Disha Degree College Dungarpur

Disha Degree College Dungarpur https://dishadegreecollege.blogspot.com/ We are provide consulting for distance Education Also on Student Interest for higher study.

02/03/2026

पिचकारी की धार,
गुलाल की बौछार,
अपनों का प्यार,
यही है होली का त्यौहार!
रंगों भरी मस्त होली मुबारक!

77 वे गणतंत्र दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
26/01/2026

77 वे गणतंत्र दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳🇮🇳🇮🇳

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के आखिरी दिन कॉलेज से एनएसएस स्वयंसेवकों का दल गुजरात के दो दिवसीय शैक्षण...
30/12/2025

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के आखिरी दिन कॉलेज से एनएसएस स्वयंसेवकों का दल गुजरात के दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण...

इस दौरान एनएसएस के छात्रों ने गुजरात के पोएछा स्वामीनारायण मंदिर परिसर तथा केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण कर सरदार पटेल के बारे में जाना।

NSS  शिविर चतुर्थ दिवस कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन साहित्य और य...
25/12/2025

NSS शिविर
चतुर्थ दिवस

कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन साहित्य और युवा वर्ग द्वारा सामाजिक जागरूकता विषय पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। शिविर के व्याख्यान सत्र की अध्यक्षता कॉलेज निदेशक डॉ. सुबोधकांत नायक ने की,वही प्राचार्य डॉ. प्रियंका चौबीसा ने स्वागत उद्बोधन दिया।

सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. प्रकृति पंड्या ने शिविर में उपस्थित स्वयंसेवकों को कहा कि साहित्य समाज की चेतना और मूल्यों का प्रतिबिंब है तथा उसका प्रभाव सज्जन व्यक्ति के समान होता है।

द्वितीय सत्र में नृत्य और गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने प्रस्तुतियां दी।

कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन बुधवार को साइबर अपराधों पर विशेष ज...
24/12/2025

कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन बुधवार को साइबर अपराधों पर विशेष जागरूकता सत्र स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से आयोजित हुआ। अध्यक्षता कॉलेज निदेशक डॉ. सुबोधकांत नायक ने की।

साइबर थाना डूंगरपुर की टीम की ओर से कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह एवं हिमांशु जादू ने स्वयंसेवकों को साइबर फ्रॉड, म्यूल खातों,ऑनलाइन ठगी, फर्जी मोबाइल एप्लीकेशन, ओटीपी साझा करने, फर्जी लिंक और ऑनलाइन गेम्स से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कांस्टेबल हिमांशु जादू ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो उसे घबराने के बजाय तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। साथ ही ‘संचार साथी’ ऐप के माध्यम से अपने नाम से सक्रिय मोबाइल नंबरों की जांच कर अनावश्यक या फर्जी नंबरों को ब्लॉक कराया जा सकता है। उन्होंने डूंगरपुर पुलिस के इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से भी साइबर सुरक्षा से जुड़ी नियमित जानकारी प्राप्त करने की अपील की।

शिविर के प्रथम सत्र में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन लोचन जोशी ने किया। अंत में प्राचार्य डॉ. प्रियंका चौबीसा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी व्याख्याता लवलेश ननोमा, कार्यालय प्रभारी सावन साद, माधुरी कटारा सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

द्वितीय दिवसराष्ट्रीय सेवा योजना शिविर एआई के संतुलित उपयोग से ही युवा वर्ग को मिलेगा वास्तविक लाभ : डॉ. जितेंद्र सिंह र...
23/12/2025

द्वितीय दिवस

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर

एआई के संतुलित उपयोग से ही युवा वर्ग को मिलेगा वास्तविक लाभ : डॉ. जितेंद्र सिंह राव

कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक और युवाओं की भूमिका विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. जितेंद्र सिंह राव, सहायक आचार्य, वीकेबी महाविद्यालय डूंगरपुर ने कहा कि AI स्किल को स्वयं में विकसित करना आज के समय की अनिवार्य आवश्यकता है, लेकिन इसका संतुलित और नैतिक उपयोग ही समाज के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
डॉ. राव ने कहा कि सोशल मीडिया पर AI से बने फोटो और वीडियो को बिना सत्यापन के सच मानकर साझा करना भ्रामक सूचनाओं को बढ़ावा देता है। युवाओं को चाहिए कि किसी भी डिजिटल सामग्री को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पहचान करें।

