Government Polytechnic Danya

Government Polytechnic Danya Official Page of
Government Polytechnic Danya, Almora ©

Affiliated to : UBTER
Email-
gpdanya@re

राजकीय पालीटेक्निक दन्या, अल्मोड़ा में प्रथम वर्ष में रिक्त सीटों पर पहले आओ - पहले पाओ आधार पर प्रवेश प्रक्रिया दिनांक ...
16/10/2022

राजकीय पालीटेक्निक दन्या, अल्मोड़ा में प्रथम वर्ष में रिक्त सीटों पर पहले आओ - पहले पाओ आधार पर प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 25 अक्टूबर 2022 तक
जारी है। अधिक जानकारी हेतु संस्था कार्यालय में संपर्क करें।
फोन नंबर -05962271070

26/03/2021

संस्था की पूर्व छात्रा 'मंजू ततरारी' को पेयजल निगम में कनिष्ठ अभियंता पद पर चयनित होने की सम्पूर्ण संस्था परिवार की ओर से बहुत बहुत बधाईयां।

संस्था राजकीय पालीटेक्निक दन्या, अल्मोड़ा को दिव्य हिमगिरि साप्ताहिक पत्रिका की ओर से आयोजित तृतीय हिमालयी राज्यों के शि...
27/01/2021

संस्था राजकीय पालीटेक्निक दन्या, अल्मोड़ा को दिव्य हिमगिरि साप्ताहिक पत्रिका की ओर से आयोजित तृतीय हिमालयी राज्यों के शिक्षा विरासदों के शिखर सम्मेलन में सर्वाधिक आशाजनक नवीन पालीटेक्निक होने का गौरव प्राप्त हुआ है।
संस्था की इस उपलब्धि हेतु सभी छात्र-छात्राएं व स्टाफ सदस्यों को बहुत बहुत बधाईयां।

08/03/2019

संस्था राजकीय पालीटेक्निक दन्या के छात्र दिव्य मनोहर जोशी, सिविल इंजीनियरिंग अन्तिम वर्ष ने राज्य स्तरीय खेवकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आधुनिक ज्वलन्त समस्या 'आतंकवाद' पर कविता पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आधुनिक घटनाक्रम के विषयों को कविता मे स्थान देकर छात्र ने अपने उत्कृष्ट कवि कौशल का परिचय दिया है।छात्र को इस उपलब्धि हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ ।

'वार्षिक  क्रीडा  प्रतियोगिता - २०१८-१९'सभी छात्र - छात्राएँ प्रतिभाग  करना  सुनिश्चित करें ।
26/01/2019

'वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता - २०१८-१९'

सभी छात्र - छात्राएँ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें ।

संस्था राजकीय पालीटेक्निक दन्या, अल्मोड़ा में दिनांक २७ सितम्बर २०१८ को नव प्रवेशित प्रथम वर्ष के छात्र- छात्राओं हेतु वर...
28/09/2018

संस्था राजकीय पालीटेक्निक दन्या, अल्मोड़ा में दिनांक २७ सितम्बर २०१८ को नव प्रवेशित प्रथम वर्ष के छात्र- छात्राओं हेतु वरिष्ठ वर्षों के छात्र- छात्राओं के सहयोग से फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।
संस्था में पर्याप्त स्थान न होने के कारण यह आयोजन निर्माणाधीन संस्था भवन में किया गया। विषम परिस्थितियों में सभी प्रकार की व्यवस्थाएँ , उत्तम साज - सज्जा करने वाले सभी वरिष्ठ छात्र- छात्राए बधाई के पात्र हैं।
छात्र- छात्राओं द्वारा गठित कार्यक्रम संचालन समिति, निर्णायक समिति, स्वच्छता व साज सज्जा समिति व अन्य सहयोग समिति के समन्वय से कार्यक्रम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सका।
संस्था परिवार आशा करता है कि यह क्रम इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगा।

संस्था राजकीय पालीटेक्निक दन्या, अल्मोड़ा  में विगत वर्षों की भांति भी देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन दिवस धूमधाम ...
17/09/2018

