Dev Sanskriti Vishwavidyalaya (DSVV)

Dev Sanskriti Vishwavidyalaya (DSVV) Specialization in Yog and Psychology. Popular for yog, culture, and spirituality. in technical field popular for Animation
A real man Making University.
(243)

Born out of a unique vision of the Chief Patron Vedmoorti Taponishtha Pt. Sriram Sharma Acharya, the University is an educational institution, which could mold its students into noble and enlightened human beings: selfless, warm-hearted, compassionate and kind individuals. Under the flagship of the mother institution Shantikunj as a part of Shri Ved Mata Gayatri Trust activities, a man-making spir

itual academy & Head Quarter of All World Gayatri Pariwar, the foundation of the University was laid down in 1999. The vision became a reality in the month of April 2002, when the University was duly recognized by the University Grants Commission. Unlike most, it caters to all aspects of its students’ lives—academic as well as cultural, spiritual, and social. Along with an excellent domain focused approach, sectoral excellence and a widely knitted outreach connect, we try to build individuals with Spirituality as their locus of control and help them excel as holistic people through our meticulously designed curriculums and dedicated faculty. The lush green 84 acres campus located at the lap of Great Himalayas and the bank of river Ganga, offers a truly world class spiritual ambience for developing talent of very highest caliber. Within a short span of time since its inception in 2002, the University has taken rapid strides towards achieving its goals and has become a leader in imparting Contemporary Education (Shiksha) with Spiritual Wisdom (Vidya).

हिमाचल प्रदेश के डॉ. वाई.एस. परमार यूनिवर्सिटी के कुलपति एवं प्रोफेसरों ने किया देव संस्कृति विश्वविद्यालय का भ्रमणहिमाच...
19/06/2026

हिमाचल प्रदेश के डॉ. वाई.एस. परमार यूनिवर्सिटी के कुलपति एवं प्रोफेसरों ने किया देव संस्कृति विश्वविद्यालय का भ्रमण

हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित डॉ. वाई.एस. परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री के कुलपति डॉ. एच.एस. बवेजा के नेतृत्व में 12 प्राध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज का भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी से आत्मीय भेंट कर विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं मूल्यपरक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

प्रतिनिधिमंडल ने शांतिकुंज एवं विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर यहां संचालित विभिन्न शैक्षणिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को निकट से देखा। अतिथियों ने विश्वविद्यालय के संस्कारमय वातावरण, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा प्रणाली की सराहना की।

इस दौरान दोनों संस्थानों के बीच शिक्षा, अनुसंधान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श भी हुआ। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय आधुनिक शिक्षा और आध्यात्मिक मूल्यों के समन्वय का एक प्रेरणादायी मॉडल प्रस्तुत कर रहा है।

19/06/2026

How to Prepare for Interview | DSVV Admission 2026 | Interview Tips & Guidance

Are you preparing for the DSVV Admission Interview 2026?
This video is specially designed to help admission aspirants understand the interview process, improve their confidence, and prepare effectively for one of the most important stages of admission.
क्या आपने DSVV Entrance Examination उत्तीर्ण कर लिया है और अब Interview की तैयारी को लेकर सोच रहे हैं?
तो यह वीडियो आपके लिए है। इसमें साक्षात्कार (Interview) से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव, संभावित प्रश्न, व्यक्तित्व प्रस्तुति तथा आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू देने की उपयोगी जानकारी दी गई है।
In this Video / इस वीडियो में जानिए:
✔ Purpose of the DSVV Admission Interview
✔ Common Interview Questions
✔ How to Introduce Yourself Effectively
✔ Confidence & Communication Tips
✔ Interview Etiquette and Personality Presentation
✔ Common Mistakes to Avoid
✔ Final Preparation Tips for Success
Remember, an interview is not just about testing your knowledge—it is an opportunity to present your personality, values, aspirations, and readiness to become a part of the DSVV family.