तत्पश्चात कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में बच्चों ने साफ-सफाई के साथ कक्षा कक्ष में रंग रोगन का कार्य किया । कॉलेज निदेशक डॉ सुबोधकांत नायक ने भी बच्चों को स्वच्छता के साथ सामुदायिक सेवा को जीवन में स्थान देने हेतु प्रेरित किया ।

संचालन व्याख्याता लोचन जोशी ने किया,आभार प्राचार्य डॉ. प्रियंका चौबीसा ने व्यक्त किया। व्याख्याता लवलेश ननोमा, कार्यालय प्रभारी सावन साद और माधुरी उपस्थित रहे।

कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज न...
23/12/2025

कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज निदेशक डॉ. सुबोध कांत नायक की अध्यक्षता एवं प्राचार्य डॉ. प्रियंका चोबीसा के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

प्रथम सत्र में एनएसएस प्रभारी व्याख्याता लवलेश ननोमा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं स्वयंसेवकों के कर्तव्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर सीपीआरओ लोचन जोशी ने स्वच्छता को लेकर सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। प्राचार्य डॉ. प्रियंका चोबीसा ने स्वयंसेवकों को राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।

इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा गोद लिए गए क्षेत्र वार्ड नंबर 35 में स्थित मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई। एनएसएस प्रभारी लवलेश ननोमा के मार्गदर्शन में खेलकूद एवं जल-थल गतिविधियों का आयोजन कर स्वयंसेवकों को मनोरंजन एवं टीम भावना से जोड़ा गया।

द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि एवं वक्ता प्रो. डॉ. मनोज कुमार बहरवाल, प्राचार्य, सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, अजमेर एवं प्रदेश अध्यक्ष, ABRSM ने शहीद वीरबाला कालीबाई तथा नानाभाई व सेंगभाई के प्रेरणादायी प्रसंगों के माध्यम से गुरु–शिष्य परंपरा एवं सेवा भाव का महत्व बताया। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि राष्ट्र सेवा को अपना धर्म मानते हुए उसे सर्वोपरि रखें।

कॉलेज निदेशक डॉ. सुबोध कांत नायक ने भी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर राष्ट्रहित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया। अंत में व्याख्याता लोचन जोशी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी सावन साद, माधुरी कटारा सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

महाविद्यालय में समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका द्वारा नशा मुक्ति पर आयोजित टॉक शो में कॉलेज व्याख्याताओ और उपस्थित अतिथियो...
16/12/2025

महाविद्यालय में समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका द्वारा नशा मुक्ति पर आयोजित टॉक शो में कॉलेज व्याख्याताओ और उपस्थित अतिथियों ने बेबाकी से अपनी बात रखी। इस दौरान जिले विभिन्न कॉलेजों से आए शिक्षक साथी और छात्र उपस्थित रहें।
धन्यवाद राजस्थान पत्रिका।
साभार #राजस्थानपत्रिका

कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। कॉलेज में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन...
01/12/2025

कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

कॉलेज में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डॉ. नायक द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "एड्स से बचाव ही इसका सर्वोत्तम उपचार है।"
उन्होंने युवाओं से सुरक्षित व्यवहार अपनाने और जागरूक रहने की अपील की।

सीपीआरओ लोचन जोशी ने छात्रों को एड्स के संक्रमण, बचाव के तरीके, उपचार और आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं व्याख्याता लवलेश ननोमा और देवांगना रावल ने भी एड्स के प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसके माध्यम से छात्रों ने जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी सावन साद, माधुरी कटारा सहित कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कॉलेज में संविधान दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक डॉ. नायक के संबोधन से हुई। उ...
26/11/2025

कॉलेज में संविधान दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक डॉ. नायक के संबोधन से हुई। उन्होंने छात्रों को बताया कि भारतीय संविधान का प्रारूप किस प्रकार तैयार हुआ, ड्राफ्टिंग समिति ने किस तरह कार्य किया और 26 नवम्बर 1949 से लेकर 26 जनवरी 1950 तक संविधान लागू होने की प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ी।
डॉ. नायक ने संविधान सभा की ऐतिहासिक बहसों और निर्णयों को भी रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रियंका चौबीसा ने संविधान सभा में शामिल प्रमुख सदस्यों के योगदान पर प्रकाश डाला और युवाओं को संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

इस दौरान व्याख्याता लवलेश ननोमा , देवांगना रावल उपस्थित रहे।

17/11/2025

College games 2025-26
Day 1st

Address

Shakuntalam Vatica Road, Opp. Diet, New Bus Stand Road, Dungarpur
Dungarpur
314001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919602609844

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Disha Degree College Dungarpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Disha Degree College Dungarpur:

Share