College of Agriculture Azamgarh

College of Agriculture Azamgarh College of Agriculture, Kotwa, Azamgarh is a sub Campus of ANDUA&T Kumarganj Ayodhya (NAAC- A++)

कृषि महाविद्यालय में दिया गया प्रशिक्षण: कृषि ड्रोन का सदुपयोग कृषि महाविद्यालय, कोटवा, आज़मगढ़ में कृषि स्नातक प्रथम एव...
08/05/2026

कृषि महाविद्यालय में दिया गया प्रशिक्षण: कृषि ड्रोन का सदुपयोग

कृषि महाविद्यालय, कोटवा, आज़मगढ़ में कृषि स्नातक
प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र/छात्राओं एवं महिलाओं को आधुनिक तकनीक ज्ञान एवं कौशल विकास हेतु *"कृषि में ड्रोन का महत्त्व"* विषय पर प्रशिक्षण दिया गया I महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो0 धीरेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में इस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया I कार्यशाला में छात्रों को IFFCO फर्टिलाइजर कंपनी प्राoलिo के क्षेत्रीय कार्यालय, लालगंज, आज़मगढ़ के श्री दुष्यंत सिंह द्वारा ड्रोन के बारे में जानकारी दी गई साथ ही ड्रोन का कृषि में उपयोग करने की विधि का सजीव प्रदर्शन दिखाया गया I इस कार्यक्रम को लेकर छात्रों में काफी उत्साह एवं जिज्ञासा देखने को मिली I छात्रों द्वारा ड्रोन के बारे में प्रश्न भी पूछे गए I कार्यक्रम महाविद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ I महाविद्यालय के अधिष्ठाता द्वारा बताया गया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को प्रयोगशाला-से-प्रक्षेत्र (Lab-to-Land) तक ज्ञानवर्धन एवं आधुनिक तकनीक देना है जिससे वे
कृषि में ड्रोन का उपयोग कर कम से कम रासायनिक उर्वरक, कीटनाशक, खरपतवारनाशी आदि कृषि रसायनों का उपयोग कर पर्यावरण एवं मृदा स्वास्थ्य को संरक्षित कर सके I उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के साथ महाविद्यालय के गोद लिए गाँव की कृषक महिलाओं को भी आधुनिक कृषि से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नई कृषि तकनीकों से परिचित कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। विशेषज्ञ द्वारा ड्रोन के संचालन, रखरखाव तथा फसलों पर कीटनाशक और उर्वरक के छिड़काव में इसके उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षक ने बताया कि ड्रोन तकनीक से समय और लागत दोनों की बचत होती है, साथ ही यह खेती को अधिक सटीक और प्रभावी बनाती है।

कृषि महाविद्यालय में गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रम कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ में गुजरात राज्य स...
03/05/2026

कृषि महाविद्यालय में गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रम

कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ में गुजरात राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया I इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. धीरेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा में की गई I *गुजरात राज्य की स्थापना दिवस* के अवसर पर ऐतिहासिक मंदिर, कृषि संबंधी उद्योग का भ्रमण किया गया I महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को शिव मंदिर एवं माता रानी मंदिर, आज़मगढ़ का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता महोदय द्वारा छात्रों को मन्दिर के पौराणिक इतिहास के विषय में जानकारी दी गई तथा अपनी प्राचीन धरोहरों को संरक्षित करने हेतु संकल्पित किया गया। मंदिर भ्रमण उपरांत छात्रों को व्यावसायिक तरीके से फल पकाने वाले इकाई का भी भ्रमण कराया गया एवं तकनीकी जानकारी दी गई I इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गाँव एवं मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा I महाविद्यालय की साँस्कृतिक समिति द्वारा विभिन्न साँस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें गरबा एवं डांडिया, फैशन शो शामिल थे I स्थापना दिवस के अवसर पर छात्रावास में छात्रः छात्राओं के लिए गुजराती पकवान (थेपला श्रीखंड) बनाने के निर्देश दिए l अधिष्ठाता महोदय ने इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं साथ ही यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए जिससे छात्रः इतिहास के विषय में जानकारी ले पाएंगे एवं कार्यक्रम में प्रतिभाग भी कर पाएंगे l

