04/02/2026
🙏श्री हनुमान चालीसा 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
#दोहा
श्रीगुरु चरन सरोज रज, निजमन मुकुरु सुधारि।
बरनउँ रघुबर बिमल जसु, जो दायक फल चारि।। बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।
बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार ।।
#चौपाई 🌹🌹🌹🌹🌹
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुँ लोक उजागर।।
राम दूत अतुलित बल धामा।
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा ।।
महाबीर बिक्रम बजरंगी।
कुमति निवार सुमति के संगी।।
कंचन बरन बिराज सुबेसा।
कानन कुण्डल कुंचित केसा ।।
हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजे।
कांधे मूंज जनेउ साजे ।।
शंकर सुवन केसरी नंदन।
तेज प्रताप महा जग वंदन।।
बिद्यावान गुनी अति चातुर।
राम काज करिबे को आतुर ।।
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।
राम लखन सीता मन बसिया ।।
सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।
बिकट रूप धरि लंक जरावा।।
भीम रूप धरि असुर संहारे।
रामचन्द्र के काज संवारे।।
लाय सजीवन लखन जियाये।
श्री रघुबीर हरषि उर लाये।।
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।
सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावें।।
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।
नारद सारद सहित अहीसा ।।
जम कुबेर दिगपाल जहां ते।
कबि कोबिद कहि सके कहां ते ।।
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।
राम मिलाय राज पद दीन्हा।।
तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।
लंकेश्वर भए सब जग जाना।।
जुग सहस्र जोजन पर भानु।
लील्यो ताहि मधुर फल जानू ।।
प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।
जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।
दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते ।।
राम दुआरे तुम रखवारे।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रच्छक काहू को डर ना।।
आपन तेज सम्हारो आपै।
तीनों लोक हांक तें कांपै।।
भूतपिसाच निकट नहिं आवै।
महाबीर जब नाम सुनावै ।।
नासै रोग हरे सब पीरा।
जपत निरन्तर हनुमत बीरा ।।
संकट तें हनुमान छुड़ावै।
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।
सब पर राम तपस्वी राजा।
तिन के काज सकल तुम साजा।।
और मनोरथ जो कोई लावै।
सोई अमित जीवन फल पावै।।
चारों जुग परताप तुम्हारा।
है परसिद्ध जगत उजियारा।।
साधु संत के तुम रखवारे ।।
असुर निकन्दन राम दुलारे।।
अष्टसिद्धि नौ निधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता।।
राम रसायन तुम्हरे पासा।
सदा रहो रघुपति के दासा।।
तुह्मरे भजन राम को पावै।
जनम जनम के दुख बिसरावै ।।
अंत काल रघुबर पुर जाई।
जहां जन्म हरिभक्त कहाई।।
और देवता चित्त न धरई।
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।
संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
जय जय जय हनुमान गोसाईं।
कृपा करहु गुरुदेव की नाई।।
जो सत बार पाठ कर कोई।
छूटहि बन्दि महा सुख होई ।।
जो यह पढ़े हनुमान चालीसा।
होय सिद्धि साखी गौरीसा।।
तुलसीदास सदा हरि चेरा।
कीजै नाथ हृदय महं डेरा।।
दोहा
पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप ।।
🙏कृपया हनुमान चालीसा आगे भी शेयर करें ताकि सभी को प्रभु का आशीर्वाद मिल सके ।
🙏 #हनुमान_जी_की_आरती 🚩🚩🚩🚩🚩
🚩🚩🚩🚩🚩
आरती कीजै हनुमान लला की ।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
जाके बल से गिरवर काँपे ।
रोग-दोष जाके निकट न झाँके ॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई ।
संतन के प्रभु सदा सहाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
दे वीरा रघुनाथ पठाए ।
लंका जारि सिया सुधि लाये ॥
लंका सो कोट समुद्र सी खाई ।
जात पवनसुत बार न लाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
लंका जारि असुर संहारे ।
सियाराम जी के काज सँवारे ॥
लक्ष्मण मुर्छित पड़े सकारे ।
लाये संजिवन प्रान उबारे ।
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
पठि पताल तोरि जमकारे ।
अहिरावण की भुजा उखारे ॥
बाईं भुजा असुर दल मारे ।
दाहिने भुजा संतजन तारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
