15/11/2021
*HTET आवेदन 15 नवम्बर से 25 नवम्बर*
प्रेस नोट
भिवानी, 13 नवम्बर, 2021 : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के आवेदन पत्र 15 नवम्बर, 2021 बाद दोपहर से लाईव किए जा रहे हैं, जिसका लिंक बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 25 नवम्बर, 2021(रात 12.00बजे) तक कर सकते हैं।
इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो०(डॉ०) जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष श्री वी.पी. यादव व सचिव श्री कृष्ण कुमार, ह.प्र.से. ने आज यहाँ बोर्ड मुख्यालय पर एक प्रेस क्राफेंस में संयुक्त रूप से बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 (एचटेट) का आयोजन 18 दिसम्बर, (शनिवार) व 19 दिसम्बर, 2021 (रविवार) को करवाया जा रहा है। परीक्षा से सम्बन्धित सूचना बुलेटिन (Information Bulletin) बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।
डॉ० सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी सूचना बुलेटिन (Information Bulletin) में दर्शाए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढक़र/समझकर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा शुल्क के सफलतापूर्वक जमा करने के बाद अभ्यर्थी पुष्टिकरण पेज (Confirmation Page) का प्रिंट लेना सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने आगे बताया कि अभ्यर्थी को आवेदन करते समय नवीनतम फोटो की बैकग्राउंड सफेद व दृश्यता (Visibility) 60 प्रतिशत व साईज 20 केबी (kb) से 50 केबी (kb), हस्ताक्षर सफेद कागज पर करने उपरान्त साईज 10 केबी (kb)से 20 केबी(kb) तक का अपलोड करना होगा तथा अंगूठे का साईज 10 केबी (kb)से 30 केबी(kb) तक अपलोड किया जाना भी अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने विवरणों अर्थात् नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, फोटोयुक्त पहचान-प्रमाण आधार नम्बर और विषय के चयन (लेवल 2 व 3) में सुधार/शुद्धि भी 26 नवम्बर से 28 नवम्बर, 2021 तक ऑनलाइन कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि 25 नवम्बर, 2021 उपरांत ऑनलाइन आवेदन तथा 28 नवम्बर, 2021 उपरांत ऑनलाइन विवरण सुधार की अनुमति नहीं होगी व इस सन्दर्भ में कोई भी प्रार्थना स्वीकार नहीं की जाएगी। लेवल, जाति वर्ग व शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण (Physically Challenged) विकल्प में कोई परिवर्तन/सुधार की अनुमति नहीं होगी। फैक्स, ई-मेल, पत्र इत्यादि अन्य माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्र पर विचार नहीं क