सही तैयारी, सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास के साथ आप साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
━━━━━━━━━━━━━━━
📄 SAMPLE PAPERS
🔹 BA / B.Sc. / BCA / Diploma Programmes :https://www.dsvv.ac.in//wp-content/uploads/2022/03/BA-BSc-BCA-Diploma.pdf
🔹 MA / M.Sc. / PG Diploma Programmes :https://www.dsvv.ac.in//wp-content/uploads/2022/03/MA-MSc-PGD.pdf
अधिक जानकारी हेतु:
https://dsvv.ac.in
━━━━━━━━━━━━━━━
How to Prepare for DSVV Entrance Exam 2026 | Sample Paper, Mission Section & Preparation Tips
https://www.youtube.com/watch?v=oLUN_L6HhZA
How to fill DSVV Admission Form 2026-27 | DSVV Form Filling Guide | ADMISSION OPEN
https://www.youtube.com/watch?v=0inBcGf721o

━━━━━━━━━━━━━━━
📚 अनुशंसित पुस्तकें (Recommended Books)
• हमारी वसीयत और विरासत
• हमारे प्रमुख संस्थान
• वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं० श्रीराम शर्मा आचार्य
• ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान : प्रयोजन और प्रयास
• ऋषि युग्म का परिचय
━━━━━━━━━━━━━━━
🌐 महत्वपूर्ण लिंक
DSVV Official Website:
https://dsvv.ac.in
Online Admission Portal:
https://students.dsvv.ac.in/workspace/dsvv/admission/
All World Gayatri Pariwar:
http://www.awgp.org
━━━━━━━━━━━━━━━
📞 संपर्क सूत्र
🕙 समय:
प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक (सोमवार से शनिवार)
🎓 प्रवेश संबंधी जानकारी:
+91-9258369612
📧 Admission Email:
[email protected]
━━━━━━━━━━━━━━━
🎥 Produced By
Department of Journalism & Mass Communication
Dev Sanskriti Vishwavidyalaya, Haridwar
Team JMC 📽
Team DSVV TV
━━━━━━━━━━━━━━━
📲 Connect With Us
Facebook:
https://facebook.com/JMCDSVV
Instagram:
https://instagram.com/jmcdsvv
X (Twitter):
https://x.com/JMCDSVV
YouTube:
https://youtube.com/
DSVV Official Facebook:
https://facebook.com/dsvvofficial
DSVV Official Instagram:
https://instagram.com/dsvvofficial
━━━━━━━━━━━━━━━

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी से आईं 180 बालिकाओं ने शांतिकुंज में लिया संस्कार एवं कौशल का प्रशिक्षणजम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी...
18/06/2026

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी से आईं 180 बालिकाओं ने शांतिकुंज में लिया संस्कार एवं कौशल का प्रशिक्षण

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी क्षेत्र से आईं 180 बालिकाओं का समूह इन दिनों गायत्री-तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित कन्या कौशल शिविर में सहभागिता कर रहा है। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास, संस्कार संवर्धन एवं जीवनोपयोगी कौशलों का विकास करना है।

इस क्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने शिविरार्थी बालिकाओं से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास एवं जीवन में उत्कृष्टता के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर शिविर में उपस्थित सभी 180 बालिकाओं के साथ आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी का सामूहिक छायाचित्र भी लिया गया। शिविरार्थी बालिकाओं ने इस आत्मीय भेंट को अपने जीवन का प्रेरणादायी अनुभव बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि शांतिकुंज में आयोजित ऐसे शिविरों के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले युवाओं एवं बालिकाओं में संस्कार, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण की चेतना को जागृत करने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस हमें सत्य, साहस, समर्पण और धर्मनिष्ठा की अमर प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने मानव...
18/06/2026

श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस हमें सत्य, साहस, समर्पण और धर्मनिष्ठा की अमर प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता एवं आध्यात्मिक मूल्यों की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।

उनका जीवन हमें सिखाता है कि सत्य के मार्ग पर अडिग रहकर भी करुणा, सेवा और सद्भाव को बनाए रखा जा सकता है। आज के इस पावन दिवस पर हम उनके महान त्याग को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं।

श्रद्धेय श्री गुरु अर्जुन देव जी को शत-शत नमन।

GayatriParivar DevSanskritiVishwavidyalaya IndianCulture SpiritualHeritage Inspiration

