Guru Nanak Girls P.G. College , Udaipur

Guru Nanak Girls P.G. College , Udaipur Graduation and Post Graduation College. Empowering minds and shaping future

गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में निर्...
17/02/2026

गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम
गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवतियों में मतदान के प्रति जागरूकता तथा जिम्मेदार नागरिकता के संस्कार विकसित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज शिक्षा अतिरिक्त निदेशक डॉ. सतीश आचार्य थे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. देवीलाल गर्ग, डॉ. मनीष कोठारी एवं डॉ. अक्षय राज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था सचिव श्री अमरपाल सिंह पाहवा ने की।
मुख्य वक्ता डॉ. सतीश आचार्य ने नई सोच, नई शिक्षा और अपने दायरे को विस्तृत करने पर बल देते हुए छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और मूल्यों को साथ लेकर भारत जैसे लोकतांत्रिक राष्ट्र में युवाओं को सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए तथा मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से जुड़वाना चाहिए।
डॉ. देवीलाल गर्ग ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सभी को शपथ दिलाई कि वे सशक्त राष्ट्र भारत की सशक्त राजनीति में अपने मतदान के महत्व को समझेंगी और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएंगी।
उप प्राचार्य डॉ. अनुज्ञा पोरवाल ने एस.आई.आर. के महत्व को स्पष्ट किया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. अनीता पालीवाल ने वर्ष भर आयोजित निर्वाचन साक्षरता गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वाति भाटी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहीं।

प्रियांशी सक्सेना ने गणतंत्र दिवस परेड से जुड़ी प्रधानमंत्री रैली में लिया भागगुरु नानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उ...
10/02/2026

प्रियांशी सक्सेना ने गणतंत्र दिवस परेड से जुड़ी प्रधानमंत्री रैली में लिया भाग
गुरु नानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उदयपुर के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि महाविद्यालय की छात्रा एवं एनसीसी अंडर ऑफिसर प्रियांशी सक्सेना का चयन एस.एन.ई.सी. कैंप के माध्यम से गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री रैली में भाग लेने के लिए हुआ। एनसीसी प्रभारी डॉ अंजना पालीवाल ने बताया कि प्रियांशी सक्सेना ने जयपुर में आयोजित आर्मी डे परेड में भी सहभागिता कर महाविद्यालय और उदयपुर का नाम गौरवान्वित किया। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री रैली में भाग लेने वाली उदयपुर की वह एकमात्र छात्रा रही।
रैली में सहभागिता के पश्चात प्रियांशी ने राजभवन, जयपुर में राज्यपाल श्री हरिभाऊ किशन राव बागड़े से शिष्टाचार भेंट की। संस्था सचिव सरदार अमरपाल सिंह जी पाहवा तथा प्राचार्य प्रो अनिल कोठारी ने प्रियांशी की इस उपलब्धि पर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी

गुरु नानक गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में “जॉब उत्सव 2026” का भव्य आयोजन गुरु नानक गर्ल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उदयपुर में ना...
10/02/2026

गुरु नानक गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में “जॉब उत्सव 2026” का भव्य आयोजन
गुरु नानक गर्ल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उदयपुर में नांदी फाउंडेशन के महिंद्रा प्राइड कक्षा के सहयोग से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत “जॉब उत्सव 2026” का सफल आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले का उद्देश्य छात्राओं को रोजगार से जोड़ना, उनके कौशल का विकास करना तथा विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर के अवसर उपलब्ध कराना रहा।
इस अवसर पर अमेज़न, फ्लिपकार्ट, क्वेस, ब्लिंकिट, एसबीआई क्रेडिट कार्ड, एक्सिस बैंक, स्पेक्ट्रम, उमोजा मार्केटप्लेस टेक्नोलॉजी प्रा. लि., रिलायंस, स्विगी, जोमैटो तथा मिंडा समूह सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों द्वारा विक्रय, ग्राहक संबंध, बैंकिंग एवं वित्त, बीपीओ, लॉजिस्टिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी सहयोग, संचालन, खुदरा प्रबंधन तथा कॉर्पोरेट सेवाओं से जुड़े पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई।
संस्था सचिव श्रीमान अमरपाल सिंह जी पाहवा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी रहे,इसीलिए इस रोजगार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है

कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं के साथ-साथ उदयपुर एवं आसपास के महाविद्यालयों की अंतिम वर्ष तथा वर्ष 2024 और 2025 में स्नातक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कई छात्राओं का प्रारंभिक स्तर पर चयन भी हुआ, जिससे उनमें आत्मविश्वास का संचार हुआ।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कोठारी ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं की रोजगार क्षमता और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करते हैं। प्लेसमेंट संयोजक डॉ. अनुराधा मालवीया ने सभी कंपनियों, आयोजकों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया। वाइस प्रिंसिपल डॉ. अनुज्ञा पोरवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
आयोजन को सफल बनाने में अक्षय कुमार (प्रबंधक), अनुपम और देबनाथ (प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी), तरुण सेन (प्रशिक्षण समन्वयक), तबस्सुम तथा शालिनी (प्रशिक्षक) का विशेष योगदान रहा।
“जॉब उत्सव 2026” छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर डॉ. विनीता वर्मा, डॉ. सोनिका गुर्जर, डॉ. आरती आमेटा और हीरामणि सोनी सहित महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

स्वदेशी संकल्प दौड़ एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गईगुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय क...
29/01/2026

स्वदेशी संकल्प दौड़ एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई
गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में स्वदेशी संकल्प दौड़, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कोठारी रहे, जिन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, उनके राष्ट्रवादी विचारों तथा युवाओं में देशभक्ति और कर्तव्यबोध के महत्व पर प्रेरक व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्राओं से लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए मतदाता के रूप में सजग भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष–उपाध्यक्ष श्री हिमांशु बागड़ी एवं श्री ध्रुव श्रीमाली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भी स्वदेशी विचारधारा, राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका तथा लोकतांत्रिक सहभागिता पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनीता पालीवाल द्वारा किया गया, जबकि आभार ज्ञापन डॉ. अनुराधा मालवीय ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वदेशी अपनाने एवं मतदाता के रूप में अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति संकल्प लिया।

स्वीप प्रकोष्ठ की ओर से मनाए गए मतदाता दिवस कार्यक्रम में जिला सेशन न्यायाधीश कुलदीप शर्मा मुख्य अतिथि रहे तथा सीओ जिला ...
27/01/2026

स्वीप प्रकोष्ठ की ओर से मनाए गए मतदाता दिवस कार्यक्रम में जिला सेशन न्यायाधीश कुलदीप शर्मा मुख्य अतिथि रहे तथा सीओ जिला परिषद रिया डाबी, एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने गुरु नानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ ईएलसी अवार्ड से सम्मानित किया गया

Republic Day Celebration
27/01/2026

Republic Day Celebration

एनएसएस विशेष शिविर का समापन सर्वे एवं जागरूकता रैली के साथ सम्पन्नगुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय स...
22/01/2026

एनएसएस विशेष शिविर का समापन सर्वे एवं जागरूकता रैली के साथ सम्पन्न
गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर का समापन एकलिंगपुरा गांव में सर्वे एवं जागरूकता रैली के साथ किया गया।
एनएसएस प्रभारी डॉ. अनीता पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के अंतिम दिन एकलिंगपुरा गांव में एसआईआर (मतदाता सूची संशोधन) से संबंधित सर्वे किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से एसआईआर क्या है, यह क्यों किया जाता है, मतदान पहचान पत्र की उपलब्धता, मतदाता सूची में नाम जांचने की प्रक्रिया तथा गांव में मतदान सूची कहां उपलब्ध होती है—जैसे प्रश्न पूछे गए। जिन ग्रामीणों को जानकारी थी, उन्हें और अधिक स्पष्ट किया गया तथा जिनको जानकारी नहीं थी, उन्हें पूर्ण रूप से अवगत कराया गया।
इसके पश्चात एकलिंगपुरा गांव में एनएसएस छात्राओं एवं ग्रामवासियों के सहयोग से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नशा मुक्त भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, विकसित भारत एवं स्वच्छ भारत जैसे नारों के माध्यम से सामाजिक चेतना का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर संस्था सचिव सरदार अमरपाल सिंह जी पाहवा ने छात्राओं के प्रयास को सराहा।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कोठारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए निवेश के महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने निवेश के विभिन्न तरीकों, डिजिटल अरेस्ट से बचाव एवं उसके दुष्परिणामों की जानकारी दी। साथ ही यूपीआई के सुरक्षित उपयोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की यूपीआई तकनीक विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने म्युचुअल फंड, एसआईपी, टर्म इंश्योरेंस तथा एनपीएस (नेशनल पेंशन स्कीम) में निवेश की जानकारी दी और बताया कि छात्राएं भी किस प्रकार इन योजनाओं से जुड़ सकती हैं।
समापन समारोह मकर संक्रांति के दिन होने के कारण खेल दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें पारंपरिक खेल खिलाए गए। चार्वी धारवाल एन एस एस हेड गर्ल चुनी गई।
कार्यक्रम में डॉ. अनुराधा मालवीय, डॉ. श्वेता जैन, डॉ. विनीता वर्मा एवं परमवीर कौर सहित एनएसएस से जुड़ी छात्राएं उपस्थित रहीं। शिविर का समापन सामाजिक जागरूकता एवं वित्तीय सशक्तिकरण के संदेश के साथ किया गया।

वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा महिमा नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमणगुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान वि...
22/01/2026

वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा महिमा नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण
गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की छात्राओं का लोसिंग गांव स्थित महिमा नर्सरी में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य छात्राओं को पौधों के संरक्षण-संवर्धन, नर्सरी प्रबंधन एवं पर्यावरणीय संतुलन से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था।
वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. अलका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि नर्सरी के विशेषज्ञ श्री जे.पी. श्रीमाली ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के फलदार, सजावटी, वनीय एवं औषधीय पौधों के साथ-साथ लुप्तप्राय प्रजातियों, ग्रह-नक्षत्र एवं राशि से संबंधित पौधों, सब्जियों की पौध तथा नेपियर घास के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त बीज अंकुरण, पौधों की कलम विधि, जैविक खाद का उत्पादन एवं उपयोग, वर्षा जल संचयन तथा सिंचाई प्रणालियों के बारे में भी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
भ्रमण के दौरान छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की तितलियों एवं उनके मेजबान पौधों का अवलोकन भी किया, जिससे जैव विविधता की समझ और अधिक सुदृढ़ हुई। इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझने का अवसर मिला।
यह शैक्षणिक भ्रमण डॉ. मीनल कोठारी एवं कामना गदिया के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

निशुल्क मार्शल आर्ट प्रशिक्षण से छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गएगुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में राष्ट्...
22/01/2026

निशुल्क मार्शल आर्ट प्रशिक्षण से छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए
गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के अंतर्गत छात्राओं हेतु निशुल्क मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना रहा।
एनएसएस प्रभारी डॉ. अनीता पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंसई हेमंत कुमार लोहार द्वारा छात्राओं को प्रतिकूल परिस्थितियों में आत्मरक्षा कर स्वयं की सुरक्षा कैसे की जाए, इसके व्यावहारिक गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर कोठारी ने इस अवसर पर छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्तमान समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने सेंसई हेमंत कुमार लोहार को भी भविष्य में इस प्रकार के शिविर निरंतर आयोजित करने हेतु शुभकामनाएं दीं।
मीडिया प्रभारी
डॉ. सिम्मी सिंह

गुरु नानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उदयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर में छात्राओं द्वारा समाज से...
22/01/2026

गुरु नानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उदयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर में छात्राओं द्वारा समाज सेवा एवं संवेदनशीलता के उद्देश्य से एनिमल एड सोसाइटी तथा अपना आश्रम का शैक्षणिक-सेवात्मक भ्रमण किया गया।
एनिमल एड सोसाइटी भ्रमण का उद्देश्य घायल, बीमार एवं बेसहारा पशुओं के संरक्षण, उपचार एवं सेवा कार्यों की जानकारी प्राप्त करना था। भ्रमण के दौरान छात्राओं को संस्था द्वारा किए जा रहे पशु बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, पशु चिकित्सा सुविधाएँ तथा पुनर्वास प्रक्रिया के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया। संस्था के प्रतिनिधि सौम्या भट्ट एवं राज वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं, बीमारियों एवं उपेक्षा का शिकार हुए पशुओं की सेवा करना संस्था का मुख्य लक्ष्य है। छात्राओं ने घायल पशुओं की देखभाल प्रत्यक्ष रूप से देखी तथा पशु-प्रेम, करुणा एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा।

