17/09/2025
मानव पी जी महाविद्यालय, चाकसू के सौजन्य से मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन।
चाकसू ,दिनांक 17 सितंबर 2025 को मानव पी जी महाविद्यालय चाकसू के सौजन्य से मैराथन दौड़ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जन्मदिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया यह दौड़ महाविद्यालय से अंबेडकर सर्किल कोटखावदा मोड 2.60 किलोमीटर दूर की रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्था निदेशक एवं पूर्व राज्य मंत्री राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष Vikesh Kholia तथा श्री अर्जुन सिंह राजावत जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ भाजपा जयपुर जिला दक्षिण व वरिष्ठ पत्रकार श्री बाबूलाल सेनी ने हरी झंडी दिखा कर मैराथन शुभारंभ किया तथा साथ ही सभी गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि विकेश खोलिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि “प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस सेवा और समर्पण का संदेश देता है। इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती है।”
संस्थान प्रमुख एवं संस्था निदेशक विकेश खोलिया ने कहा कि पिछले तीन सालों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यह मैराथन दौड़ करा रहे हैं विद्यार्थियों को फिट इंडिया अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया तथा संविधान रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रधानमंत्री के 75 वां जन्मदिन पर केक काटा कर शुभकामनाएं के साथ कुशल स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन कि ईश्वर से कामना की।
मैराथन प्रतियोगिता विजेता रहे प्रथम स्थान पर अनीश अहमद पठान , द्वितीय स्थान सरदार चौधरी , तृतीय स्थान कमलेश चौधरी व बालिकाओं में प्रथम स्थान अवनि कंवर, द्वितीय स्थान नविका कंवर व तृतीय स्थान राखी यादव रहने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पारितोषिक इनाम देकर पुरस्कृत किया।
साथ ही मैराथन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भूगोल सहायक आचार्य श्री राजेश सिंह सुंदेशा व राजनीति विज्ञान सहायक आचार्य डॉ. मोहनी शर्मा ने इस अवसर पर सकारात्मक सोच के आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर संस्था के शैक्षणिक अशैक्षणिक कर्मचारी डॉ. अर्चना सिंह नाग, सुश्री दीप्ति खाण्डल, श्रीमती मुकेश रानी,श्री अभिनन्दन जैन, श्री गुड्डू शर्मा, श्री राजेश चौधरी निमोडीया, श्री गणेश शर्मा, श्री भरतलाल मीणा, श्री चंदन शर्मा , श्री विकास वर्मा, श्री राजकुमार मीणा व महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं आदि उपस्थित रहे।