Narendra Daukiya Malpura

Narendra Daukiya Malpura cricket lover
political
Education
love In games
love in Edu.

30/09/2020

कपिलमुनि का मेला
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

जांगल प्रदेश का सबसे बड़ा मेला कपिलमुनि का मेला कोलायत (बीकानेर) में लगता है ।

यह मेला कार्तिक पूर्णिमा को लगता है ।

हिन्दू-सिक्ख धर्म का सबसे बडा मेला कपिलमुनि का मेला कोलायत (बीकानेर) में लगता है ।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Join 🔜 NNarendra Daukiya MalpuraDNarendra Daukiya MalpuraMNarendra Daukiya Malpura

30/09/2020

अजमेर मेरवाडा
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

एकीकरण के समय राजस्थान का एकमात्र केन्द्रशासित प्रदेश अजमेर मेरवाडा था ।

अजमेर मेरवाडा की अलग से विधानसभा थी, जिसे धारासभा के नाम से जाना जाता था ।

अजमेर-मेरवाडा की विधानसभा में कुल 30 सदस्य थे

इस विधानसभा के प्रथम व एकमात्र मुख्यमंत्री हरिभाऊ उपाध्याय थे ।

अजमेर-मेरवाडा सी श्रेणी का राज्य था ।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Join 🔜 NNarendra Daukiya MalpuraDNarendra Daukiya MalpuraMNarendra Daukiya Malpura

30/09/2020

राजस्थान का एकीकरण
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

एकीकरण के समय राजस्थान में कुल 3 ठिकाने और 19 रियासते थी

राजस्थान के ठिकाने व शासक निम्नलिखित हैं

नीमराणा ( अलवर ) राव राजेन्द्र सिंह
कुशलगढ़ ( बांसवाड़ा ) राव हरेन्द्र सिंह ।
लावा ( जयपुर ) बंस प्रदीप सिंह
एकीकरण के समय लावा ठिकाना जयपुर मे था जबकि वर्तमान में लावा ठिकाना टोंक जिले में स्थित हैं । राजस्थान में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा ठिकाना कुशलगढ़ था । राजस्थान में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा ठिकाना लावा ( 20 वर्गमील ) था ।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Join 🔜 NNarendra Daukiya MalpuraDNarendra Daukiya MalpuraMNarendra Daukiya Malpura

30/09/2020

हड़प्पा सभ्यता के अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
1.हड़प्पा सभ्यता किस नाम से प्रसिद्ध है:
A.सिंधु घाटी की सभ्यता
B.मोहनजोदड़ों सभ्यता
C.लोथल सभ्यता
D.इनमें से कोई नही
Ans A

2.सर्वप्रथम घोड़े के अवशेष सिंधु घाटी सभ्यता में कहाँ से मिले है?
A.आलमगीरपुर
B.कालीबंगा
C.सुरकोटदा
D.राखीगढ़ी
Ans. C

3.सर्वप्रथम हड़प्पा सभ्यता की खोज किसने की थी?
A.रखल दस बनर्जी
B.दयाराम साहनी
C.सर मोरटीमर व्हीलर
D.इनमें से कोई नही
Ans. B

4.किस वर्ष में हड़प्पा सभ्यता की खोज हुई थी ?
A.1921 ई.
B.1920 ई.
C.1919 ई.
D.1922 ई.
Ans. A

5.मोहनजोदड़ो को और किस नाम से जाना जाता है?
A.मृतकों का टीला
B.मूर्तियों का स्थल
C.चूड़ियों का बाज़ार
D.इनमें से कोई नही
Ans. A

6.हड़प्पा सभ्यता के लोग मिट्टी के बर्तनों पर किस रंग का प्रयोग किया करते थे?
A.हरा रंग
B.कला रंग
C.लाल रंग
D.कोई भी रंग नही
Ans. C

7.सिंधु घाटी सभ्यता की कौन-सी प्रमुख फसल थी?
A.चावल और गेहूँ
B.जौ एवं गेहूँ
C.सिर्फ जौ
D.मक्का और गेहूँ
Ans. B

8.रंगपुर सभ्यता जो कि हड़प्पा की समकालीन थी कहाँ पर स्थित है ?
A.सौराष्ट्र में
B.हरयाणा में
C.राजस्थान में
D.पाकिस्तान में
Ans. A

9.किस धातु से हड़प्पा के निवासी परिचित नहीं थे?
A.कास्य से
B.लोह से
C.केवल B
D.दोनों A और B
Ans. C

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Join 🔜 NNarendra Daukiya MalpuraDNarendra Daukiya MalpuraMNarendra Daukiya Malpura

30/09/2020

बणी-ठणी
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

बणी-ठणी किशनगढ़ चित्रकला से सम्बन्धित है

इनकी रचना निहाल चन्द ने की थी।

इसको भारत (राजस्थान) की मोनालिसा भी कहा जाता है।

बनी-ठनी किशनगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार महाराजा सांवतसिंह की प्रेमिका थी।

बनी-ठणी राजस्थानी शब्द है , इसका हिन्दी में मतलब सजी-धजी होता है।

यह एक गुर्जर जाति की दासी थी तथा स्वयं रसीक बिहारी के नाम से कविता करती थी।

इन्हें आगे लवलीज, उत्सव, प्रिया व नागर रमणी भी नाम मिले।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Narendra Daukiya Malpura

30/09/2020

शिवांगी_सिंह_ने_रचा_इतिहास_राफेल_की_पहली_महिला_पायलट_बनीं

शिवांगी सिंह लड़ाकू राफेल विमान उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बन गई हैं.

