Chandrakanti Ramawati Devi Arya Mahila PG College

Chandrakanti Ramawati Devi Arya Mahila PG College Chandrakanti Ramawati Devi Arya Mahila P.G. College, Gorakhpur in the holy land of Guru Gorakhnath,

'वाणिज्य एवं समाजशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित औद्योगिक भ्रमण से छात्राओं को मिला व्यवहारिक अनुभव'चन्द्रकान्ति रमावती देवी...
22/12/2025

'वाणिज्य एवं समाजशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित औद्योगिक भ्रमण से छात्राओं को मिला व्यवहारिक अनुभव'

चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज, दीवान बाजार, गोरखपुर में वाणिज्य एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं ने शैक्षणिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 22-12-2025 दिन सोमवार को वी०एन० डायर्स एण्ड प्रॉसेसर प्राइवेट लिमिटेड, बरगदवाँ, गोरखपुर में औद्योगिक भ्रमण किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान कराना था। औद्योगिक भ्रमण के दौरान छात्राओं को उद्योग की कार्यप्रणाली, लेखांकन प्रणाली, प्रबंधन संरचना एवं विपणन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। संस्था के अधिकारियों ने उत्पादन प्रक्रिया तथा व्यवसायिक संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों साझा कीं। छात्राओं ने उद्योग विशेषज्ञों से संवाद कर अपने करियर से जुड़े प्रश्न पूछे। साथ आए प्राध्यापकों ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा उन्होंने इस औद्योगिक भ्रमण को अपने शैक्षणिक एवं व्यावहारिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। यह औद्योगिक भ्रमण छात्राओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

औद्योगिक भ्रमण का सफल संचालन वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. धीरज कुमार, सुश्री सौम्या द्विवेदी एवं समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मांगलिका त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। औद्योगिक भ्रमण के दौरान वाणिज्य एवं समाजशास्त्र विभाग की समस्त छात्राएं उपस्थित रही।

प्राचार्य

🎓 सीआरडीपीजी कॉलेज की कंप्यूटर एप्लीकेशन की छात्राओं का औद्योगिक भ्रमण 🏭सीआरडीपीजी कॉलेज के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग की ...
13/12/2025

🎓 सीआरडीपीजी कॉलेज की कंप्यूटर एप्लीकेशन की छात्राओं का औद्योगिक भ्रमण 🏭

सीआरडीपीजी कॉलेज के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग की छात्राओं ने अमर उजाला न्यूज़, गोरखपुर स्थित गीडा में औद्योगिक भ्रमण किया।
इस भ्रमण के दौरान छात्राओं को मीडिया उद्योग की कार्यप्रणाली, तकनीकी प्रक्रियाओं एवं व्यावहारिक ज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं।

यह औद्योगिक भ्रमण छात्राओं के शैक्षणिक विकास, तकनीकी समझ और करियर मार्गदर्शन के लिए अत्यंत उपयोगी रहा।
कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

“डिजिटल प्राइवेसी बनाम राष्ट्रीय सुरक्षा” विषय पर हुआ प्रभावशाली वाद–विवाद प्रतियोगिताचंद्रकांति रामावती देवी आर्य महिला...
10/12/2025

“डिजिटल प्राइवेसी बनाम राष्ट्रीय सुरक्षा” विषय पर हुआ प्रभावशाली वाद–विवाद प्रतियोगिता

चंद्रकांति रामावती देवी आर्य महिला पी.जी. कॉलेज में आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को मानवाधिकार दिवस के अवसर पर राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा “डिजिटल प्राइवेसी बनाम राष्ट्रीय सुरक्षा” जैसे अत्यंत समकालीन और महत्वपूर्ण मुद्दे पर वाद–विवाद प्रतियोगिता का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल युग की जटिलताओं, व्यक्तिगत गोपनीयता के अधिकार तथा राष्ट्र की सुरक्षा आवश्यकताओं के मध्य संतुलन को समझाना था।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने पक्ष एवं विपक्ष के विचारों को तार्किक, तथ्यात्मक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। सभी वक्ताओं ने डिजिटल डेटा सुरक्षा, साइबर अपराध, आतंकवाद नियंत्रण, नागरिक स्वतंत्रता, सोशल मीडिया प्राइवेसी और सरकारी निगरानी जैसे विषयों पर प्रभावशाली तर्क रखे, जिससे दर्शकों में भी विषय को लेकर गहन समझ विकसित हुई।

प्रतियोगिता में—
प्रथम स्थान : आराध्या पटवा (B.A. 1st Semester)
द्वितीय स्थान : अदीबा खान (B.Com 1st Semester)
तृतीय स्थान : सोनम वर्मा (B.A. 3rd Semester) एवं साक्षी पांडेय (B.Ed 1st Semester)
ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अपर्णा मिश्रा (B.Ed. विभागाध्यक्ष) एवं डॉ. विरेंद्र कुमार गुप्ता (असिस्टेंट प्रोफेसर, M.Ed. विभाग) द्वारा निभाई गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. स्वप्निल पांडेय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा, प्राचार्या डॉ. सुमन सिंह, डॉ. आस्‍था प्रकाश, डॉ सरिता त्रिपाठी, डॉ. पवन कुमार, डॉ शिवानी श्रीवास्तव डॉ दिव्या त्रिपाठी डॉ. अमिता अग्रवाल, श्री पुनीत कुमार यादव, सुश्री सौम्या द्विवेदी सहित सभी प्राध्यापकगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

