27/11/2025
*आदर्श विद्या मंदिर में प्राकृतिक चिकित्सा पर व्याख्यान*
जालौर, 27 नवंबर 2025। आदर्श विद्या मंदिर प्राथमिक सूरज पोल में प्राकृतिक चिकित्सा पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जगदीश प्रसाद जी दवे, सरक्षक आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक जालौर और मुख्य वक्ता श्रीमान चेतन प्रकाश जी सेन, पूर्व उप निदेशक शिक्षा विभाग ने प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डाला।
श्री सेन ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं और रोगों से बच सकते हैं। उन्होंने 36552 सूत्रों वाली प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाने की सलाह दी, जिसमें पानी को धीमी गति से पीना, कुंजल क्रिया करना, और सात्विक भोजन करना शामिल है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ रोगों से भी बचाव होता है, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, और आत्मविश्वास बढ़ता है।
उन्होंने योग, ध्यान, और प्राणायाम के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि इनसे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। उन्होंने एनीमा और डिटॉक्स के लिए पट्टी लगाने, भाप स्नान करने की सलाह दी। प्राकृतिक चिकित्सालय में मैग्नेटिक थेरेपी और पेंडुलम के साथ गायत्री मंत्र का जाप करने से रोग ठीक होने की बात कही गई। श्रद्धा, आस्था, और विश्वास से सभी रोग ठीक होने पर बल दिया गया। इस कार्यक्रम में पधारे प्रेम सिंह जी राठौड़, राजेंद्र जी भूतड़ा, चुन्नीलाल जी परिहार, चुन्नीलाल जी बोराणा, शांतिलाल जी सोनी, सुश्री नीलम जी पंवार, डॉ कृष्णा जी अरोड़ा,भगाराम जी सुथार, श्रीमती रामबाई सा, बाबूलाल जी सुंदेशा, सभी ने अपने-अपने समस्या के प्रश्न भी किए