Chaudhary Ranbir Singh University, Jind

Chaudhary Ranbir Singh University, Jind Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Chaudhary Ranbir Singh University, Jind, College & University, chaudhary ranbir singh university, Jind.
(1)

Chaudhary Ranbir Singh University was founded on July 24, 2014 by the Government of Haryana under State Legislature Act 28 of 2014, it is affiliated under section 2(f) of the UGC Act, 1956.

हिंदी साहित्य के छायावादी युग की प्रमुख स्तंभ, ‘आधुनिक मीरा’ एवं पद्म विभूषण से सम्मानित महान कवयित्री महादेवी वर्मा जी ...
11/09/2026

हिंदी साहित्य के छायावादी युग की प्रमुख स्तंभ, ‘आधुनिक मीरा’ एवं पद्म विभूषण से सम्मानित महान कवयित्री महादेवी वर्मा जी के स्मृति दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏

संवेदना, करुणा और नारी चेतना को अपनी लेखनी की शक्ति बनाने वालीं महादेवी जी की साहित्य साधना ने हिंदी काव्य को नई ऊंचाई दी। उनकी रचनाओं में मानवीय संवेदनाओं की जो गहराई दिखाई देती है, वह साहित्य जगत को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

लोकनृत्य परंपराओं को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम-  प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनीसौजन्य: दैनिक भास्कर 10.09.2026
10/09/2026

लोकनृत्य परंपराओं को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम- प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी

सौजन्य: दैनिक भास्कर
10.09.2026

हरियाणवी लोक संस्कृति हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा - प्रो. सैनीप्रेस सौजन्य- अमर उजाला 10.09.2026
10/09/2026

हरियाणवी लोक संस्कृति हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा - प्रो. सैनी

प्रेस सौजन्य- अमर उजाला 10.09.2026

विद्यार्थी ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों को अपने जीवन का आधार बनाकर आगे बढ़ें-  प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनीचौधरी रणबीर सिंह व...
10/09/2026

विद्यार्थी ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों को अपने जीवन का आधार बनाकर आगे बढ़ें- प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रो. सैनी ने अपने संदेश में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दी एवं विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय और विभाग के शैक्षणिक वातावरण, कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराना था।

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में मनोविज्ञान विभाग ...
10/09/2026

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य के महत्व तथा जीवन की कठिन परिस्थितियों में समय पर सहायता लेने के प्रति जागरूक करना था।

हरियाणवी लोक संस्कृति हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा - प्रो. सैनीहरियाणवी एवं लूर नृत्य की बारीकियों से...
09/09/2026

हरियाणवी लोक संस्कृति हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा - प्रो. सैनी

हरियाणवी एवं लूर नृत्य की बारीकियों से रूबरू हुए विद्यार्थी 20 दिवसीय कार्यशाला का हुआ भव्य समापन, प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रशंसा पत्र

जींद, 8 सितंबर 2026। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में कुलगुरु प्रो. डॉ. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा तथा ओम विद्या एंटरटेनमेंट ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय हरियाणवी एवं लूर नृत्य कार्यशाला का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ।

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में “अपराध स्थल पर प्रयुक्त फॉरेंसिक तकनीक एवं आपराधिक न्याय प्रणाली में फॉरेंसिक व...
09/09/2026

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में “अपराध स्थल पर प्रयुक्त फॉरेंसिक तकनीक एवं आपराधिक न्याय प्रणाली में फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका” विषय पर व्याख्यान आयोजित

जींद, 9 सितंबर। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में हरियाणा पुलिस विभाग के सहयोग से विश्वविद्यालय विधि विभाग द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “अपराध स्थल पर प्रयुक्त फॉरेंसिक तकनीक एवं आपराधिक न्याय प्रणाली में फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका” रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. धर्मेंद्र सिवाच, SSO एवं प्रभारी, मोबाइल फॉरेंसिक साइंस यूनिट-कम-डिस्ट्रिक्ट फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (MFSU-cum-DFSL) जींद, डॉ. कांता, सीन ऑफ क्राइम, जींद, डॉ. विकास कुमार, बैलिस्टिक डिवीजन, एफएसएल हिसार तथा डॉ. सुमन सांगवान, एफएसएल हिसार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को अपराध की वैज्ञानिक जांच में फोरेंसिक विज्ञान की उपयोगिता, आधुनिक फॉरेंसिक तकनीकों तथा आपराधिक न्याय प्रणाली में वैज्ञानिक साक्ष्यों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी प्रदान करना रहा।अपने व्याख्यान के दौरान डॉ. धर्मेंद्र सिवाच ने अपराध स्थल से साक्ष्यों के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित संकलन, संरक्षण, परीक्षण तथा विश्लेषण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी।

“निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल”आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह, मातृभाषा की सेवा द्वारा मातृभूमि की आराधना करने व...
09/09/2026

“निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल”

आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह, मातृभाषा की सेवा द्वारा मातृभूमि की आराधना करने वाले अनन्य साधक, कवि व लेखक ‘भारतेंदु’ हरिश्चंद्र जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

उनकी कालजयी रचनाएँ जनमानस को भाषा और राष्ट्रीय अस्मिता के प्रति सदैव सजग एवं समर्पित रहने की प्रेरणा देती रहेंगी।🙏

ज्ञान, शिक्षा और संस्कारों से राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाले पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली ...
05/09/2026

ज्ञान, शिक्षा और संस्कारों से राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाले पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏

शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। शिक्षक दिवस पर देश के सभी गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं, जो अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बना रहे हैं।

CRSU PLACEMENT DRIVE MEDIA GLIMPSE Courtesy: Punjab Kesari Dainik jagaran Hari BhoomiIndia Timer03.09.2026
03/09/2026

CRSU PLACEMENT DRIVE MEDIA GLIMPSE
Courtesy: Punjab Kesari
Dainik jagaran
Hari Bhoomi
India Timer
03.09.2026

Address

Chaudhary Ranbir Singh University
Jind
126102

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chaudhary Ranbir Singh University, Jind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Chaudhary Ranbir Singh University, Jind:

Shortcuts

Share