08/12/2025
आदर्श रिहेबिलिटेशन सेंटर एवं स्पेशल स्कूल उत्तम नगर भिवानी में हर वर्ष कि भांति इस बार भी विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया| इसमें मुख्य अतिथि श्री विजेंद्र बड्डगुर्जर वाइस चेयरमैन एससी कमीशन, हरियाणा सरकार,श्री पवन कुमार जी,सचिव जिला विधेयक सेवा प्राधिकरण भिवानी, श्री महंत चरण दास जी महाराज हनुमान जोहडी धाम, श्री सचिन जैन वर्धमान ज्वेलर्स, अधिवक्ता श्री अवतार सांगवान, श्री नरेश अग्रवाल, श्री नंदकिशोर अग्रवाल, श्री दिनेश अत्री CWC.MEMBER, श्रीमती नीलम रानी CWC.MEMBER, श्री विनोद बेडवाल,श्री सचिन जैन वर्धमान ज्वेलर्स, समाजसेवी उपस्थित रहें| आए हुए अतिथिओं को संस्था निदेशक डॉ राजेश श्योराण ने गुलदस्ते व स्मृति चिहन भेंट कर सम्मानित किया कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रजव्लित करके की| विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग छात्र-छात्राओं, सामान्य बच्चों ने नेअपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी| मुख्य अतिथि व आए हुए अतिथियों ने संबोधन में कहा की इस आयोजन का मकसद दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ना, उनकी प्रतिभा और क्षमताओं को निखारना तथा आत्मविश्वास बढ़ाना, समाज में समावेशिता का संदेश देना है, दिव्यांगजन किसी से कम नहीं है उनकी क्षमताओं को पहचानना और प्रोत्साहित करना हमारा दायित्व है| आदर्श रिहेबिलिटेशन सेंटर एवं स्पेशल स्कूल दिव्यांग बच्चो को विशेष शिक्षा देकर व समाज में समान भागिता का अवसर प्रदान कर रही है,इस कार्य के लिए हम सभी को संस्था के साथ मिलकर दिव्यांग बच्चो का सहयोग करना चाहिए| इस अवसर पर संस्था सचिव सरिता श्योराण, शारदा शर्मा, प्रिंसिपल अनीता वर्मा, डॉ हरिकिशन शर्मा,रिंकू कुमार,कैप्टन राजेन्दर सिंह धायल, ज्योति, प्रियंका, ममता, डॉ विनोद कुमार, मोहम्मद नसीम, बजरंग, प्रवीण, सपना, सीमा, मंजू, रिंकू, ज्योति तंवर, सरोज आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें|