09/09/2026
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस 2026 | SHUATS
स्वास्थ्य, गतिशीलता और बेहतर जीवन की ओर एक कदम!
सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (SHUATS), प्रयागराज में फैकल्टी ऑफ हेल्थ साइंसेज के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा 8 सितंबर 2026 को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस का गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. के. डी. त्रिपाठी, वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) रानू प्रसाद, प्रो वाइस-चांसलर, एकेडमिक अफेयर्स, SHUATS की गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ. जी. एस. शुक्ला, डीन, फैकल्टी ऑफ हेल्थ साइंसेज भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में फिजियोथेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका — mobility, rehabilitation, functional independence और बेहतर quality of life — पर विशेष प्रकाश डाला गया। स्वास्थ्य सेवाओं में ऑर्थोपेडिक सर्जन, फिजियोथेरेपिस्ट एवं अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वास्थ्य विशेषज्ञों को Token of Gratitude प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में फिजियोथेरेपी विभाग के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी, समर्पण और टीम भावना विशेष रूप से सराहनीय रही।
SHUATS — जहाँ शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा साथ मिलकर बेहतर भविष्य का निर्माण करते हैं।
PhysiotherapyDepartment Healthcare Rehabilitation StudentEngagement