Jannayak Karpoori Thakur Vidhi Mahavidyalaya, Buxar, Bihar

  • Home
  • India
  • Buxar
  • Jannayak Karpoori Thakur Vidhi Mahavidyalaya, Buxar, Bihar

Jannayak Karpoori Thakur Vidhi Mahavidyalaya, Buxar, Bihar JANNAYAK KARPOORI THAKUR VIDHI MAHAVIDYALAYA, BUXAR, Bihar

13/12/2025

☝️महाविद्यालय में नामांकन पाए सभी छात्र-छात्रा को सूचित किया जाता है कि-

आप सभी Winter-Internship
में भाग लेने के लिए सभी सम्बन्धित कार्य शीघ्र करें।


राजेश कुमार सिंह
प्रभारी लीगल एड क्लिनिक
- सह-
सहायक प्राध्यापक
जननायक कर्पूरी ठाकुर
विधि महाविद्यालय, बक्सर(बिहार)
दिनांक-13.12.2025
समय-02pm
(Mob.-9431846570)

13/12/2025
09/12/2025

महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्रा को सूचित किया जाता है कि-

महाविद्यालय में कल दिनांक 10 दिसंबर 2025 को मानवाधिकार दिवस के अवसर पर DLSA, Buxar के सहयोग से महाविद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जिसमें अच्छी भूमिका वाले छात्र-छात्राओं को नजदीकी पुलिस स्टेशन में एक पत्र के साथ भेजा जाएगा ।
टॉपिक होगा:-

"Know your Rights" Walk Through at Police Stations"

जिसमें, छात्र-छात्रा, मानवाधिकार से संबंधित विषयों पर जानकारी और प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

उपरोक्त के लिए आप सभी छात्र-छात्रा महाविद्यालय में दिनांक-10.12.2025 को सुबह 10 बजे उपस्थित हों।

(विशेष जानकारी के लिए सम्पर्क नम्बर-9431846570)

राजेश कुमार सिंह
प्रभारी,लीगल एड क्लिनिक
-सह-
सहायक प्राध्यापक
जननायक कर्पूरी ठाकुर
विधि महाविद्यालय, बक्सर
दिनांक-09.12.2025

26/11/2025

आज ,दिनांक- 26.11.2025 को 12:00 बजे दिन में जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय,बक्सर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सौजन्य से कार्यक्रम पदाधिकारी श्री मंगल सिंह के नेतृत्व में एवं प्राचार्य की अध्यक्षता में संविधान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय सभागार में भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उदघाटन सामूहिक रूप में प्राचार्य के साथ-साथ NSS स्वयं सेवक ,छात्र-छात्रा एवं शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मी द्वारा संविधान के प्रस्तावना का पाठ करते हुए प्रारम्भ किया गया।
मंच का संचालन श्री अखिलेश मण्डल, सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर प्राचार्य द्वारा गया कि--
NSS स्वयं सेवक एवं छात्र-छात्रा ,जन-जन में संविधान के महत्व एवं उसका आदर करने की, सोच को विकसित करने हेतु, उन्हें प्रेरित करने का कार्य करते हुए स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

साथ ही सहायक प्राध्यापक पुष्पा सिंह, माला दास , उपेंद्र कुमार सिंह,
कुमार देवेंद्र, वीरेंद्र कुमार , प्रधान सहायक,जितेंद्र,सहायक राकेश,मुकेश, अशोक, मदन,जगरनाथ,कामेश्वर, NSS स्वयं सेवक एवं छात्र- सन्दीप,रवि, लक्ष्मी नारायण, रीमा , अनन्या, अंकु पटेल, किरण , जीवेश, विवेक ,आशुतोष, आकाश, मेघा, प्रिया, रुकैया, इत्यादि
भाग लेते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

श्री मंगल सिंह,
कार्यक्रम पदाधिकारी,
(राष्ट्रीय सेवा योजना)
जननायक कर्पूरी ठाकुर
विधि महाविद्यालय बक्सर(बिहार) दिनांक-26.11.2025

22/11/2025

दिनांक-23.11.2025 , दिन-रविवार
को
परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क जमा
तथा
नामांकन कार्य के लिए कार्यालय खुलेगा ।

उपरोक्त के लिए छात्र-छात्रा महाविद्यालय कार्यालय में
11am से 3pm के मध्य आकर

परीक्षा एवं नामांकन से सबंधित कार्यों को कर सकते हैं।

प्रचार्य,
जननायक कर्पूरी ठाकुर
विधि महाविद्यालय, बक्सर
दिनांक-22.11.2025
समय-6.10pm

नोट:- ( अत्यंत आवश्यक)

दिनांक- 29.11.2025 तक परीक्षा फार्म एवं शुल्क , फोटो एवं सभी सम्बन्धित कागजातों के साथ जमा करें।

निश्चित तिथि के बाद विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा शुल्क जमा के लिए किसी अन्य तिथि का निर्धारण नहीं किया जाएगा ।

