Ajit Samrat Buxar

  • Home
  • Ajit Samrat Buxar

Ajit Samrat Buxar The Official Ajit samrat page
जन सुराज बक्सर युवा जिला अध्यक्ष 🇮🇳🇮🇳

कल जनसुराज पार्टी द्वारा संगठन विस्तार  के तहत बक्सर जिला के डुमरांव प्रखंड के कोरानसराय  में गर्जन पासवान जी एवं मनोज र...
22/05/2026

कल जनसुराज पार्टी द्वारा संगठन विस्तार के तहत बक्सर जिला के डुमरांव प्रखंड के कोरानसराय में गर्जन पासवान जी एवं मनोज राम जी, और इटाढी प्रखंड में संजय सिंह जी एवं राजपुर प्रखंड के अभिषेक राय जी के दरवाजे पर बैठक जिलाअध्यक्ष बजरंगी मिश्रा जी के नेतृत्व मे संगठन बिस्तर एवं युवाओं को बिहार बदलाव के लिए जनसुराज पार्टी मे सहभागिता चर्चा किया गया।
कार्यक्रम मे उपस्थित जनसुराजी साथी राजपुर के पूर्व प्रत्याशी धनंजय पासवान जी ,युवा अध्यक्ष अजित सम्राट जी, महिला अध्यक्ष आशा देवी जी रिंकी उपाध्याय,विष्णु दत्त तिवारी जी डॉक्टर जयशंकर सिंह जी ,नजीर खान जी दीपक सिंह चितरंजन, राम भोला पिंटू खरवार मंटू सिंह राजा कुशवाहा बबलू सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता साथी भी मौजूद रहे !!

युवा जिला अध्यक्ष
अजीत सम्राट

जन सुराज बक्सर टीम के साथ  केसठ निवासी शहीद C R P F इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम जी के परिवार जन से मिलकर उनके इस दुखद घड़ी म...
21/05/2026

जन सुराज बक्सर टीम के साथ केसठ निवासी शहीद C R P F इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम जी के परिवार जन से मिलकर उनके इस दुखद घड़ी में सम्मिलित हुए। 🙏

युवा जिला अध्यक्ष
अजीत सम्राट

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व॰ राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
21/05/2026

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व॰ राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

कल जनसुराज पार्टी द्वारा सगठन बिस्तार के तहत बक्सर जिला के केसठ प्रखण्ड मे जनसुराज नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य  धनंजय...
21/05/2026

कल जनसुराज पार्टी द्वारा सगठन बिस्तार के तहत बक्सर जिला के केसठ प्रखण्ड मे जनसुराज नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य धनंजय आर्य जी के दरवाजे पर एवं चौगाई प्रखंड के मनपा ग्राम मे जौहरी माई के स्थान पर जिलाअध्यक्ष बजरंगी मिश्रा जी के नेतृत्व मे संगठन बिस्तार एवं युवाओं को बिहार बदलाव मे जनसुराज पार्टी मे सहभागिता चर्चा किया गया कार्यक्रम मे राजपुर के पूर्व प्रत्याशी धनंजय पासवान , युवा अध्यक्ष अजित सम्राट ,महिला अध्यक्ष आशा ,देवी विष्णु दत्त तिवारी , विजय पाठक डॉक्टर जयशंकर सिंह, नजीर खान ,मंटू सिंह ,अरुण मिश्रा , राहुल यादव, कृष्णा सिंह, दुर्गा, दयाशंकर सिंह, पंकज राम, सहित सैकड़ो लोग शामिल हुऐl🙏

20/05/2026

जब तक बिहार बदलेगा नहीं, तब तक प्रशांत किशोर और जन सुराज का संघर्ष रुकेगा नहीं।

बक्सर जिला जन सुराज पार्टी संगठन नव निर्माण एवं विस्तार के लिए प्रखंडों के भ्रमण कार्यक्रम के तहत, सेमरी और चक्की में जि...
19/05/2026

बक्सर जिला जन सुराज पार्टी संगठन नव निर्माण एवं विस्तार के लिए प्रखंडों के भ्रमण कार्यक्रम के तहत, सेमरी और चक्की में जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा जी के अध्यक्षता मिटीगं का आयोजन हुआ।
संगठन का विस्तार समाज की मजबूती और विकास का आधार है। जब अधिक लोग संगठन से जुड़ते हैं, तब एकता, सहयोग और जनहित के कार्यों को नई गति मिलती है। मजबूत संगठन समाज की आवाज बनकर लोगों के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए निरंतर कार्य करता है।

युवा जिला अध्यक्ष
अजीत सम्राट

17/05/2026

चाहे जो हो जाए, हम अपने विचारों से पीछे नहीं हटेंगे!
जय बिहार जय जय बिहार ♥️

देश की आज़ादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद सुखदेव जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।मातृ...
15/05/2026

देश की आज़ादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद सुखदेव जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण और त्याग हर भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। 🙏🙏

15/05/2026

युवाओं की राजनीति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी देशभक्ति है"

📢 जन सुराज पार्टी, बक्सर जिला — कोर कमिटी बैठकआज जन सुराज पार्टी, बक्सर जिला कार्यालय मे  महत्वपूर्ण कोर कमिटी बैठक आयोज...
13/05/2026

📢 जन सुराज पार्टी, बक्सर जिला — कोर कमिटी बैठक

आज जन सुराज पार्टी, बक्सर जिला कार्यालय मे महत्वपूर्ण कोर कमिटी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री बजरंगी मिश्रा जी ने की तथा संचालन जिला महामंत्री श्री रघुबर सिंह ने किया।

बैठक में संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सभी साथियों ने एकमत होकर यह विचार रखा कि पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनसरोकारों से जुड़ा बनाया जाए। पिछली कमियों एवं अनुभवों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचे पर गंभीरता से विचार किया गया तथा जमीनी स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।
वही जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा की
जन सुराज पार्टी बिहारियों के मान-सम्मान, आत्मसम्मान तथा बिहार के युवाओं के पलायन को रोकने के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। जब तक बिहार के युवाओं को अपने राज्य में सम्मानजनक भविष्य एवं रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।

बैठक में कोर कमिटी के प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति रही, जिनमें —
पूर्व विधायक एवं राज्य सलाहकार समिति सदस्य श्री श्रीकांत पाठक, युवा अध्यक्ष अजीत सम्राट,
लोक सभा प्रभारी दिवाकर पाठक
कोषाध्यक्ष श्री विजय कुमार पाठक,
जिला मुख्य प्रवक्ता श्री शुंभ नाथ यादव,
जिला मुख्य महिला प्रवक्ता श्रीमति रीना शर्मा,
ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री जयशंकर सिंह,
बुद्धिजीवी विचार मंच के अध्यक्ष डॉ. विष्णु देव तिवारी,
तथा राज्य सलाहकार समिति सदस्य श्री हसन खान उपस्थित रहे।🙏

Address

Patna.India.Bihar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ajit Samrat Buxar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Ajit Samrat Buxar:

  • Want your university to be the top-listed University?

Share