12/11/2023
गाजीपुर, मरदह ब्लॉक के ग्रामीण अंचल में स्थित *डॉ भीमराव आंबेडकर आदर्श इंटर कॉलेज टिसौरी गाज़ीपुर में बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ स्वच्छता दिवस धूमधाम से मनाया गया* । जिसमें विद्यालय के छात्र/ छात्राओं ने स्वच्छता दिवस पर एकांकी, रंगोली, प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें कक्षा 12 B, विज्ञान वर्ग के छात्र -छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा 11B, विज्ञान वर्ग के छात्र/ छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया एवं कक्षा 6 के छात्र/ छात्राओं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिनको विद्यालय की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार जी, पूर्व सैनिक श्री कृष्ण मोहन पांडे जी, कृष्णा कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र मटेहूं, पूर्व सैनिक श्री संतोष पांडे जी एवं शिक्षक गण द्वारा दिया गया और गुरुजनों ने शुभ आशीर्वाद देते हुए कहा कि आगे के भी परीक्षाओं में यह छात्र/ छात्राएं, माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
शिक्षक गण श्री राजकुमार राम जी, श्री राम दुलार भारती जी, श्री अजीत यादव जी, श्री जनार्दन राम जी, श्री सचिन राजभर जी,श्री योगेश कुमार जी श्री प्रदीप गौंड, पारसराम जी, पंकज राजभर जी, श्रीमती भावना पांडे जी, इंदिरा पांडे जी, आशा यादव जी ,संगीता यादव जी अनीता देवी जी ,शशि कला सिंह जी रितु सिंह जी,आशा भारती जी, अनुराधा बर्मा जी दिव्या भारती आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।
सुनील कुमार
प्रधानाचार्य
डॉक्टर भीमराव आंबेडकर आदर्श इंटर कॉलेज टिसौरी गाज़ीपुर
Sujeet Kumar Bharti Sunil Ram