24/06/2016
दिनेश लाल यादव निरहुआ
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गाजीपुर- दिनेश लाल यादव निरहुआ गाजीपुर जिले के एक छोटे से ग्राम टड़वा के रहने वाले है ।आज दिनेश भोजपुरी फिल्म के एक बड़े कलाकार बन गये है पहले दिनेश की स्थिति ठीक नहीं थी ।पूरा बचपन गरीबी में बीता है ।जब से दिनेश लाल यादव अपना एलबम निरहूआ सटल रहे निकाला तब से दिनेश भोजपुरी जगत मे निरहूआ के नाम से प्रसिद्ध हो गये ।
एक नजर दिनेश लाल यादव के बारे में-...................................................
- दिनेश गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा के रहने वाले हैं।
- जब दिनेश छोटे थे तब उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।
- पैसों के लिए पिता कुमार यादव निरहुआ और उनके भाई को लेकर कोलकाता चले आए।
- हालांकि, इस दौरान उन्होंने पत्नी और तीन बेटियों को गांव में ही छोड़ दिया।
- कोलकाता में कुमार यादव बेलघरिया के आगरपाड़ा की झोपड़पट्टी में अपने दोनों बेटों के साथ रहने लगे।
- इस दौरान वे 3500 रुपए में मजदूरी करने लगे। यहीं से दिनेश ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई शुरू की।
(चर्चा में क्यों : फिल्म 'बम बम बोल रहा है काशी' रिलीज के तीन दिनों के बाद अपनी लागत निकालने के करीब पहुंच गई है। फिल्म की प्रोड्यूसर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैं।)
कभी एक साइकिल नहीं थी घर में
- दिनेश लाल यादव के छोटे भाई प्रवेश लाल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि भइया ने बहुत संघर्ष किया है।
- घर में साइकिल तक नहीं थी। कहीं आने-जाने के लिए पैदल ही सफर तय करना पड़ता था।
- 2003 में जब उन्होंने अपना पहला एलबम निकाला तो फिर उनका समय बदला।
- फिर वे भोजपुरी फिल्मों के स्टार बन गए। इसके बाद उन्हें फिल्मों में मौका मिला।
- दिनेश के भाई प्रवेश भी भोजपुरी फिल्मों में काम करते हैं।
- प्रवेश ने बताया कि यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब की जनता अब सेलिब्रिटी के रूप में देखती है।
- फिल्मों में आगे बढ़ने के लिए फैमली सपोर्ट बहुत जरुरी होता है।
पिता चाहते थे नौकरी करें दिनेश
- बताया जाता है कि 1997 में कुमार यादव अपने गांव लौट आए। इसके बाद दिनेश ने गाजीपुर के मलिकपुरा कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की।
- दिनेश के पिता चाहते थे कि उनका बेटा पढ़ लिखकर कोई अच्छी सी नौकरी करे, लेकिन दिनेश को कुछ और ही भाता था।
- दिनेश अपने चचेरे भाई बिरहा गायक विजय लाल यादव से काफी प्रभाव.....