शिवांगी को राफेल विमान के स्क्वाड्रन की पहली महिला पायलट बनने का गौरव हासिल हुआ है. उन्हें देश के सबसे ताकतवर राफेल विमान उड़ाने की जिम्मेदारी मिली है. शिवांगी की पोस्टिंग इस समय राजस्थान में है.

राफेल जैसे ही भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल मिग-21 'बाइसन' की जगह लेंगे, शिवांगी इस भूमिका में आ जाएंगी.

हैदराबाद में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शिवांगी इस समय मिग-21 की फाइटर पायलट हैं और वह राजस्थान में हैं. इधर राफेल उड़ाने के लिए चयन होने के बाद शिवांगी सिंह के फुलवरिया स्थित घर में जश्न का माहौल है.

राफेल लड़ाकू भारतीय वायुसेना में शामिल
10 सितंबर 2020 को पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप अंबाला एयरबेस पर औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल की गई थी. ये विमान वायुसेना के 17वें स्क्वाड्रन, ‘गोल्डन एरो’ का हिस्सा बने. अंबाला में ही राफेल फाइटर जेट्स की पहली स्क्वाड्रन तैनात है. इस स्क्वाड्रन में 18 राफेल लड़ाकू विमान, तीन ट्रैनर और बाकी 15 फाइटर जेट्स होंगे.

भारत ने फ्रांस‌ के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा किया है. इनमें ‌से पांच जेट भारत पहुंच चुके हैं और वायुसेना की अंबाला स्थित गोल्डन ऐरो स्कॉवड्रन का हिस्सा बन चुके हैं. पांच विमान अगले महीने यानि अक्टूबर में भारत आएंगे.

शिवांगी को फाइटर पायलट बनने का जुनून
शिवांगी सिंह को फाइटर पायलट बनने का जुनून उनके कर्नल रह चुके नाना से मिला था. साल 2015 में ये सपना तब पूरा हुआ, जब भारतीय वायुसेना में उनका सेलेक्शन फ्लाइंग अफसर के रूप में हुआ था.

👉शिवांगी_सिंह_के_बारे_में

• शिवांगी सिंह का चयन भारतीय वायु सेना में साल 2015 में हुआ था और साल 2017 में कमीशन मिला था.

• शिवांगी की पढ़ाई सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल से शुरू हुई. वे कक्षा1 से 8 तक यहीं पर पढ़ी उसके बाद 9 से 12 तक कि पढ़ाई सेंट जोसेफ शिवपुर से पूरी की

• बाद में बीएससी की पढ़ाई साल 2013 से 15 -16 तक सनबीम वुमेंस कॉलेज वरुणा से की. इसी दौरान 3 साल बीएचयू से एनसीसी की छात्र भी रही हैं.

• शिवांगी सिंह दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में 2013 में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.

• NNarendra Daukiya MalpuraDNarendra Daukiya MalpuraMNarendra Daukiya Malpura

30/09/2020

वीर तेजाजी का पशु मेला
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

यह मेला भाद्र शुक्ल पक्ष की दशमी को परबतसर, नागौर में भरता है ।

यह मेला नागौरी बैलों एवं बीकानेरी ऊंटों के क्रय -विक्रय के लिए प्रसिद्ध है।

आय की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बडा मेला है ।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Narendra Daukiya Malpura

30/09/2020

■ वर्तमान में राजस्थान के 14 कंजर्वेशन रिजर्व की सूची-
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

(1) बीसलपुर - टोंक - 2008
(2) जोहड़बीड-गढ़वाल - बीकानेर - 2008
(3) सुंधामाता - जालौर व सिरोही - 2008
(4) गुढ़ा विश्नोई - जोधपुर - 2011
(5) शाकम्भरी - सीकर व झुंझुनू - 2012
(6) गोगेलाव - नागौर - 2012
(7) बीड़ झुंझूनू - झुंझुनू - 2012
(8) रोटू - नागौर - 2012
(9) उम्मेद गंज पक्षी विहार - कोटा - 2012
(10) जवाई बांध लेपर्ड - पाली - 2013
(11) बसियांल-खेतड़ी - झुंझूनू - 2017
(12) बांसियाल-खेतड़ी-बागोर - झुंझूनू - 2018
(13) जवाई बांध लैपर्ड - II - पाली - 2018
(14) मनसा माता - झुंझुनु - 2019

