काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही

  • Home
  • India
  • Gyanpur
  • काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही KNPG STUDENT FAMILY be possitive
(1)

मेरी माटी मेरा देश
13/10/2023

मेरी माटी मेरा देश

07/10/2023
स्नातकोत्तर   प्रथम सैमेस्टर द्वितीय  लिस्ट
30/09/2023

स्नातकोत्तर प्रथम सैमेस्टर द्वितीय लिस्ट

18/08/2023

Ncc camp

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संगठन ज्ञानपुर भदोही का app आ गया है ।सभी सदस्य नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर...
07/04/2023

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संगठन ज्ञानपुर भदोही का app आ गया है ।

सभी सदस्य नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके तुरंत ही जुड़ें और अपना सदस्य ID कार्ड प्राप्त करे - Powered by Kutumb App

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संगठन ज्ञानपुर भदोही

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के चौथे दिन प्रातः छात्र छात्राओं ने...
21/03/2023

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के चौथे दिन प्रातः छात्र छात्राओं ने जोरई ग्राम में स्वच्छता का कार्य किया। तत्पश्चात भोजन बनाकर भोजन ग्रहण किया।अल्प आराम के बाद हुई बौद्धिक संगोष्ठी में विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रोफेसर शुभा श्रीवास्तव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कुपोषण पर चर्चा की। साथ ही बताया भोजन में पोषण को किस प्रकार शामिल करें कि बीमारियों, बुढ़ापे एवं मानसिक रोगों से बचा जाए। स्वास्थ्य एवं विकास बच्चों के एवं बुजुर्गों सभी के लिए आवश्यक है। दूसरी विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर किरण शर्मा नहीं उन्होंने बताया आज स्वास्थ्य को लेकर हमारा देश चिंतित हो रहा है। हम थोड़ा मुड़कर अगर अपनी संस्कृति में देखें तो वहां श्री अन्य की परंपरा मिलती है। जिसमें मोटे अनाज का प्रयोग होता था। जिसके कारण मोटापा, शुगर, बीपी जैसी बीमारियां नहीं सुनाई पड़ती थी। आज पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते चलन ने देश को रोग ग्रस्त कर दिया है। इसलिए अन्न को अपनी दिनचर्या में शामिल आवश्यक रूप से करना चाहिए। संगोष्ठी के तीसरे विषय विशेषज्ञ राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर विकाश चंद्र रहे। उन्होंने आर्थिक क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने हेतु स्थापित जी-20 की अध्यक्षता भारत को इस समूह का आगामी एजेंडा सेट करने का अवसर प्रदान करेगा साथ ही साथ भारत के समक्ष चुनौती भी है कि वह किस प्रकार से देश के अंदर बढ़ती आर्थिक समानता एवं महिलाओं के न्यूनतम दृष्टिकोण की समस्या को किस प्रकार एड्रेस करेगा। यह मुद्दे इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत में समावेशन एवं महिला सशक्तिकरण जी-20 की अध्यक्षता के दौरान मुद्दे के लिए प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कामिनी वर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ मोनिका सरोज ने किया इस अवसर पर डॉ संतोष आर्य तथा डॉ मिश्र सहित छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही में आज दिनांक 19 मार्च 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इका...
21/03/2023

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही में आज दिनांक 19 मार्च 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन प्रातः पतंजलि योगपीठ के प्रांतीय प्रभारी संदेश योगी के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने योगाभ्यास किया । संदेश योगी ने बताया कि व्यायाम, आसन और प्राणायाम से जीवनी शक्ति बढ़ती है। अतिरिक्त वसा जमा नहीं होता है। शरीर लचीला बनता है तथा मन एकाग्र होता है और याददाश्त बढ़ती है साथ ही बहुत सी बीमारियां नियमित योग अभ्यास के द्वारा समाप्त हो जाती हैं। बौद्धिक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता बी एड विभाग के डॉ जय सिंह यादव ने शिक्षा में उद्यमिता विषय पर व्याख्यान दिया ।उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सी नई संभावनाएं हैं आवश्यकता है जो अवसर मिले उसे उपयोगी बनाया जाए। कोचिंग क्लास, ऑनलाइन क्लास या प्रेरक वक्ता बनकर शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाशे जा सकते हैं ।दूसरे वक्ता रसायन विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अभिमन्यु यादव पर्यावरण में व्याप्त अशुद्धता तथा उसे शुद्ध करने की विधियों पर चर्चा की। भौतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जयेश पटेल ने बताया कि आज रोजगार प्राप्ति में संघर्ष बहुत ज्यादा है। एक पद पर बड़ी मात्रा में अभ्यर्थी शामिल होते हैं ।इसके लिए स्वयं रोजगार देने के योग्य बनना होगा। नियमित पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य पर दृष्टि रखें। छोटे छोटे कदम से बड़े लक्ष्य आसानी से हासिल किए जा सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोनिका सरोज ने बताया राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा माध्यम है जिसमें विभिन्न जाति, धर्म ,वर्ग लिंग के छात्र-छात्राएं एक साथ सामाजिक होते हैं। साथ में रहना मिलजुल कर कार्य करना, आपसी सहयोग करना जैसे गुण उनमें विकसित होते हैं। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ कामिनी वर्मा ने बताया कि भारत की प्राचीन सभ्यता , संस्कृति में योग के साक्ष्य मिलते हैं। इस तरह से विश्व को योग की पद्धति देने वाला भारत प्रथम राष्ट्र है। नियमित अभ्यास से तंत्रिका तंत्र मजबूत होता है और शरीर के अंग सुचारू रूप से कार्य करते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मोनिका सरोज तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ विनय मिश्र ने किया।

बैक द्वारा प्रोन्‍नत स्नातक प्रथम सेमेस्टर में बैक/अंकसुधार परीक्षा हेतु ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने एवं शुल्क जमा कि...
22/02/2023

बैक द्वारा प्रोन्‍नत स्नातक प्रथम सेमेस्टर में बैक/अंकसुधार परीक्षा हेतु ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने एवं शुल्क जमा किए जाने की तिथि दिनांक 22-02-2023 तक विस्तारित किये जाने के संबंध में कार्यालय-आदेश।

Nss one day camp
17/02/2023

Nss one day camp

संस्कृति, शिक्षा और पुस्तकालय विषय पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वराणसी, पुस्तकालय भवन में आयोजित संगोष्ठी में विचार र...
12/02/2023

संस्कृति, शिक्षा और पुस्तकालय विषय पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वराणसी, पुस्तकालय भवन में आयोजित संगोष्ठी में विचार रखने का सुअवसर मिला।

Address

Gyanpur
Gyanpur
221303

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही:

Share