09/09/2026
*देवेंद्र पी. जी. कॉलेज में साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला संपन्न*
आज देवेंद्र पीजी कॉलेज में आज SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) के सहयोग से छात्रों के लिए 'निवेशक जागरूकता एवं साइबर अपराध रोकथाम' विषय पर एक दिवसीय निशुल्क कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता SEBI के प्रमाणित वित्तीय विशेषज्ञ श्री अमित कुमार सिंह ने छात्रों को सोशल मीडिया स्कैम, फिशिंग और फर्जी लोन ऐप्स से बचने के तरीके बताए। साथ ही, उन्होंने छात्र जीवन से ही बचत करने, म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में सुरक्षित निवेश की बारीकियों को समझाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरेराम सिंह ने की। कार्यशाला के दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. उमेश सिंह ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए अपने महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक विचार साझा किए। कार्यशाला के अंत में एक सवाल-जवाब सत्र भी हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता ने छात्रों द्वारा पूछे गए साइबर सुरक्षा और निवेश से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया।कार्यशाला का सफल संचालन और समन्वय नोडल अधिकारी डॉ. स्मिता सरोज द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक श्री समरजीत बहादुर सिंह,श्री राम प्रताप चौरसिया, डॉ. अमित भारती सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।