'असफलता को स्वीकार करना एक कला है'- डॉ दीपशिखा पाण्डेय'दिनांक 09 दिसंबर, गोरखपुर। असफलता जीवन का वो रहस्य है जिससे कोई भ...
09/12/2025

'असफलता को स्वीकार करना एक कला है'

- डॉ दीपशिखा पाण्डेय'

दिनांक 09 दिसंबर, गोरखपुर। असफलता जीवन का वो रहस्य है जिससे कोई भी व्यक्ति बच नहीं सकता। यह एक परिणाम ही नहीं बल्कि जीवन का एक ऐसा अनुभव है जो व्यक्ति को स्वयं से मिलवाता है, उसकी सीमाओं को समझाता है और आगे बढ़ने के नए रास्ते खोलता है। वास्तव में असफलता को स्वीकार करना एक कला है और उसी कला में छिपा है बार बार उठ खड़े होने का साहस। ये वक्तव्य मगध विश्वविद्यालय, बोधगया में गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ दीपशिखा पांडेय के हैं। वे चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पी जी कॉलेज, गोरखपुर में निर्देशन एवं परामर्श प्रकोष्ठ और आई क्यू ए सी के संयुक्त तत्वावधान में 'एक्सेप्टिंग फेल्योर' 'द हिडेन आर्ट ऑफ राइजिंग अगेन" विषय पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता छात्राओं को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने अनेक उदाहरणों द्वारा छात्राओं को समझाया कि असफलता को स्वीकार करने का अर्थ हार मानना नहीं है, बल्कि आगे बढ़ने की तैयारी करना है, जब हम इसे स्वीकार करते हैं, तब हम अपनी गलतियों को पहचानने, उनसे सीखने और अपने लक्ष्य को नए दृष्टिकोण से देखने में सक्षम बनते हैं। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर मल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन द्वारा हुआ। महाविद्यालय प्रबंधक डॉ विजयलक्ष्मी मिश्रा ने स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र प्रदान कर अतिथि स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ सारिका जायसवाल ने किया। आभार ज्ञापन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुमन सिंह ने किया।

इस अवसर पर आई क्यू ए सी समन्वयक डॉ रेखा श्रीवास्तव, डॉ अनीता सिंह, श्रीमती पूजा गुप्ता, सुश्री हुमा हसन, डॉ अमिता अग्रवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ दिव्या त्रिपाठी, श्रीमती सरिता त्रिपाठी, श्रीमती सोनू दुबे, श्री पवन कुमार आदि महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

प्राचायाचार्य

 #युवासांसद #दैनिकजागरण
09/12/2025

#युवासांसद
#दैनिकजागरण

06/12/2025

*सी आर डी में बारह दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण का हुआ समापन*    06दिसंबर,गोरखपुर।चंद्रकांति  रमावती देवी आर्य महिला पीज...
06/12/2025

*सी आर डी में बारह दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण का हुआ समापन*

06दिसंबर,गोरखपुर।चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं निर्देशन परामर्श प्रकोष्ठ तथा नांदी फाउंडेशन, हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 24 नवंबर 2025 से 06 दिसंबर 2025 तक बारह दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता नांदी फाउंडेशन के रिसोर्स पर्सन मिस्टर खालिद ईमाम ने विभिन्न दिवसों में छात्राओं को गोल सेटिंग,कम्युनिकेशन स्किल एंड प्रेजेंटेशन स्किल,टीम वर्क,लीडरशिप एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग, रिज्यूमे ऐंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट, इंटरव्यू प्रिपरेशन , वर्कप्लेस रेडिनेस आदि विभिन्न विषयों पर छात्राओं का न केवल ज्ञानवर्धन किया, बल्कि सेशन को अन्तःक्रियात्मक बनाते हुए मॉक इंटरव्यू आदि द्वारा उन्हें व्यावहारिक जानकारी दी तथा उनको जागरूक किया। छात्राओं ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में रुचि लेते हुए अपनी सक्रिय सहभागिता दी तथा रोजगार कौशल के अनेक टिप्स सीखे।
इसके पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर मालार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन द्वारा हुआ। महाविद्यालय प्रबंधक डॉ विजयलक्ष्मी मिश्रा ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर अतिथि स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का ऑनलाइन टेस्ट लिया गया तथा प्रशिक्षण अवधि में बेहतर परफॉर्मेंस हेतु ऐमन खुर्शीद,शिवांगी पाण्डेय,अनुष्का वर्मा एवं पलक वर्मा को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं प्रशिक्षण पर आधारित बुकलेट प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन आई क्यू ए सी समन्वयक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ रेखा श्रीवास्तव ने किया। आभार ज्ञापन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुमन सिंह ने किया।कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम संयोजक डॉ रेखा श्रीवास्तव,
निर्देशन एवं परमर्श प्रकोष्ठ की समन्वयक एवं कार्यक्रम
सहसंयोजक डॉ सारिका जायसवाल, आयोजन सचिव डॉ स्वप्निल पांडे, डॉ अनीता सिंह, श्री अनंत कुमार पाठक , डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता , श्रीमती पूजा गुप्ता एवं हुमा हसन आदि का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
प्राचार्य

