप्त कर चुकी है। हाल ही में भारतीय रेलवे में क्लर्क पद पर उसका चयन हुआ है।
उन्होंने बताया कि बी.एससी. द्वितीय वर्ष के छात्र नितिन राणा का अग्निवीर सेना में चयन हुआ है। एनसीसी कैडेट के रूप में उसका चयन बेसिक माउंटेनियरिंग कैंप तथा थल सैनिक कैंप के लिए भी हो चुका है, जो महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर प्रबंधन समिति के उपप्रधान चौधरी कंवर सिंह, श्री ईश्वर सिंह, डॉ. अमित कुमार टाया, श्री सतबीर नंबरदार, श्री सुरेंद्र कुमार, श्री जितेंद्र कुमार, श्री अमित कुमार, श्री रोबिन सिंह, श्री शिवांश, श्री विक्रम तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बाबू अनन्त राम जनता कॉलेज, कौल (कैथल)दिनांक 17 मई 2026 बाबू अनन्त राम जनता कॉलेज, कौल (कैथल) में आज आम सभा की महत्वपूर्ण...
18/05/2026

बाबू अनन्त राम जनता कॉलेज, कौल (कैथल)
दिनांक 17 मई 2026
बाबू अनन्त राम जनता कॉलेज, कौल (कैथल) में आज आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रबंधन समिति के प्रधान एवं चौधरी तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक, हल्का पूंडरी ने की।
बैठक में प्रबंधन समिति के समस्त पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्यगण तथा आजीवन सदस्यगण भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभा का वातावरण सौहार्दपूर्ण, विचारोत्तेजक एवं संस्थान के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण भाव से ओतप्रोत रहा।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में चौधरी तेजवीर सिंह ने कॉलेज की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेलकूद उपलब्धियों, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तथा उपलब्ध साधन-संसाधनों का उल्लेख किया। उन्होंने संस्थान के प्रेरणास्रोत महान समाजसेवी एवं शिक्षाविद् बाबू अनन्त राम तथा प्रख्यात जननेता एवं हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चौधरी ईश्वर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को संस्थान की प्रेरक शक्ति बताया।
सभा में वरिष्ठ सदस्य श्री नरसी दास, पूर्व प्राचार्य सहित अनेक गणमान्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। संबोधन रखने वालों में श्री अनन्त राम खेड़ी साकरा, मास्टर शमशेर सिंह अहर, जगदीश क्वात्रा तथा नरेश सरपंच, प्रतिनिधि कौल ने भी कॉलेज के विकास, शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा संस्थान की निरंतर उन्नति हेतु सामूहिक सहयोग का आह्वान किया।
बैठक का समापन कॉलेज की शैक्षणिक प्रगति, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं संस्थागत मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर श्री कंवर सिंह उप प्रधान, श्री अनिल कुमार खजांची, श्री कर्ण सिंह महासचिव, श्री जीत सिंह भटेडी उप प्रधान, चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, ढाण्ड डडवाना, चौधरी इन्द्र सिंह गढ़ी रोडान, चौधरी राम कुमार गूनियाना, श्री सतपाल सिंह संगरोली, सतीश कुमार पूर्व सरपंच, सतबीर सिंह नंबरदार मुंदडी, मनोज कुमार पूर्व सरपंच जाम्बा, आत्मा राम पूर्व सरपंच पाबला, ईश्वर कौल, जोगिंदर कौल, मामू राम चुहडमाजरा, रोशन लाल पबनावा, नरेश पबनावा, देवेंद्र पबनावा, मास्टर फुल सिंह संगरोली, विकास डाबर, ईसम सिंह मैहला आंहू, राजपाल बस्ती, मलखान सिंह,भाग सिंह गढी रोडान, मदन सिंह पूर्व एसडीओ, पवन शर्मा, प्रेम सिंह पलवल ओर सैकड़ों आजीवन सदस्य उपस्थित रहे।

कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव से विद्यार्थियों को मिला रोजगार का अवसर: डॉ ऋषिपाल, प्राचार्य दिनांक: 11 मई 2026 को बाबू अनन्त रा...
12/05/2026

कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव से विद्यार्थियों को मिला रोजगार का अवसर: डॉ ऋषिपाल, प्राचार्य

दिनांक: 11 मई 2026 को बाबू अनन्त राम जनता कॉलेज, कौल में चौधरी तेजवीर सिंह, प्रधान, प्रबंधन समिति के मार्गदर्शन और प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल की अध्यक्षता में वाणिज्य विभाग, कॉमर्स एसोसिएशन एवं करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज के कॉन्फ्रेंस रूम में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह प्लेसमेंट ड्राइव श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव/असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों के चयन के लिए किआ गया । चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति चंडीगढ़, अंबाला एवं यमुनानगर में की जाएगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ऋषि पाल ने विद्यार्थियों को इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 25 अभ्यार्थियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. प्रेरणा एवं डॉ. अमनदीप कौर संयोजक के रूप में तथा डॉ. कुसुम, डॉ. ममता रानी, डॉ. नैंसी गुलाटी एवं डॉ. मीनाक्षी सह-संयोजक के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगी। कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में अभ्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

बाबू अनन्त राम जनता कॉलेज, कौल में ऑपरेशन सिंदूर की स्मृति एवं समर्थन में प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल के मार्गदर्शन में जागरूकत...
09/05/2026

बाबू अनन्त राम जनता कॉलेज, कौल में ऑपरेशन सिंदूर की स्मृति एवं समर्थन में प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल के मार्गदर्शन में जागरूकता रैली एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने विद्यार्थियों को देश सेवा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिया प्रोत्साहित किया।एनसीसी एवं भारत पोर्टल अधिकारी डॉ. सुरभि अदलखा, एवं इतिहास विभागाध्यक्षा डॉ. पुष्पा के संयुक्त प्रयासों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ रैली निकाली। रैली का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना था।
कार्यक्रम के दौरान शहीद वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के वीर जवानों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में सदैव जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. कोमल ने अपनी उपस्थिति से विशेष योगदान दिया।

“सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र” विषय पर सेमिनार में विद्यार्थियों की प्रेरणादायक सहभागिता: डॉ ऋषिपाल, प्राचार्य ...
07/05/2026

“सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र” विषय पर सेमिनार में विद्यार्थियों की प्रेरणादायक सहभागिता: डॉ ऋषिपाल, प्राचार्य

बाबू अनंत राम जनता कॉलेज, कौल के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल के निर्देशन में इतिहास विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रांगण में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और हरियाणा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 5 मई 2026 को आयोजित “सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र” विषय पर सेमिनार में सहभागिता हेतु ले जाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपस्थित रहे। इस सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को वैश्विक स्तर पर महिलाओं की स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़ों, महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों तथा महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन जानकारी प्राप्त हुई, जिससे उनमें सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि ये न केवल उनके ज्ञान को बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें समाज के प्रति संवेदनशील और उत्तरदायी नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज सदैव विद्यार्थियों को ऐसे मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहाँ वे नवीन विचारों और राष्ट्रीय मुद्दों से परिचित हो सकें। विद्यार्थियों की इस सहभागिता को सफल बनाने में इतिहास विभाग की डॉ. पुष्पा रानी एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नैंसी गुलाटी के सक्रिय प्रयास विशेष रूप से सराहनीय रहे, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य डॉ. कोमल रानी, डॉ. राजीव कुमार गाबा, डॉ. अनीता, डॉ. सोनिया रानी एवं डॉ. मीनाक्षी , श्री सुरेश कुमार व श्री नरेश कुमार भी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस प्रकार यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक अनुभव सिद्ध हुआ, जिसने उन्हें महिला सशक्तिकरण के महत्व को समझने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।

जहाँ शिक्षा बने संस्कार और संस्कार गढ़ें व्यक्तित्व — प्रवेश प्रक्रिया आरंभ।
07/05/2026