राष्ट्र गौरव, स्वाभिमान, शौर्य और अदम्य साहस के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।महाराण...
17/06/2026

राष्ट्र गौरव, स्वाभिमान, शौर्य और अदम्य साहस के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

महाराणा प्रताप जी का जीवन हमें राष्ट्रप्रेम, आत्मसम्मान, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने स्वतंत्रता, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जो अद्वितीय संघर्ष किया, वह युगों-युगों तक प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

वीरता और स्वाभिमान के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप जी को कोटिशः नमन।
RashtraNirman

10 डाउनिंग स्ट्रीट, लंदन, यूनाइटेड किंगडमअपने इंग्लैंड-प्रवास के अंतिम चरण में, परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी, यूनाइटे...
17/06/2026

10 डाउनिंग स्ट्रीट, लंदन, यूनाइटेड किंगडम

अपने इंग्लैंड-प्रवास के अंतिम चरण में, परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी, यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री निवास पहुँचे।

इस अवसर पर उन्होंने परम पूज्य गुरुदेव के विचारों, अंतर्धार्मिक संवाद एवं विश्व शांति जैसे विषयों पर चर्चा की।

10 डाउनिंग स्ट्रीट, लंदन में स्थित, यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री का आधिकारिक निवास और कार्यालय है।

यह 300 से अधिक वर्षों से ब्रिटिश राजनीति का हिस्सा रहा है, और इसे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक केंद्रों में से एक माना जाता है।

ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स), यूनाइटेड किंगडमहाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में ब्रिटिश-भारतीय युवाओं की एक विशेष सभा आयोजित की गई।...
16/06/2026

ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स), यूनाइटेड किंगडम

हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में ब्रिटिश-भारतीय युवाओं की एक विशेष सभा आयोजित की गई। इस आयोजन में परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर इन्वेस्टमेंट बैंकर्स, कम्युनिटी लीडर्स, चिकित्सकों तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने सहभागिता करते हुए गायत्री मंत्र एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में लॉर्ड कृष रावल, एवं बैरोनेस सारा हाईड जी की विशेष उपस्थिति रही।

यह आयोजन ब्रिटिश-भारतीय समुदाय के मध्य संवाद, सांस्कृतिक समन्वय एवं भारतीय जीवन-मूल्यों के प्रसार की दृष्टि से एक प्रभावशाली माध्यम सिद्ध हुआ।

ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स), यूनाइटेड किंगडमब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स) प्रवास के दौरान परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पं...
16/06/2026

ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स), यूनाइटेड किंगडम

ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स) प्रवास के दौरान परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने लॉर्ड करन फरीदून बिलिमोरिया जी से शिष्टाचार भेंट कर शैक्षणिक एवं औद्योगिक विषयों पर चर्चा की।

लॉर्ड बिलिमोरिया एक प्रतिष्ठित ब्रिटिश-भारतीय उद्यमी एवं राजनेता हैं।

वे बर्मिंघम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी रह चुके हैं तथा वर्ष 2008 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किए गए थे।

ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स), यूनाइटेड किंगडमअपने कार्यक्रम-प्रवास के अगले चरण में परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी यू...
16/06/2026

ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स), यूनाइटेड किंगडम

अपने कार्यक्रम-प्रवास के अगले चरण में परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी यूनाइटेड किंगडम की संसद (हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स) पहुँचे।

इस अवसर पर उन्होंने लॉर्ड मॉरिस ग्लासमैन जी से शिष्टाचार भेंट कर पूज्य गुरुदेव एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विज़न को साझा किया।

लॉर्ड ग्लासमैन एक प्रसिद्ध ब्रिटिश राजनेता, शिक्षाविद, सामाजिक टिप्पणीकार तथा यूनाइटेड किंगडम की संसद में लेबर पार्टी के सदस्य (पीयर) हैं।

Address

Gayatrikunj-Shantikunj
Haridwar
249411

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9:30am - 5pm
Friday 9:30am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dev Sanskriti Vishwavidyalaya (DSVV) posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Dev Sanskriti Vishwavidyalaya (DSVV):

Share