समय पर परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क जमा नहीं होने की स्थिति में छात्र-छात्रा आयोजित होने वाली परीक्षा से वंचित हो जाएंगे,उपरोक्त के साथ यह भी की-- --

1) आप सभी छात्र-छात्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तिथि को अपनी-अपनी प्रायोगिक पेपर-ix
एवं x की परीक्षा में भी महाविद्यालय में अवश्य उपस्थित होंगे।

2nd Sem.- ix
6th Sem.- ix & x

2) अपना-अपना असाइनमेंट एवं प्रोजेक्ट वर्क पेपर पूर्व में निर्गत आदेशानुसार--

सही रूप में स्वयं तैयार करते हुए

प्रायोगिक परीक्षा की तिथि को ही महाविद्यालय में अवश्य जमा करेंगे।

3) कोई भी छात्र-छात्रा प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित होते हैं या असाइनमेंट-प्रोजेक्ट वर्क पेपर जमा नहीं करते हैं या गलत जमा करते हैं, तो परीक्षाफल Fail घोषित होगा।

उपरोक्त को सभी अत्यंत आवश्यक समझें।

प्राचार्य,
जननायक कर्पूरी ठाकुर
विधि महाविद्यालय,बक्सर(बिहार) दिनांक-22.11.2025
समय-6.10pm

20/11/2025

परीक्षा फार्म एवं शुल्क जमा सूचना:-

विश्वविद्यालय पत्र में प्राप्त निर्देशानुसार LL.B.Sem.-2nd सत्र-2024-25 एवं 6th सत्र-2022-23 के सभी छात्र-छात्रा को सूचित किया जाता है कि --

आप सभी का परीक्षा फॉर्म एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि विश्वविद्यालय द्बारा निश्चित की गयी है।

निश्चित की गई तिथि के अनुसार महाविद्यालय कार्यालय में--

दिनांक- 29.11.2025 तक परीक्षा फार्म एवं शुल्क , फोटो एवं सभी सम्बन्धित कागजातों के साथ जमा करें।

निश्चित तिथि के बाद विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा शुल्क जमा के लिए किसी अन्य तिथि का निर्धारण नहीं किया जाएगा ।

समय पर परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क जमा नहीं होने की स्थिति में छात्र-छात्रा आयोजित होने वाली परीक्षा से वंचित हो जाएंगे ।

नोट:- ( अत्यंत आवश्यक)
उपरोक्त के साथ-साथ यह भी सूचित किया जाता है कि---

1) आप सभी छात्र-छात्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तिथि को अपनी-अपनी प्रायोगिक पेपर-ix
एवं x की परीक्षा में भी महाविद्यालय में अवश्य उपस्थित होंगे।

2nd Sem.- ix
6th Sem.- ix & x

2) अपना-अपना असाइनमेंट एवं प्रोजेक्ट वर्क पेपर पूर्व में निर्गत आदेशानुसार--

सही रूप में स्वयं तैयार करते हुए

प्रायोगिक परीक्षा की तिथि को ही महाविद्यालय में अवश्य जमा करेंगे।

3) कोई भी छात्र-छात्रा प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित होते हैं या असाइनमेंट-प्रोजेक्ट वर्क पेपर जमा नहीं करते हैं या गलत जमा करते हैं, तो परीक्षाफल Fail घोषित होगा।

उपरोक्त को सभी अत्यंत आवश्यक समझें।

प्राचार्य,
जननायक कर्पूरी ठाकुर
विधि महाविद्यालय,बक्सर(बिहार) दिनांक-20.11.2025
समय-7:50pm

16/11/2025

अंक पत्र निर्गत सूचना:-

महाविद्यालय के Sem.-1st सत्र 2024-25 एवं Sem.-5th सत्र-2022-23 के सभी छात्र-छात्रा एवं सभी सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि-

LL.B.- Sem.- 1st परीक्षा-2025 एवं Sem.- 5th परीक्षा-2023 का अंक पत्र,दिनांक-18.11.2025 से निर्गत होगा।
नोट-
1)छात्र-छात्रा स्वयं अपना-अपना अंक पत्र महाविद्यालय काउंटर से दिनांक-29.11.2025 तक अवश्य प्राप्त करें।

2) अंक पत्र को प्राप्त करने के लिए किसी अन्य को नहीं भेजें ।

3)अंक पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर शीघ्र सूचित करें।

4) यदि छात्र-छात्रा अपना-अपना अंक पत्र निश्चित तिथि तक प्राप्त नहीं करते हैं तथा आगे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी होती है,तो इसके लिए सम्बन्धित छात्र-छात्रा ही जिम्मेदार होंगे।

प्राचार्य,
जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय बक्सर बिहार
दिनांक-16.11.2025

Address

Https://g. Co/kgs/QyzJTv 1
Buxar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jannayak Karpoori Thakur Vidhi Mahavidyalaya, Buxar, Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share