08/04/2026
https://www.facebook.com/share/p/1AyyfGfeqA/
नीतीश युग: उपलब्धियां, विफलताएं व सबक” विषय पर सेमिनार का आयोजन
बिक्रमगंज / रोहतास। अनुमंडल का एकमात्र अंगीभूत इकाई अनजबित सिंह महाविद्यालय के राजनीति विभाग द्वारा “नीतीश युग: उपलब्धियाँ, विफलताएँ एवं सबक” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया | सेमिनार की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ओम प्रकाश राम ने किया | मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ.एस.एस. भाष्करम मंच पर विराजमान रहे | महाविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार भी अपनी उपस्थिति से मंच का शोभा बढ़ाया | डॉ नीलम कुमारी ओर्गानिजिंग सेक्रेटरी ने सभी का औपचारिक स्वागत किया एवं सह-समन्वयक डॉ रौशनी कुमारी ने सेमिनार के विषय की महता पर प्रकाश डाला | इस सेमिनार के समन्वयक डॉ देवेश पाण्डेय ने शानदार संचालन कर अपनी अलग पहचान बनाई | सेमिनार के मुख्य वक्ता- सह विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग डॉ अखलाख अहमद ने अपने विचार पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया | अपने 42 स्लाइड के माध्यम से बिहार की 20 वर्षों की राजनीतिक गतिविधियों का विश्लेषण बहुत की सहज,तथ्य परक एवं चित्रात्मक तरीके से रोचक बनाकर प्रस्तुत किया | सारा सभागार इस दौरान प्रजेंटेशन से अभिभूत होता हुआ दिखा | डॉ आर.के पाण्डेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।कार्यक्रम के आरम्भ में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा स्मारिका का विमोचन कौतुहुल का विषय था | महाविद्यालय के इतिहास में पहली बार कोई विभाग स्मारिका के रूप में अपनी संक्षिप्त इतिहास, शैक्षणिक गतिविधि, क्रियाकलाप एवं भावी योजना का आइना प्रस्तुत किया | इतना ही नहीं चालू सत्र में विभिन्न सरकारी सेवाओं में अंतिम रूप से चयनित बबली कुमारी,जिया कुमारी, विनीत कुमार पाल एवं अमित कुमार एवं सन्नी सिंह, सागिल खान, आयुषी कुमारी एवं सृष्टी कुमारी को लिखित परीक्षा में सफल छात्रों को विभाग द्वारा “ डायमंड स्टूडेंट ऑफ़ डिपार्टमेंट’ के ख़िताब से नवाज़ा गया। इस अवसर पर विभाग के द्वारा ‘स्टार स्टूडेंट ऑफ़ डिपार्टमेंट’ का ख़िताब उन बच्चों के नाम रहा जो पूरे साल कक्षा एवं विभाग की गतिविधि में सक्रीय रहें | इसमें अनन्या कुमारी, रिया कुमारी, ख़ुशी कुमारी, सिमरन कुमारी , रितिका कुमारी ,प्रीति कुमारी,खुशबू कुमारी, ख़ुशी कुमारी, समीर फारुकी, पंकज कुमार एवं कुल 60 छात्रों ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया | सर्वोत्कृष्ट शोध पत्र के लिए प्रथम स्थान गणित विभाग की छात्रा आराध्या राज को, द्वितीय स्थान राजनीति विज्ञान विभाग की रौशनी कुमारी एवं तीसरा स्थान अंग्रेजी बिभाग की हनी दुबे को प्राप्त हुआ | इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार, डॉ अनिल कुमार, डॉ सरोज राम, डॉ परवेज अहमद, मुनमुन चौधरी, नितेश कुमार, , सुकेश्वर सिंह, शिक्षक के रूप में मेघा डॉ. भारत प्रसाद, फज़ल अहमद, शौर्य गुप्ता, अंकित कुमार, डॉ रफत अली,मेघा कुमारी, डॉ कमल किशोर, डॉ राजीव कुमार उपस्थित रहें | प्रशाखा पदाधिकारी कुमार दिनेश एवं अक्षय प्यारे, कामेंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया |