Govt. Polytechnic Jamui

Govt. Polytechnic Jamui Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Govt. Polytechnic Jamui, College & University, Kalyanpur Road, Jamui Pin-, Jamui.

(Official Page Of ) Government Polytechnic Jamui, established by the Government of Bihar in 2016 under the Department of Science, Technology, and Technical Education.

रविवार दिनांक 16-11-2025 को राजकीय पोलिटेकनिक, जमुई में दो दिवसीय अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का समापन हुआ। इस गोष्ठी का आयोजन...
16/11/2025

रविवार दिनांक 16-11-2025 को राजकीय पोलिटेकनिक, जमुई में दो दिवसीय अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का समापन हुआ। इस गोष्ठी का आयोजन संस्थान के सभागृह में किया गया जिसमें विभिन्न शाखाओं के छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक और संबंधित विभागों के शिक्षक उपस्थित हुए।

गोष्ठी के प्रथम दिन शनिवार को इलेक्टोनिकस, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए बैठक आयोजित की गई, जबकि दूसरे दिन इलेक्टिकल और सिविल इंजीनियरिंग शाखाओं की बैठक संपन्न हुई।
प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में इस अवसर पर लगभग 250 अभिभावकों ने भाग लिया । प्राचार्य एवं व्याख्याता गन के द्वारा कॉलेज में चल रही सरकार की सभी शैक्षणिक योजनाओं का विस्तार पूर्वक चर्चा की गई ।
बैठक के दौरान छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति, हॉस्टल संबंधी समस्याएं और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों को छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी दी गई और उनकी राय तथा सुझाव भी लिए गए।

बैठक के अंत में अभिभावकों से फीडबैक फॉर्म भरवाकर उनकी प्रतिक्रिया और सुझाव प्राप्त किए गए, ताकि संस्थान भविष्य में और भी बेहतर शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित कर सके।

दिनांक 07/11/2025 को प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह के अगुवाई में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन भागीदारी को बढ़ाने एवं ...
10/11/2025

दिनांक 07/11/2025 को प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह के अगुवाई में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन भागीदारी को बढ़ाने एवं आस-पास के लोगों में जागरूकता फैलाने हेतु संस्थान के सभी व्याख्याताओं, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं की मानव कड़ी बनाकर मार्च निकाला गया।

आज दिनांक 07-11- 2025 को 10:00 बजे  राजकीय पॉलिटेक्निक जमुई के सभागार में मुख्य सचिव बिहार सरकार के निर्देशानुसार संस्था...
07/11/2025

आज दिनांक 07-11- 2025 को 10:00 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक जमुई के सभागार में मुख्य सचिव बिहार सरकार के निर्देशानुसार संस्थान के प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में वंदे मातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गयाI प्राचार्य,सभी व्याख्याता गण एवं संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिएl इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एकता एवं बलिदान के मूल्यों को उजागर करने के लिए मातृभूमि के प्रति हमारे आभार व्यक्त करनाl प्राचार्य डॉक्टर सिंह ने बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैl

आज दिनांक 30-10-2025 को राजकीय पोलीटेक्निक जमुई के सभागार मे निगरानी विभाग बिहार सरकार एबं भारत सरकार के आदेशानुसार संस्...
04/11/2025

आज दिनांक 30-10-2025 को राजकीय पोलीटेक्निक जमुई के सभागार मे निगरानी विभाग बिहार सरकार एबं भारत सरकार के आदेशानुसार संस्थान के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में "सतर्कता अभिचेतना सप्ताह " का आयोजन किया गया। प्राचार्य एवं सभी व्याख्याता गन के द्वारा इस अवसर पर निम्न प्रतिज्ञा लिया गया ---
1.जीवन मे सभी कार्य ईमानदारी एबं कानून के नियम से करेंगे l
2.सभी कार्य जनहित मे करेंगे l
3.रिश्वत ना लेंगे और ना ही किसी को रिश्वत देंगे l
4.सभी कार्य ईमानदारी एबं पारदर्शी रीति से करूंगा l
5.अपने निजी जीवन मे ईमानदारी से काम कर उदाहरण प्रस्तुत करूंगा l
6. भ्रष्टाचार की किसी भी घटना कि जानकारी उचित एजेंसी को दूंगा l

26/09/2025

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित राजकीय पॉलिटेकनिक संस्थान, जमुई के सभागार में ज़िला उद्योग केंद्र, जमुई के तत्वावधान में "मेक इन इंडिया" एवं "आत्मनिर्भर भारत" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्विज़ प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभाग की ओर से सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई!

Government Polytechnic, Jamui hosted a seminar on Make in India and Atmanirbhar Bharat in collaboration with the District Industry Centre. Students also took part in a quiz full of energy, and the winners were honoured with certificates.

Follow Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar for more such stories.

Information & Public Relations Department, Government of Bihar Sumit Kumar Singh Bihar Education Department Nitish Kumar

आज दिनांक 23-09-2025 को राजकीय पोलिटेक्निक जमुई के सभागार मे जिला उद्योग केंद्र जमुई के द्वारा  प्राचार्य डॉ नीरज कुमार ...
23/09/2025

आज दिनांक 23-09-2025 को राजकीय पोलिटेक्निक जमुई के सभागार मे जिला उद्योग केंद्र जमुई के द्वारा प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह कि अध्यक्षता मे "मेक इंडिया", "आत्मनिर्भर" विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया | संस्थान के स्टार्ट अप सेल के नोडल पदाधिकारी श्री विवेक कुमार ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र के प्रोजेक्ट्स मैनेजर श्री बिपिन चंद्रा और स्टार्प up सेल कोऑर्डिनेटर श्री मिथुन कुमार सिंह के द्वारा संस्थान के सभी छात्र -छात्राओं के लिए क्वीज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे टॉप थ्री स्टूडेंट को सम्मानित भी किया गया |
1st position: इस्माइल अंसारी 3rd sem mech
2nd position: .Rani kumari 1st sem cse
3rd position: Suprachi kumari1st sem cse
इस कार्यक्रम मे संस्थान के अन्य व्याख्याता गण एबं कर्मचारीगण ने भी उपस्थित रहे | इस कार्यक्रम के लिए प्राचार्य महोदय ने नोडल पदाधिकारी एवं जिला udhoyog केंद्र से आये पदाधिकारी को धन्यवाद दिया और साथ ही ऐसे कार्यक्रम और कराने का आग्रह किया गया|

आज दिनांक 13-09-2025 को राजकीय पोलटेक्निक जमुई के सभागार मे संस्थान के  प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह कि अध्यक्षता मे सभी...
13/09/2025

आज दिनांक 13-09-2025 को राजकीय पोलटेक्निक जमुई के सभागार मे संस्थान के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह कि अध्यक्षता मे सभी छात्र- छात्राओं के लिए नेत्र दान से संबंधित एक सेमिनार का आयोजन सक्षम जमुई के द्वारा किया गया | संस्थान के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन मे नेत्र दान का मनुष्य के जीवन मे महत्व बताई और कहा कि जीते जीते रक्तदान जाते जाते नेत्रदान जरुरी है|
सक्षम जमुई
डॉ सूर्यनंदन सिंह ( General physician)
अतीश कुमार सिंह प्रांत सचिव सक्षम
धनंजयकांत राय चरैवेति प्रकोष्ठ प्रमुख
अभिषेक राज जिलाध्यक्ष सक्षम
पंकज सिंह उपाध्यक्ष सक्षम जमुई के द्वारा
बच्चों को नेत्रदान के बारे में जानकारी दी गई एवं उसी जुड़ी भ्रांति को भी बताया गया | नेत्रदान जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य नेत्रदान के महत्व के बारे में लोगों को शिक्षित करना, कॉर्निया अंधता से जूझ रहे लोगों के जीवन को बदलने के लिए अधिक व्यक्तियों को अपनी आँखें दान करने के लिए प्रोत्साहित करना और मिथकों तथा गलत धारणाओं को दूर करना है। भारत में, राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा हर साल 25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाता है, जिसमें जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, भारत में अंधता को समाप्त करने में मदद मिल सके।
अभियानों के उद्देश्य:
जागरूकता बढ़ाना:
मिथकों को दूर करना:
दान को बढ़ावा देना:
प्रक्रिया को सुगम बनाना:
योग्यता का विस्तार करना:
राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा:
दान प्रक्रिया:
इस अवसर पर संस्थान के अन्य सभी व्यखायातागण और छात्र -छात्राओं उपस्थित रहे | संस्थान के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह ने इस तरह के आयोजन के लिए सक्षम के टीम को धन्यवाद दिया |

आज दिनांक 5-09-2025 को राजकीय पोलटेक्निक जमुई के परिसर मे संस्थान के सभी छात्र छात्राओं ने मिलकर  भारत के पूर्व राष्ट्पत...
06/09/2025

आज दिनांक 5-09-2025 को राजकीय पोलटेक्निक जमुई के परिसर मे संस्थान के सभी छात्र छात्राओं ने मिलकर भारत के पूर्व राष्ट्पति, महान शिक्षबिद, महान विचारक भारत रत्न से सम्मानित डॉ सर्वपाल्ली राधाकृष्णन जी कि जयंती का आयोजन शिक्षक दिवस के रूप मे किया |
संस्थान के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर इस आयोजन कि शुरुआत कि साथ ही अपने सम्बोधन मे डॉ सर्वपाल्ली जी के जीवन के कुछ बाते बताई| संस्थान के अन्य व्यखायातागण ने भी अपने अपने विचार से छात्राओं का मार्गदशन किया | इस अवसर पे संस्थान के छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया | संस्थान के मिडिया प्रभारी श्री रोहित कुमार ने इस तरह के आयोजन के लिए संस्थान के बच्चों को धन्यवाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य कि मंगल कामना किये साथ - साथ अनुशासन का भी पाठ पठाया |

आज दिनांक 03-09-2025 को राजकीय पोलिटेक्निक जमुई के सभागार कक्ष मे  संस्थान के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता ...
04/09/2025

आज दिनांक 03-09-2025 को राजकीय पोलिटेक्निक जमुई के सभागार कक्ष मे संस्थान के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, जमुई के सहायक प्रबंधक योजना संतोष कुमार शाह (BSEFCL) एवं इंद्रसेन कुमार सिन्हा (सहायक प्रबंधक, DRCC) के द्वारा "आर्थिक हल युवाओ को बल" के अंतर्गत संचालित होने वाली योजनाएँ बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना की विस्तृत जानकारी (योजना के संबंधित आवेदन की प्रक्रिया,दस्तावेज और ऋण चुकाने की प्रक्रिया) एवं अन्य योजनाओं की जानकारी प्रथम वर्ष के छात्र/छात्राओं को दी गयी | सभागार कक्ष मे प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह, छात्र कल्याण पदाधिकारी श्री मनमोहन कृष्णा, सहायक छात्र कल्याण पदाधिकारी श्री विवेक कुमार, श्री राकेश कुमार (व्याख्याता), श्री अमित कुमार (प्रोग्रामर) के साथ साथ अन्य व्याख्यातागण भी उपस्थित रहे|

देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय पोलटेक्निक जमुई के   परिसर में प्राचार्य डॉ० नीरज कुमार सिंह के द्वारा ध...
15/08/2025

देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय पोलटेक्निक जमुई के परिसर में प्राचार्य डॉ० नीरज कुमार सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारीगण एवं संस्थान के सभी संकाय के छात्र -छात्राये उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभागीय निर्देशानुसार मेधावी छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार के आलोक मे संस्थान के प्रत्येक संकाय के टॉप थ्री छात्र को प्राचार्य एवं अन्य व्याख्याता गण के द्वारा पुरस्कृत किया गया |

आज दिनांक 12-08-2025 को राजकीय पॉलिटेक्निक जमुई के सभागार कक्ष मे  संस्थान के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व मे...
12/08/2025

आज दिनांक 12-08-2025 को राजकीय पॉलिटेक्निक जमुई के सभागार कक्ष मे संस्थान के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व मे जिला के सदर हॉस्पिटल के द्वारा Mental Health पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया | जिले के सदर हॉस्पिटल के उदय कुमार (Clinical Phyologist ) के द्वारा Mental illness के बारे मे विस्तृत जानकारी दिया गया | Mental illness कि type, symptom's एवं उपाय के बारे मे बहुत कि उपयोगी जानकारी बताये गए |
प्राचार्य ने अपने सम्बोधन मे कहा कि ऐसे सेमिनार से संस्थान के छात्र -छात्राओं का मानसिक विकास होंगे | सेमिनार मे मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री रजनीकांत महतो जी के द्वारा किया गया |
सेमिनार मे श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री रोहित कुमार, श्री राजकुमार, श्री मनमोहन कृष्ण, श्रीमती सुमन साहा, सुश्री मोनिका, सुश्री अंकिता, श्री नितीश कुमार, श्री गौरव किशोर, श्री विवेक कुमार,डॉ अमित कुमार एवं अन्य व्याख्याता गण मौजुद रहे| इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी संकाय/शाखा के छात्र -छात्राओं उपस्थित रहे |

राजकीय पोलिटेकनिक जमुई के सभागार में प्रथम सेमेस्टर के विभिन्न शाखाओं में नामांकित छात्र-छात्राओं के सत्रारम्भ का कार्यक...
30/07/2025

राजकीय पोलिटेकनिक जमुई के सभागार में प्रथम सेमेस्टर के विभिन्न शाखाओं में नामांकित छात्र-छात्राओं के सत्रारम्भ का कार्यक्रम Orientation Programme आज दिनांक 30-07-2025 को किया गया।इस कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही। प्राचार्य डा0 नीरज कुमार सिंह के द्वारा संस्थान परिसर, छात्रावास, प्रयोगशाला, एवं कर्मशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं अभिभवकों ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं अपनें विचार भी प्राचार्य के समक्ष रखें। छात्र छात्राओं को Orientation Programme कार्यक्रम की जानकारी के साथ-साथ अनुशासन एवं मानव मूल्यों का भी पाठ पठाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न शाखाओं के विभागाध्यक्ष, व्याख्यातागण एवं सभी कर्मचारी उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में श्री अभिशेक गुप्ता व्याख्याता-यांत्रिकी, श्री धर्मेन्द्र कुमार, व्याख्याता - इलेक्ट्रॉनिक्स, श्री रोहित कुमार, व्याख्याता- विधुत, श्री राज कुमार, व्याख्याता- विधुत, श्री पंचम कुमार, व्याख्याता – यांत्रिकी, श्रीमति अंकिता, व्याख्याता - यांत्रिकी एवं अन्य व्याख्याता गण ने भी अपना वक्तव्य दिया। रजनीकांत महतो, व्याख्याता – रसायन के द्वारा मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Address

Kalyanpur Road, Jamui Pin-
Jamui
811307

Opening Hours

Monday 10:30am - 5pm
Tuesday 10:30am - 5pm
Wednesday 10:30am - 5pm
Thursday 10:30am - 5pm
Friday 10:30am - 5pm
Saturday 10:30am - 5pm

Telephone

+919576479026

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt. Polytechnic Jamui posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Govt. Polytechnic Jamui:

Share