24/08/2026
महाकौशल विश्वविद्यालय एवं IR Shipping (IR Classes), पवई मुंबई के बीच Naval Architecture, Shipbuilding, Shipping एवं Logistics क्षेत्र में प्रशिक्षण हेतु MoU सम्पन्न
जबलपुर, 24 अगस्त 2026:
महाकौशल विश्वविद्यालय, ऐथेखेड़ा, तिलवारा, जबलपुर, मध्यप्रदेश के लिए यह अत्यंत गौरव एवं उपलब्धि का अवसर है कि विश्वविद्यालय एवं IR Shipping (IR Classes), पवई, मुंबई, महाराष्ट्र के मध्य Maritime, Shipping, Shipbuilding एवं Logistics क्षेत्र में विद्यार्थियों के विशेष प्रशिक्षण एवं इंडस्ट्री-ओरिएंटेड लर्निंग के लिए MoU (Memorandum of Understanding) सम्पन्न हुआ।
इस सहयोग के अंतर्गत B.Tech एवं M.Tech – Naval Architecture & Shipbuilding तथा BBA एवं MBA – Shipping & Logistics के विद्यार्थियों को इंडस्ट्री आधारित प्रशिक्षण, व्यावहारिक अनुभव, प्रोफेशनल नॉलेज एवं स्किल डेवलपमेंट के अवसर प्राप्त होंगे।
इस MoU का उद्देश्य अकादमिक शिक्षा और इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा विद्यार्थियों को तेजी से विकसित हो रहे Maritime, Shipping, Shipbuilding एवं Logistics उद्योग की व्यावहारिक जानकारी एवं बेहतर exposure प्रदान करना है।
MoU समारोह में IR Shipping (IR Classes) की ओर से श्री अमित भटनागर, Vice President; श्री संदीप कुमार, Principal Surveyor & Associate Vice President; तथा श्री प्रवीण कुमार मिश्रा, Managing Director उपस्थित रहे।
वहीं महाकौशल विश्वविद्यालय की ओर से श्री शिशिर तिवारी, Director; श्री समीर तिवारी, Director; तथा डॉ. जी. जी. बार्ले, Dean, Faculty of Veterinary Science की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह MoU महाकौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को इंडस्ट्री-रिलेवेंट शिक्षा, विशेष तकनीकी प्रशिक्षण, व्यावहारिक अनुभव एवं बेहतर कैरियर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
यह साझेदारी केवल एक समझौता नहीं, बल्कि Maritime, Shipping, Shipbuilding एवं Logistics उद्योग के लिए भविष्य की skilled workforce तैयार करने तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षा, प्रशिक्षण और कैरियर के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह महाकौशल विश्वविद्यालय के लिए निश्चित रूप से गर्व एवं उपलब्धि का क्षण है।