Government Polytechnic College Panna

  • Home
  • Government Polytechnic College Panna

Government Polytechnic College Panna Government Polytechnic College Panna was established in year 1998.

Technical Quiz News published in today's newspaper.
13/05/2026

Technical Quiz News published in today's newspaper.

12/05/2026
प्रेस – नोट शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में “Milk Powder BIS 1165 : 2002"  विषय पर टेक्निकल प्रशनोत्तरी आयोजित ...
12/05/2026

प्रेस – नोट

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में
“Milk Powder BIS 1165 : 2002" विषय पर टेक्निकल प्रशनोत्तरी आयोजित ।
****
भारतीय मानक ब्यूरो भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में दिनांक 12.05.2026 को “Milk Powder BIS 1165 : 2002” विषय पर Technical Quiz प्रतियोगिता आयोजित की गयी ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्राचार्य श्री अरविंद त्रिपाठी जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया तत्पश्चात संस्था में गठित बीआईएस क्लब के सदस्यों के द्वारा Milk Powder BIS 1165 : 2002विषय पर उन्हे प्रदाय किए गए तकनीकी प्रश्न – पत्र को हल किया गया । प्रश्न – पत्र हल करने हेतु प्रतिभागियों को 01 घंटे का समय दिया गया ।
बीआईएस क्लब मानक मित्रों द्वारा हल किए गए प्रश्न – पत्र तथा उत्तरों का परीक्षण किया गया तथा परीक्षण उपरांत प्रतिभागियों में से क्रमशः प्रथम स्थान पर सुश्री अल्फिया अंजुम खान, द्वितीय स्थान पर सुश्री शैलजा शुक्ल तथा श्री जयप्रकाश शर्मा, तृतीय स्थान पर श्री वासु महतेले तथा चतुर्थ स्थान पर सुश्री उन्नति सेन एवं सुश्री कीर्ति केशरवानी को नकद पुरुस्कार से संस्था प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के BIS मेंटर श्री उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा समन्वयक संस्था की अतिथि व्याख्याता श्रीमती पूजा खरे एवं श्री हरगोविंद कुर्मी रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार श्रीमती पूजा खरे द्वारा माना गया। इस दौरान संस्था की श्रीमती वर्षा प्रजापति व्याख्याता सी एस, श्री राकेश द्विवेदी, श्री हरीश पाठक, श्री देबब्रत चतुर्वेदी, श्रीमती सोनू गौंड, श्री शिवम चौबे , श्री सुनील सिंह, श्री ओमप्रकाश, श्री बुद्धसेन वर्मा तथा समस्त संस्था स्टाफ एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे ।


(अरविन्द कुमार त्रिपाठी)
प्राचार्य
शास. पॉली. महाविद्यालय पन्ना

Mercy Attempt for students admitted between 2010 to 2018 in Government Polytechnic College Panna.If anyone left please c...
09/05/2026

Mercy Attempt for students admitted between 2010 to 2018 in Government Polytechnic College Panna.

If anyone left please contact Academic Department.

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ का समाचार प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित
02/05/2026

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ का समाचार प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित

// प्रेस –नोट //// शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, पन्ना में प्रवेश प्रारम्भ // संचालनालय तकनीकी शिक्षा, मध्यप्रदेश द्वा...
30/04/2026

// प्रेस –नोट //
// शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, पन्ना में प्रवेश प्रारम्भ //

संचालनालय तकनीकी शिक्षा, मध्यप्रदेश द्वारा जारी ऑनलाइन काउंसलिंग समय-सारणी (वर्ष 2026-27) के अनुसार शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, पन्ना में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। प्रथम चरण के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 04 मई 2026 से 29 मई 2026 तक संचालित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि में पंजीयन कर अपनी पसंदीदा संस्थाओं एवं पाठ्यक्रमों का चयन (Choice Filling) कर सकते हैं। पंजीयन में सुधार (Edit Registration) की सुविधा 30 मई 2026 से 31 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके पश्चात मेरिट सूची जारी होने एवं सीट आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार पूर्ण की जाएगी।
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना के प्रभारी प्राचार्य श्री उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच संचालित हैं जिनमें प्रवेश की कार्यवाही की जावेगी
द्वितीय चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 09 जून 2026 से 18 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें पुनः पंजीयन, संशोधन एवं चॉइस फिलिंग का अवसर दिया जाएगा। संस्थागत स्तर की काउंसलिंग (CLC) के माध्यम से रिक्त सीटों पर प्रवेश 04 जुलाई 2026 से 12 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि संस्थान में आधुनिक लैब, अनुभवी संकाय एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है कि वे समय-सीमा के भीतर आवेदन कर अपने भविष्य को नई दिशा दें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी तकनीकी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर जाकर विवरण प्राप्त कर सकते हैं अथवा सीधे महाविद्यालय से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

(उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव)
प्र. प्राचार्य
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय,
पन्ना, जिला पन्ना (म.प्र.)

// प्रेस –नोट //// पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं योग पर व...
23/04/2026

// प्रेस –नोट //
// पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं योग पर व्याख्यान आयोजित //
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक 23.04.2026 को “योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला आयुष अधिकारी डॉ श्रीमती रितु द्विवेदी जी द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया एवं कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया । इसके उपरांत मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि संग पधारी मेडिकल ऑफिसर श्रीमती अभिलाषा द्विवेदी का स्वागत कम्प्युटर साइन्स व्याख्याता श्रीमती वर्षा प्रजापति द्वारा किया गया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदया ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को आयुर्वेद एवं यूनानी जैसी प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं बताया कि इन पद्धतियों में प्राकृतिक तरीके से रोगों की रोकथाम एवं उपचार की व्यापक संभावनाएं निहित हैं। श्रीमती द्विवेदी ने अपने व्याख्यान में स्वच्छता के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित एवं अनुशासित दिनचर्या (दिनचर्या) तथा ऋतु के अनुसार जीवनशैली (ऋतुचर्या) अपनाने की सलाह दी, जिससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रह सके।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नारी सशक्तिकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक रहने एवं समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इनके साथ में मेडिकल ऑफिसर श्रीमती अभिलाषा द्विवेदी भी उपस्थित रहीं ।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा खरे एवं श्री अंशुमन रेले द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर संस्था के श्री हरीश पाठक अतिथि व्याख्याता श्रीमती शायना परबीन, श्रीमती मोनिका गुप्ता, श्रीमती नीलोफर जहाँ, श्री हरगोविंद कुर्मी , श्री संतोष साहू, श्री अमित ताम्रकार, श्री सुरेन्द्र, श्री सुभाष पांडे तथा श्री ओमप्रकाश , श्री जितेंद्र,श्री बुद्धसेन वर्मा एवं समस्त छात्र-छात्रा उपस्थित रहे ।
(उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव)
प्र. प्राचार्य
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय,
पन्ना, जिला पन्ना (म.प्र.)

22/04/2026
// प्रेस –नोट //// पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा का उदघाटन //कार्यालय आयुक्त तकनीकी शिक्षा संचालनाल...
21/04/2026

// प्रेस –नोट //
// पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा का उदघाटन //
कार्यालय आयुक्त तकनीकी शिक्षा संचालनालय भोपाल से प्राप्त निर्देश के परिपालन में आज दिनांक 21.04.2026 को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया।
संस्था प्रभारी प्राचार्य श्री उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन गाँधी वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद श्रीमती कीर्ति त्रिवेदी के मुख्य आतिथ्य में किया गया , जिसमे मुख्य अतिथि श्रीमती कीर्ति त्रिवेदी जी द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया एवं कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया ।
इसके उपरांत विद्यार्थियों के मध्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने “ नारी सशक्तिकरण, महिला अधिकारों एवं समाज में महिलाओं की भूमिका “पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। वक्ताओं में छात्रा विद्या मंडल, निहारिका सेन, सरिता यादव, सास्वती मंडल, प्रियम त्रिपाठी, स्नेहा पांडे, कीर्ति केशरवानी एवं छात्र दीपक अहिरवार, शुभम शर्मा, सागर तिवारी द्वारा प्रभावी वक्तव्य देते हुये नारी सशक्तिकरण का महत्व बताते हुये कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स, स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के उदाहरण दिये ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कीर्ति त्रिवेदी जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नारी सशक्तिकरण, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज में समानता एवं सम्मान की भावना को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा हम सभी को अपने जीवन मे नारी को सदैव सम्मान देते हुये इस भावना को अपने आचरण में सम्मिलित करना चाहिए ।
कार्यक्रम नोडल श्रीमती वर्षा प्रजापति ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित करते नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित किए जाने वाली गतिविधियों की जानकारी प्रदान की तथा यह भी कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं और उनके सशक्तिकरण के बिना राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है।
संस्था के प्राचार्य श्री उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में स्त्री-पुरुष समानता के महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि एक सशक्त समाज के निर्माण के लिए स्त्री-पुरुष समानता अत्यंत आवश्यक है, तथा ईईए सशक्त नारी ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है , इसके उपरांत उन्होंने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा खरे एवं श्री अंशुमन रेले द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर संस्था के श्री हरीश पाठक तथा श्री देव ब्रत चतुर्वेदी, अतिथि व्याख्याता श्रीमती शायना परबीन, श्रीमती नीलोफर जहाँ, श्री हरगोविंद , श्री कौशल, श्री संतोष, श्री अमित, सुश्री यश्वरी, श्री सुरेन्द्र तथा श्री सुखलाल तथा श्री जितेंद्र, एवं समस्त छात्र-छात्रा उपस्थित रहे ।

(उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव)
प्र.प्राचार्य
शासकीय पॉली टेक्निक महाविद्यालय
पन्ना (म.प्र.)

जे के सीमेंट प्लांट में आयोजित एक्सपोजर विजिट का समाचार प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित ।
18/04/2026

जे के सीमेंट प्लांट में आयोजित एक्सपोजर विजिट का समाचार प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित ।

Address

Government Polytechnic College Panna, Near District Hospital, Civil Line Road Panna

488001

Opening Hours

Monday 10:30 - 17:00
Tuesday 10:30 - 17:00
Wednesday 10:30 - 17:00
Thursday 10:30 - 17:00
Friday 10:30 - 17:00
Saturday 10:30 - 17:00

Telephone

+919407133526

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government Polytechnic College Panna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Government Polytechnic College Panna:

  • Want your university to be the top-listed University?

Share