लोक सिरजनहार यूनियन LSU

  • Home
  • India
  • Indore
  • लोक सिरजनहार यूनियन LSU

लोक सिरजनहार  यूनियन   LSU हम किसान मजदुर शोषित पीड़ित वंचित तबक़ों के लोगों को जोड़ना चाहते हैं।जिससे जुल्म न हो।

***********छत्तीसगढ़ी प्रवासी मजदूरों का महाराष्ट्र में ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) के मामले की जानकारी पीड़ित परिजन...
09/10/2025

**********
*छत्तीसगढ़ी प्रवासी मजदूरों का महाराष्ट्र में ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) के मामले की जानकारी पीड़ित परिजनों ने LSU/GSS को दिया। एजेंट ने बहला-फुसलाकर मजदूरों को फंसाया। हजारों रुपए में बेचा। बुरी तरह से मारपीट किया।*

📮 *प्रेस विज्ञप्ति*📮

*"लोक सिरजनहार यूनियन (LSU)* एवं *"गुरुघासीदास सेवादार संघ" (GSS)* के प्रमुख *लखन सुबोध* को पिछले दिनों ग्राम केसला, ब्लॉक-थाना *बिल्हा* जिला *बिलासपुर* के *पंचबाई महिलागे* ने GSS/LSU ऑफिस में आकर उनके परिजनों के साथ हुई जुल्मों की जानकारी दी। इस जानकारी के आधार पर LSU ने प्रशासनिक कार्यवाही के लिए एक टीम महाराष्ट्र भेजे और त्वरित कार्यवाही के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्यवाही किया।

पंचबाई एवं बंधवा मुक्त होकर आए मजदूरों ने बताया कि, वह *भूमिहीन दलित पीड़ित परिवार* से है। उनके पुत्र एवं अन्य लोग काम की तलाश में इधर-उधर हाथ पैर मार रहे थे।

इसी बीच *कल्याण मुंबई* में निर्माण काम में लगे एक छत्तीसगढ़ी प्रवासी मजदूर ने बताया कि, कल्याण में काम पर आ जायें। इस पर बालिग- नाबालिक 8 व्यक्ति अपने खर्च पर वहां चले गए।

वहां पर करीब दो माह काम किए लेकिन *खुराकी खर्च* के अलावा मजदूरी नहीं दी जा रही थी। मजदूरों ने कोई अग्रिम राशि भी नहीं लिया था। वे *कर्जकर* गाड़ी खर्चा से कल्याण- मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने निर्माण मलिक ठेकेदार से पूरी मजदूरी देने की बात कही। इस पर मलिक-ठेकेदार गाली-गलौज कर धमकाकर काम लेने लगा।

जिस व्यक्ति ने काम होने की सूचना देकर बुलाया था, उन्हें भी अब मजदूरी नहीं देकर सिर्फ खुराकी (जिंदा रहने लायक मामूली खर्च) खर्चा दे रहा था। इस पर मजदूरों ने मजदूरी पाने के लिए *पुलिस थाना जाकर शिकायत* किए। वहां से भी उन्हें भगा दिया गया।

ऐसे में सभी मजदूर रात के अंधेरे में कल्याण मुंबई से निकलकर *पुणे* आ गए। पुणे स्टेशन में इनकी हालत देखकर एक ठगनुमा आदमी मजदूरों से हाल-चाल जाना। दरअसल वह एक ऐसे ही *गिरोह का एजेंट* था, जो मजदूरों को चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसता है।

एजेंट ने मजदूरों को कहा कि, वह कल्याण मुंबई में काम किए की *मजदूरी भी दिलवाएगा* और यहां (पुणे) बढ़िया नया काम दिलवाएगा।

ऐसा कहकर वह आठों मजदूरों को एक स्कॉर्पियो में बैठाकर (करीब तीन-चार सौ किलोमीटर करीब 5 से 6 घंटे समय की दूरी) स्थल में ले गया। वह एक *कृषि फार्म* हाउस था।

वहां वह एक फार्म हाउस मालिक ठेकेदार को सौंप दिया और मजदूरों को *सौंपने/बेचने* के बदले करीब प्रति मजदूर 10000 रूपये के हिसाब से 8 मजदूरों का 80 हजार रुपए फॉर्म-मलिक/ठेकेदार से लेकर चला गया। (यह राशि का विवरण बाद में ठेकेदार मलिक ने मजदूरों को *मारपीट* करते हुए बताया था)।

