03/12/2023
बुलंदी देर तक किस शख़्स के हिस्से में रहती है
बहुत ऊँची इमारत हर घड़ी खतरे में रहती है
~मुनव्वर राणा
सरगुजा कहें, छत्तीसगढ़ कहें या कहें पूरे देश में कॉंग्रेस को सबक़ लेने की आवश्यकता है, सरकारें बनती हैं, बिगड़ती हैं पर किसी एक व्यक्ति का महिमामण्डन बहुत समय तक टिकता नहीं। निश्चित है आज ये हमारे साथ हुआ है, कल उनके साथ भी होगा, मगर सीखने वाली बात ये है कि कांग्रेस पार्टी को कड़े फ़ैसले लेना सीखना होगा।
हृदय हम सभी का भावविभोर ज़रूर है किन्तु सभी कांग्रेसी सिपाहियों से अनुरोध है कि मेहनत करते रहें और अपनी बातों को मुखरता से जानता के बीच रखें, किसी एक गुट-नेता के पीछे ना रह कर राष्ट्रहित हेतु अपनी ज़िम्मेदारी समझें, आने वाला समय ज़रूर और कठिन है, पर अंततः सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, कल सूरज फिर निकलेगा, और अंधियारा छटेगा।
किसी नेता की परछाईं नहीं, अपना भविष्य ख़ुद गढ़ने की सच्चाई बनिये।
#राष्ट्रहित_सर्वोपरि