Krishi Vigyan Kendra, Ghazipur II

Krishi Vigyan Kendra, Ghazipur II Krishi Vigyan Kendra Ghazipur II is a district level Farm Science Center established by the Indian C

11/03/2023
12/06/2022

कृषि विज्ञान केंद्र, गाजीपुर से प्राप्त आने वाले 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बादल छाए रहने की सम्भावना है बारिस की सम्भावना नहीं है | अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है तथा पूर्वी हवा औसत 15 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है |

यदि हरी खाद की फसल ली हो तो रोपाई के दिन हरी खाद की फसल को मिट्टी पलटने वाले हल या रोटावेटर चलाकर अच्छी तरह से पलटाई करें। यदि खेत ऊँचा-नीचा हो तो पाटा चलाकार समतल कर लें। खेत में पानी भरकर लेवा लगाते समय उर्वरकों की आधार मात्रा ड़ाल कर रोपाई करें।

आगामी समय में मौसम शुष्क व गर्म रहने के साथ बादल छाए रहने की सम्भावना है बारिस की सम्भावना नहीं है |

धान की फसल में 5-10 टन प्रति हेक्टेयर अच्छी सड़ी गोबर या कम्पोस्ट खाद का उपयोग करने से महँगे रासायनिक उर्वरकों की मात्रा में 50-60 किलोप्रति हेक्टेयर तक की कटौती की जा सकती है।इसके उपयोग से भूमि के भैतिक, रासायनिक व जैविक गुणों में सुधार होता है।इससे फसल को मुख्य पोषक तत्वों के साथ-साथ गौण व सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ति भी धीरे-धीरे होती रहती है।

बैंगन, मिर्च, अगेती फूलगोभी की पौध बोने का समय है।बैंगन, टमाटर व मिर्च की फसलों में सिंचाई व आवश्यकतानुसार निराई-गुड़ाई करें।भिण्डी की फसल की बोआई के लिए उपयुक्त समय है।

आम का बाग तैयार करने के लिए 15 मीटर की दूरी पर गड्ढे तैयार कर लें और उसमे नीम की खली, गोबर की खूब सड़ी खाद आदि भरकर बंद कर दें। वर्षा के बाद विशेष के लिए संस्तुत उन्नत क़िस्मों के पेड़ लगाएँ। रोपाई के पूर्व एनपीके,जिंक, गंधक आदि की संस्तुत मात्रा अवश्य डालें। आम में ग्राफ्टिंग का कार्य भी कर भी कर सकते हैं।

केले की पौध की व्यवस्था इसी माह कर लें ताकि वर्षा प्रारम्भ होते ही खेत में पौधों की रोपाई की जा सके। 300 ग्राम नाइट्रोजन, 100 ग्राम फासफ़ोरस तथा 300 ग्राम पोटाश प्रति पौधा प्रतिवर्ष नाइट्रोजन को पाँच, फासफ़ोरस को दो तथा पोटाश को तीन भागों में बाँटकर देना चाहिए |

पशुओं को धूप-लू से बचायें।स्वच्छ पानी की पर्याप्त व्यवस्था करें।पशुओं को परजीवी की दवा पिलायें।

किसान कल्याण मेला सितम्बर 2021।
25/09/2021

किसान कल्याण मेला सितम्बर 2021।

आज दिनांक 9 अगस्त 2021 को डॉ जे पी सिंह कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर गाजीपुर द्वारा अग्रणी कृषक श्री अंशु...
09/08/2021

आज दिनांक 9 अगस्त 2021 को डॉ जे पी सिंह कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर गाजीपुर द्वारा अग्रणी कृषक श्री अंशु राय मुबारकपुर नेत के BHU के बीज हल्दी फार्म का निरीक्षण किया व केले का पौधरोपण किया गया ।

रिलायंस फाउंडेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषकों के लिए यूट्यूब लाइव फोन इन कार्यक्रम का आयोजन - http://ksf...
06/06/2021

रिलायंस फाउंडेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषकों के लिए यूट्यूब लाइव फोन इन कार्यक्रम का आयोजन - http://ksfastnews.in/19657/

कोविड-19 टीकाकरण उत्सव 11-14  अप्रैल के दौरान टीकाकरण हेतु कृषकों को प्रेरित करते हुए ।
13/04/2021

कोविड-19 टीकाकरण उत्सव 11-14 अप्रैल के दौरान टीकाकरण हेतु कृषकों को प्रेरित करते हुए ।

एकीकृत बागवानी विकास योजना अंतर्गत कृषक गोष्ठी/कार्यशाला ।दिनांक-27 मार्च, 2021स्थान- कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी बड़ी ...
05/04/2021

एकीकृत बागवानी विकास योजना अंतर्गत कृषक गोष्ठी/कार्यशाला ।
दिनांक-27 मार्च, 2021
स्थान- कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी बड़ी बाग, गाजीपुर

विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में  दिनांक 22 मार्च 20021 को कृषक गोष्ठी का आयोजन ।स्थान - ग्राम सभा रजौली, मुहम्मदाबाद, गाज़ी...
22/03/2021

विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 22 मार्च 20021 को कृषक गोष्ठी का आयोजन ।
स्थान - ग्राम सभा रजौली, मुहम्मदाबाद, गाज़ीपुर ।

Address

Krishi Vigyan Kendra, Badi Bagh
Ghazipur
233001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Krishi Vigyan Kendra, Ghazipur II posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Krishi Vigyan Kendra, Ghazipur II:

Share