फॉर्म में सोयाबीन कटाई मिंजाई काम करने के लिए मजदूर को कहा गया। मजदूरों ने यह काम नहीं कर सकते की बात कहा, तब मालिक-ठेकेदार व उनके गुंडो ने सभी मजदूरों से बुरी तरह मारपीट किया मोबाइल छीन लिया गया और एजेंट से उन्हें *खरीद लेने* की बात कहा।

वहां पर मजदूर किसी तरह मार खाते-काम करते एक माह गुजारे और एक रात को अंधेरे में सभी लोग भाग निकले।

भागते हुए आठों में से कुछ लोग इधर-उधर बिछड़ भी गए। अभी पांच लोग अपने गृह ग्राम पहुंचे हैं। LSU इन सभी तथ्यों के आधार पर *ह्युमन ट्रैफकिंग* का मामला पुलिस में रिपोर्ट करने एवं दोषियों-गिरोह के लोगों को सख्त सजा दिलाने एवं पीड़ित मजदूरों को मजदूरी-मुआवजा प्रदान करने के लिए कार्यवाही को आगे बढ़ा रहा है।

संलग्न:- संदर्भित फोटोग्राफ
जारीकर्ता
*वीरेंद्र भारद्वाज*
LSU महासचिव
मो.नं.:-8717834059
**********
*The families of the victims reported the human trafficking of Chhattisgarhi migrant workers in Maharashtra to LSU/GSS. The workers were lured and trapped by agents. They were sold for thousands of rupees. They were severely beaten.*

📮 *Press Release*📮

*Lakhan Subodh*, head of *Lok Sarjanhar Union (LSU)* and *Guru Ghasidas Sevadar Sangh* (GSS)*, recently visited the GSS/LSU office when *Panchbai Mahilage* from village Kesla, Block-Thana *Bilha*, District *Bilaspur*, informed him about the atrocities committed against their family members. Based on this information, LSU sent a team to Maharashtra for administrative action and took action at various levels for prompt action.

Panchbai and the freed laborers reported that they belonged to *landless Dalit families*. Their sons and others were searching for work.

Meanwhile, a Chhattisgarhi migrant laborer engaged in construction work in *Kalyan, Mumbai* suggested they come to Kalyan for work. Responding, eight adults and minors went there at their own expense.

They worked there for about two months but *were deprived of food. The workers were not being paid wages beyond expenses. The workers hadn't even received any advance payment. They had borrowed money to travel to Kalyan, Mumbai. They demanded full wages from the construction contractor. Upon this, the contractor, Malik, began abusing and threatening them to force their work.

The person who had called them with the information about the work was now paying them only food (basic living expenses) instead of wages. The workers filed a complaint at the police station to get their wages. They were turned away there as well.

In this situation, all the workers left Kalyan, Mumbai, in the dark of night and came to Pune. Seeing their plight at Pune station, a swindler-like man approached them to inquire about their well-being. He was actually an agent of a gang that lures workers with flattering words.

The agent promised the workers that he would pay them their wages in Kalyan, Mumbai, and find them good new jobs here (Pune).

With this, he lured all eight workers away. He took them in a Scorpio to a location (about three to four hundred kilometers, a distance of about 5 to 6 hours). It was an agricultural farmhouse.

There, he handed them over to a farmhouse owner/contractor and, in exchange for *handing over/selling* the workers, took 80,000 rupees from the farm owner/contractor for eight workers, at a rate of approximately 10,000 rupees per worker. (This amount was later disclosed by the contractor while *beating* the workers.)

The workers were asked to harvest soybeans on the farm. When the workers claimed they couldn't do the work, the owner/contractor and their goons severely assaulted all the workers, snatched their mobile phones, and told them to *buy* them from an agent.

The workers somehow spent a month there, enduring beatings and working, until one night, in the dark, they all escaped.

While fleeing, some of the eight got separated. Five have now reached their home villages. Based on these facts, LSU is pursuing action to report the case of *human trafficking* to the police and ensure strict punishment for the perpetrators and gang members, and provide wages and compensation to the affected workers.

Enclosed: Referenced Photograph
Issued by:
*Virendra Bhardwaj*
LSU General Secretary
Mobile No.: 8717834059

20/09/2025
12/09/2025
12/09/2025

*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक* 12 सितंबर 2025
*स्थान –* ग्राम–पचरी, जनपद पंचायत+तहसील –अकलतरा, जिला –जांजगीर चांपा, (छत्तीसगढ़)

*शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पचरी के सीमांकन,स्कूल अहाता,शौचालय निर्माण और मरघट जाने का मार्ग बनाने के मांग पर सर्वांगीण उत्थान संगठन SUS द्वारा आक्रोश रैली सभा– प्रदर्शन संपन्न हुआ।*

पूर्व से तय अनुसार आज दिनांक 12 सितंबर 2025 को SUS के द्वारा ग्राम पचरी से भारी बारिश में भीगते हुए रैली निकालकर हरदी, नवापारा, बिरकोनी, मौहाडीह, साजापाली, खोड़ होते हुए अकलतरा में सभा किया गया। इस रैली में कई गांवों में रुक–रुककर जनप्रतिनिधि और प्रशासन के अड़ियल रवैया और तानाशाही को उजागर किया गया।
अकलतरा में सभा पश्चात् रैली निकालते हुए तहसीलदार महोदया को ज्ञापन सौंपा गया और ज्ञापन सौंपने के 20 दिनों के भीतर उचित कार्यवाही नहीं होने से कलेक्ट्रेट जिला जांजगीर का घेराव करने का फैसला लिया गया है।
सभा में मुख्य रूप से श्री वीरेंद्र भारद्वाज (अध्यक्ष SUS), कॉमरेड मनहरण यादव ( कन्वेयर–इन्कलाबी मजदूर किसान संगठन छ. ग.) श्री परमानंद नेताम( अध्यक्ष–छत्तीसगढ़ीया बनिहार संघ) ने संबोधन किया।एवं कीर्तनलाल भारद्वाज (सचिव–SUS), श्री सत्येन्द्र मिरी (महासचिव –SUS), श्री बीरबल भारद्वाज (उपाध्यक्ष –SUS),श्री लक्ष्मण ठाकुर(संरक्षक–SUS), श्री अजित केशकर (सदस्य–SUS), श्री दिग्विजय भारद्वाज (SUS), और ग्रामवासी व पालिका–पालक श्रीमती जानकी बाई, श्रीमती चंद्रिका कुर्रे, श्रीमती भैरी बाई ,श्री शत्रोहन कंवर , श्री ओमप्रकाश कुर्मी, श्री कार्तिक ढीमर, श्री मकुंदी यादव आदि शामिल थे।

*संलग्न* –फोटो एवं वीडियो

जारीकर्ता
*उत्तरा गोपाल*
मो.–+91 88719 09145

***********गुरुघासीदास सेवादार संघ (GSS) एवं लोक सिरजनहार यूनियन (LSU) की*          🙏 *विनम्र अपील*🙏 भारत में लोकतंत्र क...
28/08/2025

**********
*गुरुघासीदास सेवादार संघ (GSS) एवं लोक सिरजनहार यूनियन (LSU) की*

🙏 *विनम्र अपील*🙏

भारत में लोकतंत्र के सामने खतरा-चुनौतियां और भारतीय आबादी की बहुसंख्य श्रमिक वर्ग में अल्प संगठित क्षेत्र और बहुसंख्यक असंगठित क्षेत्र की हालात में वामपंथी संगठनों का अवैज्ञानिक- उलझी समझ- कार्यप्रणाली एवं दूसरी ओर आम्बेडकरी धारा का दावा करने वाली श्रमिक मुद्दा विहिन एकांगी समझ- कार्यप्रणाली वाले संगठन और अंततः इससे उपजी लोकतांत्रिक संविधान पर खतरे का विश्लेषण करती *"सेंटर फॉर लेबर रिसर्च एंड एक्शन" (CLRA)* के प्रस्तुत लेख को पढ़े-जाने और इस पर अपनी राय शेयर करने की अपील है।

दिनांक:- 28-08-2025
संलग्न:- प्रस्तुत आलेख का PDF
अपील-जारीकर्ता
*अजय अनंत*
GSS/LSU ऑफिस सचिव
मो.नं.:- 9755149057

छात्र सूरज केंवट (सरसेनी) की संदिग्ध हत्या से मौत, जिस पर अपराध छिपाने, अपराधियों ने आत्महत्या फांसी लगाने का किस्सा गढ़...
26/07/2025

छात्र सूरज केंवट (सरसेनी) की संदिग्ध हत्या से मौत, जिस पर अपराध छिपाने, अपराधियों ने आत्महत्या फांसी लगाने का किस्सा गढ़कर षड़यंत्र रचा। इस पर पुलिस द्वारा उचित जांच नही करने के खिलाफ एलएसयू द्वारा पुलिस थाना मस्तूरी में जंगी विरोध सभा-प्रदर्शन सम्पन्न हुआ।

Address

Indore

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when लोक सिरजनहार यूनियन LSU posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share