Shaheed Bandhu Singh P.G. College

Shaheed Bandhu Singh P.G. College B.A, B.Sc, B.Com, B.CA एवम M.A में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रारम्भ। इक्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए सम्पर्क करें- 9794455568, 8756528407
(1)

29/04/2026

आदरणीय भाइयों एवं बहनों,
1857 प्रथम स्वतंत्रता समर के महानायक, पूर्वी उत्तरप्रदेश में क्रांतिकारियों के प्रेरणास्रोत एवं हमारे पूज्य पूर्वज अमर शहीद बाबू बन्धू सिंह जी के 194 वीं जयंती पर 1 मई 2026 को आप सभी श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु अपनी सुविधानुसार निम्नांकित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं……

1- प्रातः 9:00 बजे, शहीद बन्धू सिंह फांसी स्थल, आर्यनगर चौक, गोरखपुर महानगर
2- प्रातः 10:00 बजे, शहीद बन्धू सिंह स्मारक, तरकुलहां देवी मंदिर, चौरी चौरा
3- प्रातः 10:30 बजे, शहीद स्मारक स्थल, चौरी चौरा
4- प्रातः 11:00 बजे, शहीद बन्धू सिंह पी.जी. कॉलेज, करमहां, चौरी चौरा, गोरखपुर

आपका,
अजय कुमार सिंह ‘’टप्पू’’,
सचिव- शहीद बन्धू सिंह स्मारक समिति

BalidaniBandhuSingh BabuBandhuSingh Shrinet

17/11/2025

प्रखर राष्ट्रवादी राजनैतिक कार्यकर्ता एवं शहीद बन्धू सिंह पी.जी. कॉलेज के संस्थापक हमारे बड़े भाई स्व॰ विनय कुमार सिंह “बिन्नू” जी वंशज अमर शहीद बाबू बन्धू सिंह जी की नौवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद बन्धू सिंह पी.जी. कॉलेज, कर्महा, सरदारनगर में दिनांक 18 नवंबर, दिन मंगलवार सुबह 11:00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

आप समस्त गणमान्य व्यक्तियों से अनुरोध है उक्त समय पर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा को सफल बनावें।

जय माँ तरकुलही देवी🚩शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि के पावन अवसर पर आज महाविद्यालय मे डांडिया/गरबा संध्या का शानदार आयोजन...
29/09/2025

जय माँ तरकुलही देवी🚩

शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि के पावन अवसर पर आज महाविद्यालय मे डांडिया/गरबा संध्या का शानदार आयोजन हुआ, जिसमे प्राचार्य डॉ॰ यू.पी. सिंह ने माँ जगदम्बा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आरम्भ किया। आध्यात्मिक चेतना से सांस्कृतिक सौहार्द को समृद्ध करने का संदेश देकर आयोजन के सफलता की कामना की। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक डांडिया और गरबा कर माता की आराधना करते हुए आनंद लिया।

“पर्यटन ज्ञान का प्रत्यक्ष स्रोत होता है। इससे हम किसी देश, प्रदेश, क्षेत्रअथवा प्रान्त की सांस्कृतिक, प्राकृतिक, आर्थिक...
27/09/2025

“पर्यटन ज्ञान का प्रत्यक्ष स्रोत होता है। इससे हम किसी देश, प्रदेश, क्षेत्रअथवा प्रान्त की सांस्कृतिक, प्राकृतिक, आर्थिक व भौगोलिक स्थिति को प्रत्यक्ष अनुभव से समझ पाते हैं।”

उक्त बातें गोरखपुर विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के अध्यक्ष, प्रो॰ शिवाकांत सिंह जी ने कही। वे आज महाविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में भूगोल विभाग द्वारा आयोजित व्याख्यान सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो॰ दीपक प्रकाश त्यागी जी ने अपने उद्बोधन प्रकट किए। प्रो॰ त्या...
13/09/2025

गोरखपुर विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो॰ दीपक प्रकाश त्यागी जी ने अपने उद्बोधन प्रकट किए। प्रो॰ त्यागी जी स्थानीय शहीद बन्धू सिंह पी.जी. कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में “हिंदी का भविष्य और भविष्य की हिंदी” विषय पर अपने विचार रख रहे थे।

23/08/2025

आज उ०प्र० के लोकप्रिय, कर्मठ, यशस्वी मुख्यमंत्री परमपूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज से भेंट कर हमारे पूर्वज अमर शहीद बाबू बन्धू सिंह जी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री “ शहीद बन्धू सिंह - एक गुमनाम नायक की क्रांति गाथा “ का चित्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शहीद बन्धू सिंह जी के जीवन गाथा को जन- जन तक पहुंचाने में पूज्य महाराज जी का प्रयास एवं योगदान अतुलनीय रहा है।

जय माँ तरकुलही देवी🚩
शहीद बाबू बन्धू सिंह जी अमर रहें🚩

15/08/2025
14/06/2025
आज महाविद्यालय में चतुर्थ समावर्तन संस्कार का आयोजन हुआ जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  के अध्यक्ष डॉ॰ आशीष गौतम जी ने व...
14/06/2025

आज महाविद्यालय में चतुर्थ समावर्तन संस्कार का आयोजन हुआ जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के अध्यक्ष डॉ॰ आशीष गौतम जी ने विद्यार्थियों को समावर्तन उपदेश देते हुए शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ॰ प्रदीप कुमार राव जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो॰ पूनम टंडन जी ने किया। अतिथियों का स्वागत प्रबंधक श्री अजय कुमार सिंह “टप्पू” जी, प्राचार्य डॉ॰ यू.पी. सिंह जी व आभार ज्ञापन उप प्रबंधक श्री कामेश्वर सिंह जी ने किया।

आप सभी सादर आमंत्रित हैं….
13/06/2025

आप सभी सादर आमंत्रित हैं….

Address

Karmaha, Sardarnagar
Gorakhpur
273202

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919415363204

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shaheed Bandhu Singh P.G. College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Shaheed Bandhu Singh P.G. College:

Share