इसी क्रम में एनएसएस स्वयंसेवकाओं ने अपना आश्रम का भी भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य समाज के उपेक्षित एवं बेसहारा वर्ग के प्रति सेवा-भाव, संवेदनशीलता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना था। आश्रम में श्रीमान गोपाल जी कनेरिया ने सभी संयम सेविकाओं को अपना आश्रम की गतिविधियों एवं सेवाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं आश्रम के सचिव श्रीमान अशोक कोठारी ने सभी छात्राओं को सेवा, करुणा एवं मानवीय मूल्यों के महत्व से अवगत कराया। स्वयंसेवकाओं ने आश्रमवासियों से संवाद किया तथा उनके जीवन अनुभवों को समझा।

भ्रमण के अंत में एनएसएस स्वयंसेवकाओं ने पशु कल्याण एवं समाज सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। यह संपूर्ण भ्रमण सभी प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं मानवीय संवेदनाओं को जाग्रत करने वाला सिद्ध हुआ।

सभी कार्यक्रम एनएसएस प्रभारी डॉ. अनीता पालीवाल एवं सह-प्रभारी डॉ. अनुराधा मालवीय का मार्गदर्शन में संपन्न हुए

आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट प्रशिक्षण एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजनउदयपुर, 12 जनवरी 2026गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या...
22/01/2026

आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट प्रशिक्षण एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
उदयपुर, 12 जनवरी 2026
गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना, महिला प्रकोष्ठ एवं उपभोक्ता संरक्षण संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट प्रशिक्षण तथा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी डॉ. सिम्मी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्राओं को स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा के प्रति सजग एवं सशक्त बनाने की भावना से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. अनीता पालीवाल ने बताया कि मार्शल आर्ट प्रशिक्षण सत्र में सेंसई हेमंत कुमार लोहार द्वारा लगभग 60 छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए तथा प्रतिकूल परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने की तकनीकों का अभ्यास कराया गया। संस्थान सचिव सरदार अमरपाल सिंह जी पाहवा ने सभी चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया। प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कोठारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. पुष्पा शर्मा ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन उपभोक्ता संरक्षण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी, जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण नाहर (उदयपुर) एवं मेडिकल कन्वीनर श्री अशोक कडेचा के सानिध्य में किया गया। शिविर में फिजिशियन डॉ. प्रफुल्ल जैन, दंत विशेषज्ञ डॉ. हितांश पुजारी, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. विनय जैन, एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. अल्पना बोहरा तथा कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति शिवहरे द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं।
चिकित्सा शिविर में लगभग 800 छात्राओं, विद्यालयी बच्चों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।
इस अवसर पर उपाचार्य डॉ. अनुज्ञा पोरवाल, डॉ. स्वाति भाटी सहित महाविद्यालय के अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, उदयपुर के गृह विज्ञान विभाग की तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने आंगनबाड़ी पाठशाला,...
22/01/2026

गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, उदयपुर के गृह विज्ञान विभाग की तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने आंगनबाड़ी पाठशाला, सेक्टर–5 का शैक्षणिक भ्रमण किया।
मीडिया प्रभारी डॉ. सिम्मी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भ्रमण गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि मनोज के निर्देशन तथा सहयोगी सुश्री सारिका अरोड़ा के सानिध्य में आयोजित किया गया।
भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ज्योति श्रीमाली द्वारा छात्राओं को आईसीडीएस योजना, टीकाकरण, पोषाहार एवं आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यप्रणाली के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों की ऊँचाई एवं वजन मापकर उनके शारीरिक विकास का आकलन किया। साथ ही विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के मानसिक विकास तथा आपसी संवाद द्वारा सामाजिक विकास के विभिन्न पहलुओं का भी अध्ययन किया गया।
शैक्षणिक भ्रमण हेतु महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के लिए छात्राओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कोठारी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Address

Hiran Mangri Sec/4, Rajsthan
Udaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Guru Nanak Girls P.G. College , Udaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share