11/09/2024
The Lotus Temple is a Baháʼí House of Worship located in New Delhi, India. It was completed in December 1986. Notable for its lotus-like shape, it has become a prominent attraction in the city. Like all Bahá’í Houses of Worship, the Lotus Temple is open to all, regardless of religion or any other qualification. The building is composed of 27 free-standing marble-clad "petals" arranged in clusters of three to form nine sides,
with nine doors opening onto a central hall with a height of slightly over 34 metres and a capacity of 1,300 people.
The Lotus Temple has won numerous architectural awards and has been featured in many newspaper and magazine articles.
लोटस टेंपल या कमल मंदिर, भारत की राजधानी दिल्ली के नेहरू प्लेस (कालकाजी मंदिर) के पास स्थित एक बहाई (ईरानी धर्मसंस्थापक बहाउल्लाह के अनुयायी) उपासना स्थल है। यह अपने आप में एक अनूठा मंदिर है। यहाँ पर न कोई मूर्ति हैfff और न ही किसी प्रकार का कोई धार्मिक कर्म-कांड किया जाता है, इसके विपरीत यहाँ पर विभिन्न धर्मों से संबंधित विभिन्न पवित्र लेख पढ़े जाते हैं। भारत के लोगों के लिए कमल का फूल पवित्रता तथा शांति का प्रतीक होने के साथ ईश्वर के अवतार का संकेत चिह्न भी है। यह फूल कीचड़ में खिलने के बावजूद पवित्र तथा स्वच्छ रहना सिखाता है, साथ ही यह इस बात का भी द्योतक है कि कैसे धार्मिक प्रतिस्पर्धा तथा भौतिक पूर्वाग्रहों के अंदर रह कर भी, कोई व्यक्ति इन सबसे अनासक्त हो सकता है। कमल मंदिर में प्रतिदिन देश और विदेश के लगभग आठ से दस हजार पर्यटक आते हैं। आनेवाले सभी पर्यटकों को बहाई धर्म का परिचय दिया जाता है और मुफ्त बहाई धार्मिक सामग्री वितरित की जाती है। यहाँ का शांत वातावरण प्रार्थना और ध्यान के लिए सहायक है। वर्थ आइडिया के अनुसार मंदिर की कुल संपत्ति 3000 करोड़ है और यह भारत का 20वां सबसे अमीर मंदिर है।[1]