Anjabit singh college bikramganj

Anjabit singh college bikramganj college and university information

20/07/2023

sarvodaya Bihar का app आ गया है ।

सभी सदस्य नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके तुरंत ही जुड़ें और अपना सदस्य ID कार्ड प्राप्त करे - Powered by Kutumb App

https://kutumb.app/73346d26cc62?ref=XO6TI&screen=star_share

09/07/2022

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आकाशवाणी द्वारा एक कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम का नाम है - 'एआईआर नेक्स्ट' (AIRNXT). इस कार्यक्रम के तहत आकाशवाणी की टीम किसी भी महाविद्यालय में जाती है और वहां विद्यार्थियों के बीच एक प्रतियोगिता कराती है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से दो छात्रों का अंतिम रूप से चयन होता है। उनको आकाशवाणी में AIRNXT कार्यक्रम होस्ट करने का मौका मिलता है। इस कार्यक्रम को पूरे बिहार के विभिन्न आकाशवाणी केंद्रों से प्रसारित किया जाता है।
प्रतियोगिता कैसे की जाती है?
प्रतियोगिता विभिन्न चरणों में होती है। पहला चरण होता है परिचय का। इसके अंतर्गत सभी प्रतिभागियों (विद्यार्थियों) को एक मिनट का समय दिया जाता है। उस एक मिनट में प्रतिभागी को अपने बारे में बताना होता है। उसके बाद दूसरा चरण प्रारंभ होता है। इस चरण में आजादी का अमृत महोत्सव एवं 'सन् 2047 में आपके सपनों का भारत कैसा हो और उसमें आपका क्या योगदान रहेगा' इस बारे में हर एक प्रतिभागी को दो मिनट तक बोलना होगा। इन दो चरणों के बाद जिन प्रतिभागियों को ज्यादा अंक मिलेंगे, वेअगले चरण में प्रवेश करेंगे। शेष प्रतिभागी प्रतियोगिता से बाहर हो जाएंगे।
तीसरे चरण में हर प्रतिभागी को अपने जिले के बारे में जानकारी देनी होगी। इसमें स्थानीय स्वतंत्रता सेनानीयों के बारे में बताना अनिवार्य होगा। प्रतिभागियों की संख्या देखते हुए निर्णायक मंडल द्वारा एक और चरण की प्रतियोगिता कराई जा सकती है। इस चरण में अपने आदर्श के बारे में बताना होगा। इसमें भी समय सीमा दो मिनट की होगी।

प्रतिभागियों का मूल्यांकन कैसे होता है?
प्रतिभागियों का मूल्यांकन एक कमिटी करती है इसमें आम तौर पर आकाशवाणी सासाराम के दो अधिकारी रहते हैं और एक या दो अधिकारी महाविद्यालय से होते हैं। उनका चयन महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा होता है। मूल्यांकन कमिटी प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर अंक प्रदान करती है।
अंततः दो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जाता है। उन प्रतिभागियों को आकाशवाणी में आकर 'एआईआर नेक्स्ट' प्रोग्राम होस्ट करने का मौका दिया जाता है। इसका प्रसारण बिहार के सभी आकाशवाणी केंद्र एक साथ करते हैं। इस प्रोग्राम में आकाशवाणी के अधिकारी भी उन दो छात्रों की मदद करते हैं ताकि कार्यक्रम खूबसूरत बन सके।
जिन प्रतिभागियों का अंततः चयन नहीं हो पाता उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है। पूरी प्रतियोगिता की आकाशवाणी सासाराम द्वारा रिकॉर्डिंग होती है। सभी प्रतिभागियों की आवाज उनके विचारों के साथ आकाशवाणी सासाराम के 'युववाणी' कार्यक्रम में एडिट कर प्रसारित की जाती है।
जुलाई 2022 में इस कार्यक्रम का प्रसारण 24 जुलाई दिन रविवार को दिन में 2:00 बजे से किया जाएगा। इसे बिहार स्थित सभी आकाशवाणी केंद्र रिले करेंगे। जिन विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा उनको ₹500 के साथ ही अनुबंध पत्र, सर्टिफिकेट, स्मारक चिन्ह आदि दिए जाएंगे।
इस प्रतियोगिता के लिए आकाशवाणी की टीम आपके महाविद्यालय में 09 जुलाई, शनिवार को ट्रेनिंग के लिए आ रही है। फाइनल प्रतियोगिता दिनांक 12 जुलाई 2022, दिन मंगलवार को होगी। चयनित दो प्रतिभागियों को कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए 18/19 जुलाई 2022 को आकाशवाणी सासाराम में आना होगा। ध्यान रखें बोलने का तरीका, उच्चारण, प्रस्तुतीकरण आदि बिंदुओं पर मूल्यांकनकर्ता ध्यान देते हैं जो कि रेडियो प्रसारण में ध्यान रखा जाता है। धन्यवाद...

09/03/2022
स्नातक (सत्र २०२१-२४) में नामांकन संबंधित सूचना।Notice regarding UG (session 2021-24) admission.
25/09/2021

स्नातक (सत्र २०२१-२४) में नामांकन संबंधित सूचना।

Notice regarding UG (session 2021-24) admission.

स्नाकोत्तर(पुराना पाठ्यक्रम) के लिए परीक्षा-प्रपत्र भरने के संबंध में सूचना।Notice regarding to filling the examination ...
23/09/2021

स्नाकोत्तर(पुराना पाठ्यक्रम) के लिए परीक्षा-प्रपत्र भरने के संबंध में सूचना।

Notice regarding to filling the examination form for PG(Old Course).

Address

Bikramganj
802212

Opening Hours

Monday 10am - 2pm
Tuesday 10am - 2pm
Wednesday 10am - 2pm
Thursday 10am - 2pm
Friday 10am - 2pm
Saturday 10am - 2pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anjabit singh college bikramganj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Anjabit singh college bikramganj:

Share