Govt College Sujanpur Tihra, Himachal Pradesh

Govt College Sujanpur Tihra, Himachal Pradesh A prime educational institution on the banks of river beas ,located on the foothills of dhauladhar.

23/11/2025

*वंदे मातरम की 150 वीं जयंती पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कार्यक्रम आयोजित*
आज दिनांक 13 नवम्बर 2025 को राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस उपलक्ष्य पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ विभा ठाकुर जी के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्या महोदया ने अपने संबोधन में वन्दे मातरम् के इतिहास एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम हमारे भारतवर्ष की गौरव गाथा का प्रत्यक्ष प्रमाण है जिसमें भारत देश को मात्र एक जमीन का टुकड़ा नहीं अपितु अपने प्राणों से भी बढ़कर मातृभूमि स्वरूप सम्मान दिया गया है। इसके उपरांत प्राचार्या महोदया के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी छात्रों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गान भी किया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर निर्मला ने वंदे मातरम के सम्पूर्ण इतिहास एवं भारतवर्ष में इसके क्रियान्वयन संबंधी संपूर्ण जानकारी छात्रों के बीच रखी और राष्ट्रीय गीत के प्रति सदैव समर्पित रहने के लिए छात्रों को संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर शशि शर्मा ने इस कार्यक्रम में आए हुए प्राचार्या महोदया एवं संपूर्ण राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद किया।

23/11/2025
23/11/2025

ठाकुर जगदेव चंद मेमोरियल राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, सुजानपुर टिहरा में “मेरे शहर के 100 रत्न” कार्यक्रम आयोजित

आज दिनांक 10 नवम्बर,2025 को क्रैक एकेडमी, चंडीगढ़ द्वारा ठाकुर जगदेव चंद मेमोरियल राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, सुजानपुर टिहरा में “मेरे शहर के 100 रत्न” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए जिन्होंने क्रैक एकेडमी द्वारा आयोजित परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
क्रैक एकेडमी ने घोषणा की कि ऐसे विद्यार्थी जो परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC), कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क अध्ययन सामग्री प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने की तथा उन्होंने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर क्रैक एकेडमी से श्री मयंक शर्मा, श्री अखिल जी तथा श्री दिलीप जम्वाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह कार्यशाला महाविद्यालय के करियर परामर्श प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित की गई, जिसमें उपप्राचार्य डॉ. जितेन्द्र ठाकुर, प्रो. राजेश खारवाल, प्रो. राजीव ठाकुर, डॉ. अरविंद कुमार, प्रो. शशि शर्मा, प्रो. साहिल शर्मा तथा प्रो. अंजू राणा शामिल रहे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को भविष्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं करियर विकल्पों के प्रति मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

23/11/2025

आज राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में महिला शिकायत एवं निवारण समिति के माध्यम से महिला सशक्तिकरण विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पुलिस सहायक उप निरीक्षक सुजानपुर श्रीमती किरण जी ने शिरकत की। उन्होंने महिलाओं की स्थिति, वर्तमान समय में उपलब्धियां, समाज में फैल रहे नशे की प्रवृत्ति और पोस्को एक्ट के बारे में विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ विभा ठाकुर ने की उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए कहा। प्रो बंदना ने अपने विचार रखते हुए वर्तमान में महिलाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका के बारे में बताया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो निर्मला ठाकुर ने महिला अधिकारों के इतिहास और प्रमुख समाज सुधारकों द्वारा महिला उत्थान में किए गए सराहनीय योगदान का वर्णन किया। डॉ सुमन शर्मा प्रभारी महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ ने महाविद्यालय में प्रकोष्ठ के कार्यों पर विचार से विद्यार्थियों से सांझा किए और सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में प्रो उमा शर्मा, प्रो विनीता भूरिया प्रो अंजू राणा , प्रो रूबी राजपूत , प्रो आरती ठाकुर, श्रीमती नीलम देवी, श्रीमती संतोष कुमारी, श्रीमती वनीता देवी , श्रीमती सुनीता देवी तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में महिला सशक्तीकरण विषय पर हुआ व्याख्यान
23/11/2025

राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में महिला सशक्तीकरण विषय पर हुआ व्याख्यान

राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में महिला सशक्तीकरण विषय पर हुआ व्याख्यान

23/11/2025

राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में दिनांक 03_ 04 नवंबर 2025 को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नव मतदाता पंजीकरण, लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका आदि विषयों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में नव मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष शिविर लगाया गया। जिसमें प्राचार्या डॉ विभा ठाकुर, स्वीप प्रभारी सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र प्रोफेसर राजीव ठाकुर, स्वीप नोडल अधिकारी राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर प्रो वंदना इस जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया । इस कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यार्थियों के नव मतदाता पंजीकरण किया गया। प्रोफेसर राजीव ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र सभी शिक्षण संस्थानों में नव मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा ताकि आगामी चुनावों में हमारे युवा मतदाता भी मत का प्रयोग कर सकें।

23/11/2025

*रन फॉर यूनिटी और नशा निवारण के लिए रैली का आयोजन*
आज दिनांक 3 नवंबर 2025 को राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा की एन.एस.एस. इकाई के द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर रन फॉर यूनिटी मुहिम के अन्तर्गत तथा तंबाकू नशा निवारण के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विभा ठाकुर जी ने इस मौके पर रैली को हरी झंडी दिखाते हुए महाविद्यालय से रवाना किया। और छात्रों को नशे से दूर रहने हेतु आहवान किया साथ में रन फॉर यूनिटी के लिए प्राचार्य महोदय ने छात्रों को एकता के सूत्र में बंधे रहने के लिए कहा और भारतवर्ष की अखंडता के विषय में शपथ भी दिलाई। स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय से शुरू कर सुजानपुर बाजार में नशे के विरुद्ध और देश की अखंडता के लिए नारे लगाए और जनमानस को जागरूक किया। इसके उपरांत सुजानपुर चौगान में छात्रों के द्वारा पौधारोपण के लिए खड्डे किए गए और साथ में स्वच्छता कैंप भी लगाया गया जिसमें चौगान का कूड़ा कर्कट साफ किया गया।इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी प्रो शशि शर्मा तथा प्रो निर्मला सहित 65 छात्रों ने भाग लिया।

28/10/2025
Competition on Diwali Celebration
17/10/2025

Competition on Diwali Celebration

Address

Sujanpur Tihra
Sujanpur Tihra

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt College Sujanpur Tihra, Himachal Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Govt College Sujanpur Tihra, Himachal Pradesh:

Share