● आर्थिक समीक्षा 2018-19 में 13 थे , आर्थिक समीक्षा 2019-20 में 14 है।

● सबसे नवीनतम मनसा माता , झुंझूनू है जिसे लैपर्ड कंजर्वेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Narendra daukiya 8696475460

30/09/2020

राजव्यवस्था के अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

प्रश्‍न – किस संविधान संशोधन अधिनियम ने राज्‍य के नीति निर्देशक तत्‍वों को मौलिक अधिकारों की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली बनाया?
उत्‍तर – 42वें संविधान संशोधन अधिनियम (1976) ने

प्रश्‍न – भारत के कौन से राष्‍ट्रपति ‘द्वितीय पसंद'(Second Preference) के मतों की गणना के फलस्‍वरूप अपना निश्चित कोटा प्राप्‍त कर निर्वाचित हुए?
उत्‍तर – वी. वी. गिरि

प्रश्‍न – संविधान के किस अनुच्‍छेद के अंतर्गत वित्‍तीय आपातकाल की व्‍यवस्‍था है?
उत्‍तर – अनुच्‍छेद 360

प्रश्‍न – भारतीय संविधान कौन सी नागरिकता प्रदान करता है?
उत्‍तर – एकल नागरिकता

प्रश्‍न – प्रथम पंचायती राज व्‍यवस्‍था का उद्घाटन पं. जवाहरलाल नेहरू ने 2 अक्‍टूबर, 1959 को किस स्‍थान पर किया था ?
उत्‍तर – नागौर (राजस्‍थान)

प्रश्‍न – लोकसभा का कोरम कुल सदस्‍य संख्‍या का कितना होता है?
उत्‍तर – 1/10

प्रश्‍न – पंचवर्षीय योजना का अनुमोदन तथा पुनर्निरीक्षण किसके द्वारा किया जाताहै? उत्‍तर – राष्‍ट्रीय विकास परिषद

प्रश्‍न – राज्‍य स्‍तर पर मंत्रियों की नियुक्ति कौन करता है?
उत्‍तर – राज्‍यपाल

प्रश्‍न – नए राज्‍य के गठन अथवा सीमा परिवर्तन का अधिकार किसे है?
उत्‍तर – संसद को

प्रश्‍न – भारत में लोकसभा किसके द्वारा भंग की जाती है?
उत्‍तर – प्रधानमंत्री के परामर्श से राष्‍ट्रपति द्वारा

प्रश्‍न – भारतीय संविधान में संघ की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित है?
उत्‍तर – राष्‍ट्रपति में

प्रश्‍न – राज्‍य सभा का सर्वप्रथम गठन कब हुआ?
उत्‍तर – 3 अप्रैल, 1952

प्रश्‍न – संसद का कोई सदस्‍य अपने अध्‍यक्ष की पूर्व अनुमति के बिना कितने दिनों तक सदन में अनुपस्थित रहे, तो उसका स्‍थान रिक्‍त घोषित कर दिया जाता है?
उत्‍तर – 60 दिन

प्रश्‍न – लोकसभा अध्‍यक्ष को कौन चुनता है?
उत्‍तर – लोकसभा के सदस्‍य

प्रश्‍न – क्‍या संघ शासित क्षेत्र भी राज्‍य सभा में अपना प्रतिनिधि भेजते हैं?
उत्‍तर – हाँ, भेजते हैं।

प्रश्‍न – केन्‍द्र सरकार का संवैधानिक प्रधान कौन होता है?
उत्‍तर – राष्‍ट्रपति

प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति पद के चुनाव सम्‍बन्‍धी विवाद को किसे निर्देशित किया जाता है? उत्‍तर – सर्वोच्‍च न्‍यायालय को

Narendra daukiya 8696475460

30/09/2020

भैंसरोडगढ़ दुर्ग

भैंसरोडगढ़ दुर्ग का निर्माण भैंसाशाह और रोड़ा चारण ने करवाया था।

यह दुर्ग जल दुर्ग की श्रेणी में आता है।
भैंसरोडगढ़ चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है।
यह दुर्ग चंबल में बामणी नदी के संगम पर स्थित है इसे राजस्थान का वेल्लोर भी कहा जाता है।

कर्नल जेम्स टॉड के अनुसार इस दुर्ग को व्यापारियों की सुरक्षा के लिए उपयोग किया जाता था।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Narendra daukiya 8696475460

30/09/2020

भरतपुर दुर्ग

लोहागढ़ किला राजस्थान के में भरतपुर स्थित है।

इसका निर्माण भरतपुर जाट शासकों द्वारा किया गया था।

महाराजा सूरज मल ने अपने राज्य भर में कई किले और महल बनवाए, उनमें से एक लोहागढ़ किला है, जो भारतीय इतिहास में अब तक का सबसे मजबूत किला है।

- भरतपुर दुर्ग का निर्माण सूरजमल जाट ने करवाया था।

- इस दुर्ग को पारीख श्रेणी में रखा जाता है।

- भरतपुर को अजय दुर्ग लोहागढ़ आदि नामों से जाना जाता है।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Narendra daukiya 8696475460

Address

Barmer

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Narendra Daukiya Malpura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share