27/11/2024
*सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस*
सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजी दिवाकर सिंह जी के मार्गदर्शन में स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के द्वारा संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुरेन्द्र कुमार तुरकर सेवानिवृत्त न्यायाधीश, श्री सुरेन्द्र सिंह गुर्जर जिला न्यायाधीश और सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण और जितेंद्र मोहन धुर्वे जिला विधिक सहायता अधिकारी की गौरवपूर्ण उपस्थिति प्राप्त हुई ।
कार्यक्रम के आरंभ में अपने वक्तव्य में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विप्लव पॉल ने संविधान की विशेषता तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उसकी आवश्यकता को बताते हुए इसके ऐतिहासिक महत्व के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए श्री सुरेन्द्र कुमार तुरकर सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा विधाई प्रक्रिया तथा संविधान के विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की गई।
श्री सुरेन्द्र सिंह गुर्जर जिला न्यायाधीश और सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा विभिन्न न्यायिक प्रक्रिया तथा न्यायिक शक्तियों के संबंध में उद्बोधन व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न संस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसमें नाटक के माध्यम से संवैधानिक जागरूकता प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजीनियर दिवाकर सिंह जी के द्वारा अधिकारों के साथ कर्तव्यों के महत्व पर भी जोर दिया गया साथ ही संविधानिक सीमाओं का पालन करने पर भी जोर दिया गया।
विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति श्री वीरेश्वर सिंह जी के द्वारा प्रस्तावना का वाचन कराया गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया