12/09/2018
प्लेसमेंट कैंप में 23 कंपनियों में नौकरी का अवसर
Publish Date:Wed, 12 Sep 2018 05:44 PM (IST)
हजारीबाग : राज्य के मुख्य सचिव की पहल पर उच्च शिक्षा विभाग झारखंड द्वारा विनोबा भावे विश्वविद्याल...
हजारीबाग : राज्य के मुख्य सचिव की पहल पर उच्च शिक्षा विभाग झारखंड द्वारा विनोबा भावे विश्वविद्यालय स्तरीय मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन रविवार 16 सितंबर को स्थानीय संत कोलंबा कॉलेज में किया जाएगा। इसमें सबसे बड़ी आनलाइन शॉपिग साइट अमेजन, फ्लिपकार्ड समेत 23 कंपनियों द्वारा विभावि के सत्र 2016, 2017 तथा 2018 के विज्ञान, कला, वाणिज्य तथा व्यवसायिक पाठ्यक्रम के स्नातक विद्यार्थियों को एक हजार के लगभग नौकरियां प्रदान की जाएगी। यह जानकारी संत कोलंबा के प्राचार्य डॉ. सुशील टोप्पो ने बुधवार को कालेज के शिक्षक सदन में पत्रकारों को दी। मौके पर कार्यक्रम के समन्वयक डा. सुरेंद्र कुशवाहा, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. भुवनेश्वर महतो, डॉ. जेआर दास, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. विमल रेवेन, डॉ. शत्रुघ्न पांडेय, डॉ. जमाल अहमद, डॉ. प्रदीप प्रसाद, डॉ. जेपी रविदास, डॉ. प्रदीप पॉल, डॉ. आर हरि, डॉ. सुनील दूबे, डॉ. सरवर अली, डॉ. राजू राम, डॉ. बालेश्वर यादव आदि मौजूद थे। बताया गया कि अभियान के उद्घाटन में विशेष रूप से विभावि कुलपति डॉ. रमेश शरण के अलावा मुख्य सचिव और राज्य की शिक्षा मंत्री के भी भाग लेने की संभावना है। प्राचार्य ने बताया कि शिविर में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को निश्शुल्क चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन या कैंप के दिन ऑफलाइन निबंधन कराना होगा। ऑनलाइन निबंधन कराने वाले विद्यार्थी हार्ड कॉपी के साथ शिविर में भाग ले सकेंगे। एक अभ्यर्थी अधिकतम तीन कंपनियों के लिए साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे। आयोजन को लेकर कॉलेज में अब तक 22 कमरों को निश्चित किया गया है जो आर्ट्स ब्लाक, केमेस्ट्री ब्लाक, रासायन ब्लाक, भौतिकी ब्लाक, गणित ब्लाक तथा वोकेश