संस्था राजकीय पालीटेक्निक दन्या, अल्मोड़ा में विगत वर्षों की भांति भी देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ कार्यशाला परिसर की स्वच्छता के साथ हुआ। तत्पश्चात विश्वकर्मा जी की पूजा श्री हरेन्द्र देव व समस्त उपस्थित छात्र- छात्राओं द्वारा की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में छात्र- छात्राओं ने विभिन्न वक्तव्यों के माध्यम से विश्वकर्मा जी के व्यक्तित्व को प्रकाशित किया तथा समूह नृत्य व गीत भी प्रस्तुत किए।

समस्त संस्था परिवार की ओर से सभी देशवासियों को विश्वकर्मा पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

संस्था राजकीय पालीटेक्निक दन्या में  भारत के विस्मार्क,लौह पुरुष सरदार, बल्लभ भाई पटेल की १४२ वीं जयन्ती के अवसर पर एकता...
01/11/2017

संस्था राजकीय पालीटेक्निक दन्या में भारत के विस्मार्क,लौह पुरुष सरदार, बल्लभ भाई पटेल की १४२ वीं जयन्ती के अवसर पर एकता दौड़, एकता शपथ व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी छात्र - छात्राओं को सफल आयोजन की हार्दिक शुभकामनाएँ ।

संस्था परिवार राजकीय पालीटेक्निक दन्या द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । जिसमें स...
15/10/2017

संस्था परिवार राजकीय पालीटेक्निक दन्या द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । जिसमें सभी छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया । चापड कस्बे में छात्रों द्वारा नुक्कण नाटक भी प्रस्तुत किया गया ।
रैली एक शपथ के साथ जागनाथ होटल से प्रारंभ हुई गैस गोदाम दन्या होते हुए चापड बैंड पर इसका समापन किया गया ।
इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी सहकर्मियों व छात्र - छात्राओं का हार्दिक आभार व धन्यवाद ।

संस्था राजकीय पालीटेक्निक दन्या, अल्मोडा में फ्रेशर पार्टी २०१७ का आयोजन दिनांक ४ अक्टूबर को बड़े धूमधाम के साथ किया गया...
05/10/2017

संस्था राजकीय पालीटेक्निक दन्या, अल्मोडा में फ्रेशर पार्टी २०१७ का आयोजन दिनांक ४ अक्टूबर को बड़े धूमधाम के साथ किया गया । सभी नवआगन्तुक छात्र - छात्राओं ने अपना बेहतरीन प्रतिभा प्रदर्शन किया। वरिष्ठ छात्र - छात्राओं न विषम परिस्थितियों में बेहतरीन प्रबन्धन, व्यवस्था व साज सज्जा के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
भौमिक कनवाल Mr.FRESHER व मनीषा विष्ट Miss FRESHER चुनी गई ।

संस्था राजकीय पालीटेक्निक दन्या,अल्मोडा़ मे देव शिल्पी  'भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस' धूम - धाम से मनाया गया। छात्र छात्र...
17/09/2017

संस्था राजकीय पालीटेक्निक दन्या,अल्मोडा़ मे देव शिल्पी 'भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस' धूम - धाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने विश्वकर्मा पूजन के पश्चात स्वच्छता अभियान व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन सूरज नेगी ,रवि कुमार व मनीष कुमार ने किया।

संस्था परिवार की ओर से सभी को विश्वकर्मा पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ।

दिनांक 6 सितम्बर 2017को संस्था में "जल संरक्षण"  विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 19  संस्थागत छात्र- छात्र...
08/09/2017

दिनांक 6 सितम्बर 2017को संस्था में "जल संरक्षण" विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 19 संस्थागत छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें मोहित कुमार, पंचम सेमेस्टर ने प्रथम, पंकज सिंह, प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय, दिव्य मनोहर, तृतीय सेमेस्टर व भुवन सिंह, प्रथम सेमेस्टर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समस्त प्रतिभागी व सर्वोच्चता प्राप्त छात्र- छात्राओं को संस्था परिवार की ओर से हार्दिक बधाईयां।

Address

Sona-siling, Danya Almora (temp)
Almora
263622

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government Polytechnic Danya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Government Polytechnic Danya:

Share