Vipata Gulabrani Inter College ,Nauranga ,Ghatampur , Kanpur nagar

Vipata Gulabrani Inter College ,Nauranga ,Ghatampur , Kanpur nagar घाटमपुर क्षेत्र(कानपुर नगर) का अग्रणी शिक्षण संस्थान

05/04/2025

प्रिय बच्चों...
तुम स्कूल में ये सीखना कि
पराजित कैसे हुआ जाता है।
यदि तुम सीख सको तो सीखना कि ईर्ष्या से दूर कैसे रहा जाता है।
तुम कर सको तो, पुस्तकों के आश्चर्यलोक की सैर अवश्य करना।

तुम्हे सीखना है कि पाठशाला में अनुत्तीर्ण होना अधिक सम्मानजनक है, बनिस्बत किसी को धोखा देने के।
ऐसा मनोबल धारण करना कि भीड़ का अनुसरण न करो।

तुम्हें ये भी सीखना कि दुःख में कैसे हंसा जाता है। ये समझना कि आंसुओं में कोई शर्म की बात नहीं होती।

इस रैंक/पोजीशन की अंधी दौड़ से परे भी एक दुनिया है जिससे बहुत कुछ सीखा जा सकता, ये महत्व नहीं रखता कि तुम्हारे 90+ % मार्क्स क्यूँ नहीं आये या क्लास में कोई अच्छी रैंक क्यूँ नही आई.. महत्व ये रखता है कि तुम सीखकर एक बेहतर और नेक इंसान बनो।

शुभाशीष.❤️

26 जनवरी 2025  गणतंत्र दिवस की यादगार तस्वीरें… मेधावी छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया..💐गणतंत...
27/01/2025

26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस की यादगार तस्वीरें… मेधावी छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया..💐

गणतंत्र दिवस केवल इतिहास का पर्व नहीं है, यह हमारी राष्ट्रीय चेतना का उद्घोष है। यह दिन हमें हमारे संविधान की शक्ति, लोकतंत्र की महिमा और नागरिकों की जिम्मेदारी का स्मरण कराता है। 26 जनवरी 1950 को जो अलख जलायी गई थी, वह केवल एक तिथि नहीं, बल्कि एक संकल्प था—ऐसे भारत का, जहाँ हर नागरिक न केवल अपने अधिकारों को पहचाने, बल्कि कर्तव्यों को भी निभाए।

आज का भारत वैश्विक मंच पर अपनी धाक जमा रहा है, परंतु क्या हमारा लोकतंत्र उतना सशक्त है जितना होना चाहिए? क्या हम केवल सुविधाओं की माँग तक सीमित रह गए हैं, या फिर अपने दायित्वों को निभाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं? यह दिवस हमें सोचने पर विवश करता है कि लोकतंत्र सिर्फ शासन व्यवस्था नहीं, यह जीवनशैली है। यह तभी जीवित रहेगा जब हम इसे अपनी जागरूकता, कर्मशीलता और ईमानदारी से पोषित करेंगे।

भारत का संविधान केवल कागजों पर लिखी कुछ पंक्तियाँ नहीं, यह हर नागरिक के सपनों का आधार है। इसकी रक्षा करना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, यह हर नागरिक का धर्म है। यह समय है अपने अधिकारों का प्रयोग करने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का। वोट देना, सच के लिए खड़ा होना, और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना—यही सच्चे लोकतांत्रिक नागरिक की पहचान है।

आज हम यह क्यों न मान लें कि लोकतंत्र की शक्ति सिर्फ सत्ता में नहीं, बल्कि जनता की सक्रियता और जागरूकता में है? अगर आज हम जागरूक नहीं होंगे, तो कल का भारत वैसा नहीं होगा जैसा हम चाहते हैं।

_"जागो भारत के नागरिकों, समय का आह्वान है,_
_सपने देखना ही नहीं, पूरा करने का अभियान है।_
_अधिकारों के संग कर्तव्य भी निभाना है,_
_संविधान की मर्यादा को ऊँचा उठाना है।"_

आइए, इस गणतंत्र दिवस पर हम केवल एक दिन की औपचारिकता न निभाएँ। आइए, देश को अपनी सोच, अपने कर्म और अपनी जिम्मेदारी से वह ऊँचाई दें, जिसका सपना हमारे पूर्वजों ने देखा था। यही सच्ची देशभक्ति है।

शुभ गणतंत्र दिवस 🇮🇳

 ❤️❤️❤️विद्यालय एक साधारण निर्माण नहीं होता….
24/08/2024



❤️❤️❤️

विद्यालय एक साधारण निर्माण नहीं होता….

76वें स्वतंत्रता दिवस की आपको हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।आज देश ने अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण कर लिए।आइए, 'आ...
15/08/2022

76वें स्वतंत्रता दिवस की आपको हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

आज देश ने अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण कर लिए।

आइए, 'आजादी का अमृत महोत्सव' में इस पावन अवसर पर 'आत्मनिर्भर भारत' के प्रति एकजूट होकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं।

🇮🇳वंदे मातरम्🇮🇳...🙏🏻🙏🏻💐💐

अद्भुत समाज सुधारक, अप्रतिम विधिवेत्ता, वंचितों व शोषितों के उत्थान हेतु आजीवन समर्पित, संविधान शिल्पी, भारत रत्न बाबा स...
14/04/2022

अद्भुत समाज सुधारक, अप्रतिम विधिवेत्ता, वंचितों व शोषितों के उत्थान हेतु आजीवन समर्पित, संविधान शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी को उनके जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से कोटिशः नमन।
लोकतांत्रिक चेतना से दीप्त आपका जीवन हम सभी के लिए महान प्रेरणा है।

24/03/2022

आज से प्रारंभ हो रहे यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में शामिल हो रहे सभी परीक्षार्थियों को मेरी तरफ से आकाश भर शुभकामनाएँ….

सदा तुम सूरज बन कर जियो…
समय के अंधियारे को पियो…

15/08/2021

आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं💐

राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज का मान रखना हम सब की ज़िम्मेदारी है... ।

जय हिन्द

वन्दे मातरम

07/04/2021



यूपी बोर्ड के लाखों परीक्षार्थियों के लिए सबसे बड़ी खबर

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा तिथियों में संशोधन हुआ

8 मई से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं

12 दिनों में हाईस्कूल परीक्षा संपन्न होकर 25 मई को होगी समाप्त

इंटर इंटरमीडिएट की परीक्षा 28 मई को होगी समाप्त

हाईस्कूल 12 और इंटरमीडिएट की 15 दिनों तक चलेगी परीक्षा
द कानपुर

Address

Nauranga Ghatampur Kanpur Nagar
Ghatampur
209206

Telephone

+919140241688

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vipata Gulabrani Inter College ,Nauranga ,Ghatampur , Kanpur nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share