Soban Singh Jeena University

Soban Singh Jeena University सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा

*उत्तराखंड सरकार में मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ने कुलपति से शिष्टाचार भेंट की*सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्म...
14/05/2026

*उत्तराखंड सरकार में मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ने कुलपति से शिष्टाचार भेंट की*

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में उत्तराखंड सरकार में मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री ध्रुव रौतेला ने आकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया।
कुलपति जी से शिष्टाचार भेंट के दौरान विद्यार्थियों में शिक्षण के प्रति अभिरुचि जगाने, शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने, एक्सचेंज प्रोग्राम हेतु विद्यार्थियों को अन्य विश्वविद्यालय प्रतिभाग कराने आदि को लेकर चर्चा हुई। इस चर्चा में अल्मोड़ा नगर निगम के महापौर श्री अजय वर्मा भी साथ रहे। साथ ही कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट,सूचना अधिकारी श्री सत्यपाल सिंह, सभासद अर्जुन बिष्ट, जयमित्र सिंह बिष्ट, लियाकत अली उपस्थित रहे।

दिनांक 11/5/2026 को मनोविज्ञान विभाग में शोध विद्यार्थियों द्वारा छ: माह की शोध प्रगति आख्या (प्रोग्रेस रिपोर्ट) का प्रस...
12/05/2026

दिनांक 11/5/2026 को मनोविज्ञान विभाग में शोध विद्यार्थियों द्वारा छ: माह की शोध प्रगति आख्या (प्रोग्रेस रिपोर्ट) का प्रस्तुतीकरण किया गया । प्रस्तुतीकरण में शोधार्थियों द्वारा विगत छः माह में किए गए शोध सम्बन्धी कार्यों को प्रस्तुत किया जिसमें शोधार्थियों ने प्रमुख रूप से शोध पत्रों का प्रकाशन, आंकड़ों के संग्रहण, सेमीनार एवं कॉन्फ्रेंस में शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण से संबंधित जानकारी दी ।
शोध प्रगति आख्या के प्रस्तुतीकरण में संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रो० मधुलता नयाल, डॉ० प्रीति टम्टा सहित विभाग के समस्त शिक्षकगण एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

12/05/2026

सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में अपराह्न सत्र में संचालित हो रही परीक्षाओं का सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा निरीक्षण किया गया।

*कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा परीक्षाओं का निरीक्षण किया गया*सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में अपराह्न सत्र में  ...
12/05/2026

*कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा परीक्षाओं का निरीक्षण किया गया*

सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में अपराह्न सत्र में संचालित हो रही परीक्षाओं का सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा निरीक्षण किया गया। कुलपति प्रो. बिष्ट ने निरीक्षण के दौरान परीक्षा को लेकर सायंकालीन सत्र के केन्द्राध्यक्ष एवं कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित भी किया। परीक्षा कक्षों में परीक्षा प्रपत्रों के रख-रखाव, परीक्षा कक्ष में विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने, बी कॉपी के रखरखाव, परीक्षा अवधि में ड्यूटी दे रहे कक्ष निरीक्षकों को मोबाइल बंद रखने, विद्यार्थियों के वेरिफिकेशन फॉर्म को सही भरने और परीक्षाओं के दौरान बाहरी वाहनों को प्रवेश न देने आदि को लेकर कक्ष निरीक्षकों/ परीक्षा प्रभारी को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ परीक्षा नियंत्रक प्रो पंकज कुमार शाह,डीन अकादेमिक प्रो अनिल कुमार यादव, सायंकालीन परीक्षा प्रभारी प्रो. अरशद हुसैन ने परीक्षाओं के संबंध में जानकारी दी।

https://thirdeye24.com/kulpati-ne-ki-varsikotsav-me-bhagedari/
05/05/2026

https://thirdeye24.com/kulpati-ne-ki-varsikotsav-me-bhagedari/

कुलपति प्रो सतपाल बिष्ट ने की राजकीय महाविद्यालय जैंती के वार्षिकोत्सव एवं स्थापना समारोह में भागीदारी - ThirdEye24 | News K*m...

*'अभिव्यंजना' समारोह में छात्रों-शिक्षकों को शोध-रचनात्मकता के लिए प्रेरित किया*
05/05/2026

*'अभिव्यंजना' समारोह में छात्रों-शिक्षकों को शोध-रचनात्मकता के लिए प्रेरित किया*

'अभिव्यंजना' समारोह में छात्रों-शिक्षकों को...

05/05/2026

Address

Near H. N. B. Sports, Stadium
Almora

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Soban Singh Jeena University posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share