Aids awareness rally
01/12/2025

Aids awareness rally


"श्रीमद्भगवद्गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन प्रबंधन की सर्वोत्तम मार्गदर्शिका है"- डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठीचंद्र...
01/12/2025

"श्रीमद्भगवद्गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन प्रबंधन की सर्वोत्तम मार्गदर्शिका है"

- डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी

चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पी.जी. कॉलेज में संस्कृत विभाग द्वारा आज दिनांक 01 दिसंबर 2025 को गीता जयंती के उपलक्ष्य में "श्रीमद्भगवद्गीता में जीवन प्रबंधन" विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, असिस्टेंट प्रोफेसर, संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, डीडीयू यूनिवर्सिटी, गोरखपुर उपस्थित रहे। अपने प्रेरक व्याख्यान में उन्होंने कहा कि "श्रीमद्भगवद्गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक जीवन मार्गदर्शिका है, जो मनुष्य को कर्तव्य, साहस और संतुलित जीवन का संदेश देती है।" उन्होंने गीता के विभिन्न अध्यायों के माध्यम से जीवन प्रबंधन के व्यावहारिक एवं उपयोगी सिद्धांतों की विस्तृत व्याख्या की।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. दिव्या त्रिपाठी ने किया तथा आभार ज्ञापन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमन सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा, उप-प्राचार्य डॉ. स्वप्रिल पांडेय, IQAC समन्वयक डॉ. रेखा श्रीवास्तव, बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. इतेन्द्र धर दुबे, डॉ. आस्था प्रकाश, डॉ. अमित्ता अग्रवाल, डॉ. धीरज कुमार, सुश्री सौम्या द्विवेदी सहित समस्त प्रावक्तागण एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

*प्रकाशनार्थ*सी आर डी पी जी ने  नांदी फाउंडेशन हैदराबाद के साथ किया एमओयू पर हस्ताक्षर■ एक अकादमिक सत्र के लिए दोनों संस...
30/11/2025

*प्रकाशनार्थ*

सी आर डी पी जी ने नांदी फाउंडेशन हैदराबाद के साथ किया एमओयू पर हस्ताक्षर

■ एक अकादमिक सत्र के लिए दोनों संस्थाओं में हुआ समझौता
■ व्यावसायिक और जीवन कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में करेंगे काम

चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज गोरखपुर और नांदी फाउंडेशन,हैदराबाद के बीच व्यावसायिक और जीवन कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में व्यावहारिक और प्रायोगिक जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन, और प्रशिक्षण आदि चलाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ।
सी आर डी ए एम पी जी कॉलेज की प्रबंधक
डॉ. विजय लक्ष्मी मिश्रा ने नांदी फाउंडेशन के साथ एमओयू साईन करने पर खुशी व्यक्त किया।
आई क्यू ए सी समन्वयक डॉ रेखा श्रीवास्तव ने बताया कि महाविद्यालय ने इसी वर्ष नैक द्वारा द्वितीय चक्र का मूल्यांकन कराकर B+ग्रेड प्राप्त किया है,एवं गुणवत्ता संवर्धन हेतु सतत प्रयासरत है ।
इस श्रृंखला में कला,कौशल,संस्कृति आदि के क्षेत्र में रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रमों के ज़रिए छात्राओं को व्यावहारिक,प्रायोगिक एवं अकादमिक प्रशिक्षण देने के लिए विभिन्न संस्थाओं से संपर्क कर एमओयू किया जा रहा है।
इसी क्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुमन सिंह ने कहा कि फाउंडेशन के द्वारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम और कार्यशालाएं आयोजित की जायेंगीं और छात्राओं के हित में अनेक हितकारी प्रकल्पों और गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधक डॉ विजयलक्ष्मी मिश्रा, प्राचार्य डॉ सुमन सिंह, नांदी फाउंडेशन के रिसोर्स पर्सन मिस्टर खालिद इमाम , महाविद्यालय में आइक्यूएसी समन्वयक डॉ. रेखा श्रीवास्तवा, डॉ. सारिका जायसवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ अनंत कुमार पाठक, डॉ अनीता सिंह,श्रीमती सोनू दुबे सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

अंतरमहाविद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजनदिनांक 22.11.2025
21/11/2025

अंतरमहाविद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजन
दिनांक 22.11.2025

21/11/2025


Address

Gorakhpur
273012

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+917275618230

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chandrakanti Ramawati Devi Arya Mahila PG College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Chandrakanti Ramawati Devi Arya Mahila PG College:

Share