Dr. Ram Manohar Lohiya Degree College, Allipur, Hardoi

Dr. Ram Manohar Lohiya Degree College, Allipur, Hardoi B.A., B.Sc., B.Com, B.Ed., M.Sc.(ZOOLOGY, BOTANY, PHYSICS AND CHEMISTRY), M.A. (EDUCATION, HINDI, ENGLISH AND SOCIOLOGY)
(1)

13/11/2025
प्रेस विज्ञप्ति  डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अल्लीपुर, हरदोई में सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य  में ...
29/10/2025

प्रेस विज्ञप्ति

डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अल्लीपुर, हरदोई में सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

"सरदार पटेल का जीवन दर्शन एवं राष्ट्र के प्रति योगदान" विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अस्मिता सिंह ने प्रथम स्थान, कुमकुम वर्मा ने द्वितीय स्थान व सृष्टि श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. के. के. बाजपेई व डॉ . सुधा पांडे उपस्थित रही ।

द्वितीय प्रतियोगिता "सरदार वल्लभ भाई पटेल को जीवन में स्वतंत्रता में स्वतंत्रता संग्राम एवं संविधान पर आधारित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने अत्यधिक रुचि व्यक्त की और प्रश्नों के उत्तर बहुत ही शीघ्र वह सटीक दिए इस प्रतियोगिता में श्याम अवस्थी ने सबसे अधिक प्रश्नों के उत्तर देकर प्रथम स्थान , साधना देवी ने द्वितीय व तन्वी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. स्नेह अवस्थी व डॉ. जागृति जी रही ।

तीसरी प्रतियोगिता मे "राष्ट्र निर्माण में एकता का महत्व" विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पक्ष में विजयी प्रतिभागियों में कीर्ति देवी जतिन गुप्ता व कविता देवी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में विजयी प्रतिभागियों में शिवम यादव ने प्रथम सरिता वर्मा ने द्वितीय वह अर्पित सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डा. एस.के पांडे व डॉ.विवेक बाजपेई उपस्थित रहे।

भाषण प्रतियोगिता "भारत की एकता के शिल्पकार सादार वल्लभभाई पटेल " विषय पर आयोजित की गयी जिसमें शालिनी पांडे प्रथम स्थान , विशाल पाल व पारस शर्मा क्रमशः द्वितीय वह तृतीय स्थान पर है इस प्रतियोगिता में निर्णय के रूप में श्री आनंद विशारद व डॉ. नरेंद्र कुमार जी उपस्थित रहे ।

"सरदार पटेल के जीवन पर आधारित रचनात्मक कार्यो पर आधारित पोस्टर कला प्रतियोगिता में आलोक तिवारी ने प्रथम स्थान , रोहित पाल ने द्वितीय स्थान व अनुष्का सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में निर्णय के रूप में डॉ. प्रिया जायसवाल और डॉ. रश्मि द्विवेदी उपस्थित रहीं ।

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर को साफ किया व विद्यालय परिसर के आने वाले रास्ते पर भी सफाई का कार्य किया सभी छात्र-छात्राओं का कार्य सराहनीय रहा ।
डॉ एस एस त्रिवेदी (एनएसएस प्रभारी ) ने सभी छात्र-छात्राओं को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन के बारे में तथा उनके द्वारा कृत कार्यों के बारे में जानकारी दी।

आज दिनांक 10.10.2025 को डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अल्लीपुर, हरदोई में कचरा प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट) पर एक संगोष्...
10/10/2025

आज दिनांक 10.10.2025 को डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अल्लीपुर, हरदोई में कचरा प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट) पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षक श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा कचरा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गई उन्होंने बताया कि जब हम घरों या किसी संस्थान में आवश्यक सामग्री का इस्तेमाल करते हैं तो एक समय ऐसा आता है जब वह वस्तुएं या सामग्री खराब हो जाती है जैसे प्लास्टिक, ट्यूबलाइट ,पॉलिथीन, या कागज या अन्य वस्तुएं उसमें से सब कुछ कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं जिन्हें हम पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के द्वारा अन्य वस्तुओं का निर्माण कर सकते हैं जैसे प्लास्टिक कांच कागज प्लास्टिक बोतल अवशिष्ट पदार्थ या बचा हुआ भोजन ,इसके लिए हमें विभिन्न प्रकार के कूड़े या कचरे को प्राथमिक स्तर पर अलग-अलग छांटना होता है जिन्हें विभिन्न प्रकार के रंगो के डस्टबिन में रखना होता है।

जिससे पुनर्चक्रण कंपोस्टिंग या सुरक्षित निपटान आसानी से किया जा सके इसके लिए हम लोग कई उपाय अपना सकते हैं कचरे को प्राथमिक स्तर पर ही छांटना इसमें से जैविक अजैविक या पुनर्चक्रण या विषैले कचरे को अलग करना जैविक कचरे का कंपोस्टिंग या बायोगैस जैसे तरीकों से प्रसंस्करण करके खाद्य बनाई जा सकती है या प्लास्टिक धातु कागज ग्लास आदि का पुनर्चक्रण करके पुनः नहीं वस्तु तैयार की जा सकती हैं कचरे के सुरक्षित निस्तारण के लिए गड्ढे में दबाना या नियमों के अनुसार जलाना भी एक उपाय हो सकता है जिससे प्रदूषण में कमी आती है इसके लिए सभी को जागरूक होना आवश्यक है।
इस अवसर पर शिवम,शशि देवी ,निहारिका, आकांक्षा, वैष्णवी, सुमन, सुहानी गुप्ता आदि छात्र-छात्राएं तथा डॉ एस के पांडे, डा रश्मि द्विवेदी ,श्री आनंद विशारद ,शुभम मिश्रा ,विवेक आदि शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Address

Hardoi
241001

Opening Hours

9am - 5pm

Telephone

9452079330

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Ram Manohar Lohiya Degree College, Allipur, Hardoi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share