प्रदेश के राज्यपाल सचिवालय के पत्रांक संख्या ई-2396/32- जी.एस./2026 के दिनांक 16.04.2026 के संदर्भ में *"नारी शक्ति वंदन...
22/04/2026

प्रदेश के राज्यपाल सचिवालय के पत्रांक संख्या ई-2396/32- जी.एस./2026 के दिनांक 16.04.2026 के संदर्भ में *"नारी शक्ति वंदन"* के अंतर्गत "जागरूकता अभियान" दिनांक 22.04.2026 को सायं 3:30 बजे से महाविद्यालय के सभागार कक्ष में *व्याख्यान माला* का आयोजन किया गया I कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति के आदेशा क्रम एवं महाविद्यालय के अधिष्ठाता महोदय (प्रो0 धीरेन्द्र कुमार सिंह) के मार्गदर्शन में किया गया I कार्यक्रम महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, डॉ विमलेश कुमार एवं डॉ रेनु गंगवार के अगुवाई में कराया गया I कार्यक्रम में महाविद्यालय में समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं 24 छात्राएँ तथा 235 छात्र उपस्थित रहे I व्याख्यान माला कार्यक्रम में डॉ विनय कुमार सिंह, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ विनोद कुमार, डॉ विजय लक्ष्मी राय, डॉ आकांक्षा तिवारी साथ ही कुमारी वंदना, कोमल, श्रेया झा, वैश्नवी शुक्ला, राम जी द्वारा उक्त कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए गए I कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के शैक्षणिक प्रभारी, डॉ विनोद कुमार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होने एवं सफल संपादन पर सभी का आभार व्यक्त के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया I

*"नारी शक्ति वंदन"* के अंतर्गत "जागरूकता अभियान" दिनांक 22.04.2026 से महाविद्यालय के मुख्य गेट से प्रात: 7:30 बजे से *पद...
22/04/2026

*"नारी शक्ति वंदन"* के अंतर्गत "जागरूकता अभियान" दिनांक 22.04.2026 से महाविद्यालय के मुख्य गेट से प्रात: 7:30 बजे से *पदयात्रा* के साथ शुभारंभ किया गया I इस कार्यक्रम की शुभारंभ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति एवं महाविद्यालय के अधिष्ठाता महोदय (प्रो0 धीरेन्द्र कुमार सिंह) के दिशानिर्देश से किया गया I कार्यक्रम महाविद्यालय के सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता के अगुवाई में किया गया I कार्यक्रम में महाविद्यालय में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र/ छात्राओं उपस्थित रहे I पदयात्रा महाविद्यालय से निकाल कर कोटवा गांव से होते हुये प्राईमरी पाठशाला पर खत्म हुई

कृषि महाविद्यालय आजमगढ़ में महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर डी के सिंह के दिशानिर्देशन में बाबा साहेब  भीम राव अंबेडकर...
14/04/2026

कृषि महाविद्यालय आजमगढ़ में महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर डी के सिंह के दिशानिर्देशन में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई जिसमें समता दौड़ के साथ विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी वैज्ञानिक और छात्र उपस्थित रहे

कृषि महाविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट से 13 छात्रों का चयन कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ में  सत्र 2025-26 में कैंपस प्लेस...
12/04/2026

कृषि महाविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट से 13 छात्रों का चयन

कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ में सत्र 2025-26 में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से 13 छात्रों का चयन हुआ है I महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह के दिशानिर्देशन में यूए एग्रो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड,
नवीन खुशहाली कृषि केंद्र (लखनऊ) द्वारा 13 छात्रों का चयन हुआ I महाविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रभारी डॉ ति. पांडियाराज के मार्गदर्शन में कृषि महाविद्यालय में इस चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया I चयनित छात्र, यूए एग्रो नेटवर्क के उद्देश्य को पूरा करके किसानों को सशक्त बनाने में मदद कर सकेंगे, जिससे किसानों को कृषि पद्धतियों की नवीन जानकारी मिल सके और
कृषि इनपुट के बेहतर और अधिक कुशल उपयोग को सुगम बना सके I ऐसे में कृषि के छात्रों के पास यह अच्छा अवसर है कि वे अपने तकनीकी ज्ञान का उपयोग किसानों के विकास के लिए कर सके I अधिष्ठाता महोदय ने चयनित छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि कृषि में नए तकनीकी ज्ञान के उपयोग से विकसित कृषि विकसित भारत 2047 के उद्देश्य को भी पूरा कर सकेंगे I

11 फरवरी 2026 को, आज़मगढ़ के कोटवा स्थित कृषि महाविद्यालय ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, आज़मगढ़ के सहयोग से कक्षा 6 से...
12/02/2026

11 फरवरी 2026 को, आज़मगढ़ के कोटवा स्थित कृषि महाविद्यालय ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, आज़मगढ़ के सहयोग से कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय 'एक्सपोजर विजिट' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। महाविद्यालय के डीन प्रो. डी.के. सिंह सर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के 5 संकाय सदस्यों, 12 शिक्षकों और आज़मगढ़ केंद्रीय विद्यालय के 240 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में स्थापित विभिन्न इकाइयों और प्रयोगशालाओं का दौरा किया और डॉ. विनोद कुमार, डॉ. टी. पांडियाराज और डॉ. रेनू गंगवार द्वारा दिए गए व्याख्यानों के माध्यम से पृथ्वी पर सभी जीवित प्राणियों के लिए कृषि के महत्व के बारे में जाना। अंत में मुख्य अतिथि ने पृथ्वी पर सतत जीवन के लिए 'मिट्टी, जल और पर्यावरण बचाओ' का संदेश दिया।

कृषि महाविद्यालय आजमगढ में आज 77  गणतंत्र दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया l महाविद्यालय ke अधिष्ठाता प्रोफेसर डी के सि...
26/01/2026

कृषि महाविद्यालय आजमगढ में आज 77 गणतंत्र दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया l महाविद्यालय ke अधिष्ठाता प्रोफेसर डी के सिंह के दिशा निर्देशन मे प्रभारी सह अधिष्ठाता डॉ विनय कुमार सिंह के द्वारा झंडा रोहण किया गया l उनके द्वारा सभी को गणतंत दिवस कि शपथ दिलाई गई और महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे विगत एक वर्षों के कार्यों को बताया इस मौके महाविद्यालय के सभी शिक्षक कर्मचारी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

अधिष्ठाता  महोदय के गतिशील नेतृत्व में आयोजित संकाय बोर्ड की बैठक की झलकियाँ, जहाँ विभिन्न एजेंडा मदों पर चर्चा की गई, प...
17/01/2026

अधिष्ठाता महोदय के गतिशील नेतृत्व में आयोजित संकाय बोर्ड की बैठक की झलकियाँ, जहाँ विभिन्न एजेंडा मदों पर चर्चा की गई, प्रमुख मुद्दों का समाधान किया गया और भविष्य की शैक्षणिक और प्रशासनिक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

03/01/2026
कृषि महाविद्यालय आजमगढ के अधिष्ठाता प्रोफेसर डी के सिंह ने संकाय सदस्यों के साथ नव वर्ष 2026 के अवसर पर  पुलिस उप महानिर...
02/01/2026

कृषि महाविद्यालय आजमगढ के अधिष्ठाता प्रोफेसर डी के सिंह ने संकाय सदस्यों के साथ नव वर्ष 2026 के अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ और जिला मजिस्ट्रेट आज़मगढ़ से औपचारिक मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी साथ में महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया l

Address

Kotwa
Azamgarh

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm

Telephone

+917754856708

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when College of Agriculture Azamgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share