सुर-नर-मुनि जन आरती उतरें ।
जय जय जय हनुमान उचारें ॥
कंचन थार कपूर लौ छाई ।
आरती करत अंजना माई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
जो हनुमानजी की आरती गावे ।
बसि बैकुंठ परम पद पावे ॥
लंका विध्वंस किये रघुराई ।
तुलसीदास स्वामी कीर्ति गाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
🙏 #श्री_हनुमान_चालीसा की एक-एक पंक्ति महामंत्र है 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
हनुमान चालीसा की एक-एक पंक्ति महामंत्र है, उसमें लिखा है कि-सब सुख लहै तुम्हारी शरणा, तुम रक्षक काहू को डरना, शनि की साढ़े साती हो या कोई भी ग्रह परेशान कर रहे हों, नियमित रूप से चमेली के तेल का एक दिया जलाकर हनुमान चालीसा को समझ कर उसका पाठ करो, जितनी क्षमता हो उतना पाठ करो 7,9,11,21 बार कोई बड़ी पूजा करने की जरूरत नहीं है, कोई हवन भी नहीं, हनुमान जी लक्ष्मी भी प्रदान करते हैं, रोजगार भी देते हैं और जीवन में सभी सुविधाएं भी प्रदान करते हैं।
🙏 हनुमान चालीसा कब, कैसे और कितनी बार पढ़ें, जानें हनुमान चालीसा पाठ के नियम 🚩🚩🚩🚩
● #हनुमान_चालीसा_का_पाठ_किस_दिन_करें - हनुमान चालीसा का पाठ आप सप्ताह के 7 दिन कर सकते हैं, मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है, हनुमान चालीसा का पाठ आप कभी भी कर सकते हैं, लेकिन कुछ समय यह पाठ करना विशेष तौर पर लाभकारी साबित होता है-
1. ब्रह्म मुहूर्त - ब्रह्म मुहूर्त का समय पूजा-पाठ, मंत्र जाप व जागरण जैसे शुभ कार्य करने के लिए श्रेष्ठ व उत्तम माना जाता है, इसलिए सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच का समय हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है, इस समय मन शांत रहता है और पाठ का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।
2. सूर्यास्त के समय - हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए सूर्यास्त का समय भी शुभ है, इस समय पाठ करने से निगेटिव एनर्जी दूर होती है।
3. प्रदोष काल - सूर्य के अस्त होने के समय रात्रि के प्रवेश के मिलन को प्रदोष काल कहते हैं, इस समय भी हनुमान चालीसा का पाठ करना उत्तम माना जाता है।
4. सोने से पहले - रात को सोने से पहले भी आप हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं, इससे बुरे सपने, नेगेटिव एनर्जी व डर से मुक्ति मिल सकती है। #हनुमान_चालीसा_का_पाठ_कितनी_बार_करना_चाहिए - हनुमान चालीसा का पाठ 1, 7, 11, 21, या 108 बार पाठ करना शुभ माना जाता है, विशेष मनोकामनाओं के लिए 21 दिनों तक लगातार पाठ करने का संकल्प लिया जाता है।
● #हनुमान_चालीसा_पढ़ने_की_विधि - सबसे पहले पूजा स्थल या जहां पाठ करने जा रहे हैं, वहां साफ-सफाई करें, हनुमान चालीसा का पाठ करने से पहले स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें, सबसे पहले भगवान गणेश जी को प्रणाम करें और प्रभु श्री राम का ध्यान करें, हनुमान जी के चित्र या मूर्ति के सामने दीपक (घी या तिल के तेल का) जलाएं, अगर आप किसी विशेष मनोकामना के लिए पाठ कर रहे हैं, तो पाठ करने का संकल्प लें, संकल्प में अपनी मनोकामना और पाठ की संख्या बोलें, शांत वातावरण में साफ आसन पर बैठकर पाठ शुरू करें, पाठ खत्म होने पर हनुमान जी को भोग (जैसे गुड़-चना या बूंदी) लगाएं, हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना बोलें, क्षमा प्रार्थना करें।
● #हनुमान_चालीसा_पाठ_के_नियम - हमेशा शुद्ध शरीर व मन से हनुमान चालीसा पढ़ें, स्नान करने के बाद ही पाठ शुरू करें, जमीन पर आसन बिछाकर बैठें और हनुमान चालीसा का पाठ करें, पाठ करते समय आपका मुख पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए, बिना जल्दबाजी के, एक-एक चौपाई का अर्थ समझते हुए पाठ करें, पाठ करते समय मन को एकाग्र रखें और किसी भी प्रकार का नकारात्मक भाव मन में न लाने की कोशिश करें, पाठ के बाद क्षमा मांगना न भूलें।
🙏प्रेम से बोलो जय श्री सीताराम 🚩🚩🚩🚩🚩🚩
🙏प्रेम से बोलो हनुमंत लाल की जय 🚩🚩🚩 🚩
🙏 कृपया पोस्ट को अधूरा ना छोड़े अपने सभी मित्रों के पास शेयर करें..🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
🙏 अपने जीवन को हीरे जैसा बनाने के लिए आज ही फॉलो करके परिवार का हिस्सा बनें। 🚩🚩🚩🚩🚩
#श्री_हनुमान_चालीसा