13/12/2023
Glimpses of the visit of our illustrious alumnus, Er. Manish Srivastava (Alumnus 2001-2005 Batch), Director & CEO, GDP Churn pvt. Ltd. SKYFOX and CBE India (16th, September 2023): He delivered Expert talk on “Bitsize Innovation”. A MoU was also signed between his organization and B.U., Jhansi. Topper students were also awarded by him. Scholarship and Awards for B.U. Students in MoU are:
Manish Srivastava Rolling Trophy and prize of Rs. 21000/- for brilliant students
Scholarship of Rs 10000/- p.m. for topper research scholar
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में इन्स्टिट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी तथा डिपार्टमेंट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, अभियांत्रिकी संस्थान, बु. वि. द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के बी० टेक० (फ़ूड टेक्नोलॉजी) के 2001-2005 बैच के पुरातन छात्र इंजी० मनीष श्रीवास्तव, डायरेक्टर एंड सी० ई० ओ० - जी० डी० पी० चर्न प्राइवेट लिमिटेड,स्काई फॉक्स तथा सी० बी० ई० इंडिया द्वारा "बिटसाइज इनोवेशन” विषय पर व्याख्यान दिया गया तथा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए कंपनी के द्वारा कई पुरस्कारों तथा योजनाओं की घोषणा की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष, इंस्टिट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, प्रोफेसर शिव कुमार कटियार द्वारा अतिथियों के स्वागत भाषण से की गयी तथा कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया। तत्पश्चात डॉ. रवि कुमार, समन्वयक- फूड टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग विभाग द्वारा फ़ूड टेक्नोलॉजी इंजी विभाग की प्रगति तथा उपलब्धियों के बारे में बताया गया। इसके पश्चात बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी तथा जी० डी० पी० चर्न प्राइवेट लिमिटेड के बीच ‘एम्० ओ० यू०’ साइन किया गया। विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो० मुकेश पांडे जी को कम्पनी द्वारा "इनोवेशन लीडरशिप अवार्ड" से सम्मानित किया गया तथा विश्वविद्यालय के मंचासीन गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों तथा फ़ूड टेक्नोलॉजी विभाग के टॉपर छात्र- छात्राओं को उपहार तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पुरस्कार पाने वाले छात्र- छात्राओं में बी० टेक० (फूड इंजी० एंड टेक्नोलॉजी) के शिवानी गुप्ता, प्रिया गुप्ता, गौरांगना सिंह, अंशिका प्रजापति, बी० एस० सी० (फ़ूड टेक्नोलॉजी) के हरिप्रिया बजाज, पलक पांडे, अक्षा मोहम्मदी तथा एम्० एस० सी० (फ़ूड टेक्नोलॉजी) के सृष्टि मोदी तथा प्रियंका तिवारी रहे। इंजी० मनीष श्रीवास्तव द्वारा विश्विद्यालय के फ़ूड टेक्नोलॉजी के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन हेतु 'मनीष श्रीवास्तव रोलिंग ट्रॉफी' तथा 21000/- रु० के पुरस्कार तथा टॉपर शोध छात्र-छात्राओं हेतु रु० 10000/- प्रतिमाह के स्कॉलशिप की घोषणा की गयी। विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो० मुकेश पांडे द्वारा विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र द्वारा विद्यार्थियों के लिए किये गए इस प्रयास की बहुत सराहना की गयी तथा पुरस्कृत छात्र- छात्राओं के बधाई दी गयी। इस अवसर पर डॉ. शुभांगी निगम, डॉ नूपुर गौतम, डॉ. नम्रता, इंजी अंजली श्रीवास्तव, मिस प्रज्ञा चौहान, इंजी. स्मिता शंखवार,इंजी श्रद्धा त्रिपाठी मिस्टर मनीष तथा मिस्टर चौधरी मोहम्मद कासिम उपस्थित रहे।