07/10/2025
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर का आयोजन किया गया| जिसमे देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी सहित अन्य निकटवर्ती जनपदों के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षा संस्थानों से चयनित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर निदेशक प्रो एम एस रावत, एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ के प्रतिनिधि श्री लोकेन्द्र सिंह, राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ सुनैना रावत, विश्वविद्यालय एनएसएस समन्वयक डॉ गौरव वार्ष्णेय, आईटीबीपी के इंस्पेक्टर श्री चित्रमणि बलूनी, संगीत विभागाध्यक्ष प्रो शिखा ममगाई उपस्थित रहे।
NSS India Nss Lucknow RD NSS Uttarakhand Sridev Suman Uttarakhand University Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India