Agra Nagar Nigam

Agra Nagar Nigam government organisation
(500)

नगर निगम आगरा द्वारा प्रातःकाल विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सफाई कार्य कराया गया। सड़...
25/06/2026

नगर निगम आगरा द्वारा प्रातःकाल विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सफाई कार्य कराया गया। सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर झाड़ू लगवाकर स्वच्छता सुनिश्चित की गई, जिससे नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके।

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, स्वच्छ आगरा के निर्माण में अपना योगदान दें।




नगर निगम आगरा द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधों की नियमित छंटाई (Pruning) एवं रखरखाव का कार्य कराया गया। इस अभिय...
24/06/2026

नगर निगम आगरा द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधों की नियमित छंटाई (Pruning) एवं रखरखाव का कार्य कराया गया। इस अभियान का उद्देश्य हरित क्षेत्रों को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं आकर्षक बनाना है, ताकि शहर की सुंदरता और पर्यावरणीय संतुलन को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
स्वच्छ, हरित और सुंदर आगरा के निर्माण हेतु नगर निगम निरंतर प्रतिबद्ध है। ☘️✨




24/06/2026

🌿 पार्क सौंदर्यीकरण एवं जन सुविधा विकास अभियान 🌿

आगरा नगर निगम द्वारा पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। इस क्षेत्र में फुटपाथ का निर्माण एवं विस्तृत खुली जगह विकसित की गई है, जिससे नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

यह स्थान अब योगाभ्यास, प्रातःकालीन सैर एवं बच्चों के खेलकूद के लिए एक आदर्श क्षेत्र बन चुका है। नगर निगम का यह प्रयास स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और सार्वजनिक स्थलों के बेहतर उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




वार्ड 19, डिफेंस कॉलोनी में डोर-टू-डोर जनजागरूकता अभियान के तहत रहवासियों को चार प्रकार के कचरा पृथक्करण की जानकारी दी ग...
24/06/2026

वार्ड 19, डिफेंस कॉलोनी में डोर-टू-डोर जनजागरूकता अभियान के तहत रहवासियों को चार प्रकार के कचरा पृथक्करण की जानकारी दी गई। साथ ही चार डस्टबिन रखने, कचरे को अलग-अलग देने एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।




24/06/2026

✨ हरिपर्वत जोन के वार्ड संख्या 95, लाजपत कुंज में नगर निगम आगरा एवं म्यूज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विशेष महा सफाई अभियान संचालित किया गया।

माननीय शिक्षा मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार जी के आगमन के दृष्टिगत क्षेत्र में सड़क, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की व्यापक सफाई सुनिश्चित की गई। अभियान का नेतृत्व पार्षद श्री शरद चौहान जी द्वारा किया गया, जिसमें नगर निगम, स्वच्छता कारपोरेशन एवं म्यूज फाउंडेशन की टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, मिलकर स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ आगरा के निर्माण में अपना योगदान दें।




नगर निगम आगरा एवं आईटीसी मिशन सुनहराकाल के संयुक्त तत्वाधान में वार्ड संख्या 90, राम मोहन नगर स्थित सामुदायिक कम्पोस्टर ...
24/06/2026

नगर निगम आगरा एवं आईटीसी मिशन सुनहराकाल के संयुक्त तत्वाधान में वार्ड संख्या 90, राम मोहन नगर स्थित सामुदायिक कम्पोस्टर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कम्पोस्टर की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं सुचारु रूप से संचालित पाई गईं।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों को गीले कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं कम्पोस्ट निर्माण की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया। सामुदायिक कम्पोस्टर के माध्यम से जैविक कचरे का प्रभावी निस्तारण कर स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित किया जा रहा है।




लोहामंडी जोन में डोर-टू-डोर जनजागरूकता अभियान के तहत नागरिकों को गीला, सूखा, जैव अपशिष्ट एवं घरेलू हानिकारक कचरे के पृथक...
24/06/2026

लोहामंडी जोन में डोर-टू-डोर जनजागरूकता अभियान के तहत नागरिकों को गीला, सूखा, जैव अपशिष्ट एवं घरेलू हानिकारक कचरे के पृथक्करण की जानकारी दी गई।

स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण अपनाएं और स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर आगरा के निर्माण में अपना योगदान दें।




23/06/2026

आगरा नगर निगम द्वारा प्राप्त जन-प्रतिक्रियाओं के आधार पर शहर में स्वच्छता एवं शहरी विकास के क्षेत्र में निरंतर सुधार किए जा रहे हैं। नागरिकों की सहभागिता से आगरा को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं विकसित शहर के रूप में ‘उत्तर प्रदेश का चंडीगढ़’ बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास जारी हैं।




आगरा नगर निगम द्वारा शहर के फुटपाथों पर जमा मिट्टी एवं गंदगी को विशेष अभियान चलाकर साफ कराया गया। इस कार्य से फुटपाथों क...
23/06/2026

आगरा नगर निगम द्वारा शहर के फुटपाथों पर जमा मिट्टी एवं गंदगी को विशेष अभियान चलाकर साफ कराया गया। इस कार्य से फुटपाथों को पुनः आमजन के सुरक्षित एवं सुगम उपयोग के लिए उपलब्ध कराया गया है।

नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखना है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें। स्वच्छता के इस अभियान में जनसहभागिता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। आइए, हम सभी मिलकर अपने शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में योगदान दें।




आगरा नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन एव...
23/06/2026

आगरा नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन एवं जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

आइए, हम सभी भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग दें। कचरा निर्धारित स्थान पर डालें, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

आपका एक छोटा कदम, स्वच्छ और स्वस्थ आगरा की ओर एक बड़ा योगदान है।




Address

Near Sursadan, M. G. Road
Agra
282005

Opening Hours

Monday 9am - 8pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 7am - 5pm
Thursday 9am - 10pm
Friday 9am - 10am
Saturday 9am - 10pm
Sunday 7am - 5pm

Telephone

+9118004197788

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Agra Nagar Nigam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Agra Nagar Nigam:

Share