जहाँ शिक्षा बने संस्कार और संस्कार गढ़ें व्यक्तित्व — प्रवेश प्रक्रिया आरंभ।

05/05/2026

आज हमारे बाबू अनन्त राम जनता कॉलेज, कौल में माननीय श्री मनोहर लाल जी के जन्मदिवस अवसर पर प्रबंधन समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह पूर्व विधायक हल्का, पुण्डरी के नेतृत्व में सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की शुभकामनाएँ दी गईं।

डॉ. ऋषिपाल
प्राचार्य

https://www.facebook.com/share/1NtwnFMyds/

शिक्षा, संस्कार और सफलता का संगम: बाबू अनंत राम जनता कॉलेज के दीक्षांत समारोह में उमड़ा उत्साह का सैलाबकौल (कैथल): बाबू अ...
03/05/2026

शिक्षा, संस्कार और सफलता का संगम: बाबू अनंत राम जनता कॉलेज के दीक्षांत समारोह में उमड़ा उत्साह का सैलाब
कौल (कैथल): बाबू अनंत राम जनता कॉलेज, कौल के प्रांगण में आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह, वार्षिक पारितोषिक वितरण एवं कॉलेज पत्रिका के विमोचन समारोह ने आज सफलता और गौरव की एक नई इबारत लिखी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के ओजस्वी अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह ने शिरकत की। कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह (पूर्व विधायक) की गरिमामयी अध्यक्षता और प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल के कुशल मार्गदर्शन में यह भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री हिम्मत सिंह ने स्नातक की उपाधि प्राप्त करने वाले युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि आज के दौर में केवल योग्यता और चरित्र ही सफलता की असली डिग्री है। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि "जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता; केवल ईमानदार परिश्रम ही लक्ष्य तक पहुँचने का वास्तविक मार्ग है।" उन्होंने प्रशासनिक शुचिता का कड़ा संदेश देते हुए विद्यार्थियों को 'बिना खर्ची-बिना पर्ची' के युग में अपनी मेधा और अपनी काबिलियत पर अटूट विश्वास रखने हेतु प्रोत्साहित किया। अपने संबोधन के दौरान श्री हिम्मत सिंह ने अपने जीवन के अनुभवों की पूंजी साझा करते हुए समझाया कि असफलताएँ जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नई और बेहतर शुरुआत का अवसर होती हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे विपरीत परिस्थितियों में कभी निराश न हों, बल्कि हर चुनौती का सामना दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच के साथ करें। महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, कठोर अनुशासन और अपने सपनों के प्रति पूर्ण समर्पण ही एक साधारण व्यक्ति को असाधारण सफलता दिलाता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वर्तमान सरकार एवं शिक्षण संस्थाएँ विद्यार्थियों की सर्वांगीण प्रगति हेतु सदैव उनके साथ मजबूती से खड़ी हैं। वहीं, चौधरी तेजवीर सिंह ने विद्यार्थियों को अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़े रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने संस्थान की अंतरराष्ट्रीय खेल उपलब्धियों और शैक्षणिक नवाचारों का गौरवशाली वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान कर सम्मानित किया गया और कॉलेज की वार्षिक पत्रिका का विमोचन हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार, पुरस्कार वितरण संयोजिका डॉ. पुष्पा, मुख्य संपादक डॉ. राजीव कुमार गाबा सहित आयोजन समिति के प्रबुद्ध सदस्य डॉ. कोमल रानी, डॉ. राधिका खन्ना, डॉ. नैंसी गुलाटी, डॉ. बरजिंदर सिंह, डॉ. पारस मणि, श्री सुरेंद्र कुमार, श्री अमित कुमार, श्री सुरेश कुमार, श्री नरेश कुमार एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ परिवार अपनी पूर्ण निष्ठा और गरिमा के साथ उपस्थित रहा।

Serving smiles, sharing respect 💛NSS volunteers celebrated International Labour Day by thanking our hardworking heroes. ...
03/05/2026

Serving smiles, sharing respect 💛
NSS volunteers celebrated International Labour Day by thanking our hardworking heroes.

Address

Kaul

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Babu Anant Ram Janta College, Kaul posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Babu Anant Ram Janta College, Kaul:

Share