Sat Jinda Kalyana College

Sat Jinda Kalyana College Sat Jinda Kalyana College is a premier institution in Kalanaur, Rohtak, Haryana. The college is affiliated to Maharshi Dayanand University, Rohtak.

Deeply inspired by a desire to impart higher education to the youth of backward region in the periphery of Kalanaur, the land of ‘Tikanas’, Brahmleen Mahant Jamna Dass Ji Maharaj laid down the stone of Sat Jinda Kalyana College in 1971. With the motto of ‘Vidya-Vivek-Vikas’, the college has been a path finder for the people of this area and pioneer in imparting free education to the girl students.

The college has always endeavoured not only to produce degree holders but to nurture good and responsible citizens. In the era of commercialism and materialism, S.J.K.College as an institution takes responsibility of inculcating value system of highest order in the students. It is accredited with ‘B’ grade by NAAC. It is governed and managed by the ‘Sat Jinda Kalyana Education Society’ under the auspicious patronage of Mahant Shri Khushhal Dass Ji Maharaj. The governing body, led by the dynamic, philanthropic and far-sighted president Sh.Shadi Lal Batra (M.P.Rajya Sabha), is the Executive Council of the college. The college imparts quality education to the youth of this area under Arts, Commerce and Computer Science faculty by offering courses like B.A., B.Com., B.C.A. & P.G.D.C.A. The college can take pride in its highly qualified and dedicated faculty. Disciplined academic environment is the distinctive feature of the college.

On the occasion of Veer Bal Diwas, a slogan writing activity was organised by the Cultural Committee with the goal of ho...
26/12/2025

On the occasion of Veer Bal Diwas, a slogan writing activity was organised by the Cultural Committee with the goal of honouring the immense bravery and sacrifice of the Sahibzadas (sons of Guru Gobind Singh Ji).

Media Coverage
02/12/2025

Media Coverage

आज राजनीति विज्ञान विभाग व एस.सी./एस.टी. एंड माइनोरिटी सैल के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर ...
29/11/2025

आज राजनीति विज्ञान विभाग व एस.सी./एस.टी. एंड माइनोरिटी सैल के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय भारतीय संविधानः सामाजिक उत्थान का एक साधन रहा। कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्षा डॉ. ममता रानी के कुशल दिशा-निर्देशन में किया गया। काॅलेज प्राचार्य डाॅ. नरेश कुमार दुआ ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि हमारे संवैधानिक आदर्श एवं मूल्य समाज में न्याय,समानता, स्वतन्त्रता एवं राष्ट्र की एकता अखण्डता की बुनियाद प्रदान करते है। प्रत्येक नागरिक को इन आदर्शो का सम्मान करते हुए सामाजिक समरसता राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रविना ने, द्वितीय स्थान प्रियंका ने, तृतीय स्थान खुशी ने व सांत्वना पुरस्कार अंश ने प्राप्त किया। डाॅ. शालिनी शर्मा, डाॅ. गुरविन्द्र सिंह व श्री तिलक राज का कार्यक्रम संचालन में विशेष सहयोग रहा व प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल की भूमिका का निर्वहन किया। इस अवसर पर श्रीमती उर्मिल दलाल, डाॅ. रितूलाल, डाॅ. कृष्ण कुमार, डाॅ. सुमन व डाॅ. प्रोमिला सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

सत जीन्दा कल्याणा (पी.जी.) कॉलेज, कलानौर में आज आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक क...
29/11/2025

सत जीन्दा कल्याणा (पी.जी.) कॉलेज, कलानौर में आज आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने की। बैठक में कॉलेज की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. रितु लाल तथा विशिष्ट शिक्षाविद प्रोफेसर गुलशन लाल तनेजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रबंधन समिति की ओर से महासचिव श्री महेन्द्र कुमार खुराना एवं डॉ. अपर्णा बत्रा ने प्रतिनिधित्व किया। बैठक में शैक्षणिक और प्रशासनिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने, विभिन्न नवाचारों को लागू करने तथा आगामी सत्र के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए काॅलेज स्टार/स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवॉर्ड शुरू किया जाएगा। शिक्षकों के प्रमोशन मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। कॉलेज में नया बी.पी.एड कोर्स शुरू करने का तथा नए कमरों के निर्माण की स्वीकृति पर सहमति व्यक्त की गई। सभी सदस्यों ने कॉलेज की प्रगति हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए और उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज गुणवत्ता उन्नयन के लिए सतत प्रयासरत है और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ माध्यम से शिक्षा के हर आयाम में सुधार लाने का प्रयास जारी रहेगा। इस दौरान आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के सदस्य श्रीमती उर्मिल दलाल, डाॅ. शालिनी शर्मा, डाॅ. गुरविन्द्र सिंह, डाॅ.ममता रानी, डाॅ. पूनम अधलखा, डाॅ. मानसा राय, डाॅ. उमेश कुमार व श्री संजय खीथा, श्री गुलशन शर्मा, श्री ईशान सहित अन्य सदस्य ने इस मीटिंग में मौजूद रहे ।

News Coverage
28/11/2025

News Coverage

सत जीन्दा कल्याणा (पी.जी.) कॉलेज, कलानौर में आज संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम क...
26/11/2025

सत जीन्दा कल्याणा (पी.जी.) कॉलेज, कलानौर में आज संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग व एस.सी./एस.टी. एंड माइनोरिटी सैल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस अवसर पर डॉ. ममता रानी ने स्वयं भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं विस्तारपूर्वक वर्णन किया और सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को संवैधानिक मूल्यों को पालन करने की शपथ दिलवाई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रस्तावना हमारे राष्ट्रीय आदर्शों, न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व का आधार स्तंभ है। साथ विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का भी संदेश दिया। कार्यक्रम संचालन में डाॅ. शालिनी शर्मा, डाॅ. गुरविन्दर सिंह व श्री तिलक राज का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर श्रीमती उर्मिल दलाल व डाॅ. रितूलाल सहित समस्त महाविद्यालय परिवार मौजूद रहा।

साथ ही आज काॅलेज एंटी ड्रग सेल द्वारा पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता का आयोजन नशा मुक्त भारत अभियान के  5 वर्ष पूरा होने के उ...
24/11/2025

साथ ही आज काॅलेज एंटी ड्रग सेल द्वारा पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता का आयोजन नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में किया गया। इस दौरान विद्यर्थियों ने से नो टू ड्रग एंड सेव लाईफ विषय पर आकर्षक पोस्टर बनाए। इस प्रतियोगिता में अनिशा ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान रितू ने व तृतीय स्थान अमनवीर ने प्राप्त किया। प्राचार्य डाॅ. नरेश कुमार दुआ ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया । नशा मुक्त जीवन जीने के लिए नशीले पदार्थो के सेवन से दूर रहने, स्वास्थ्य व समाज पर नकारात्मक प्रभाव के बारे में भी जागरूक किया। इस कार्यक्रम का कुशल निर्देशन डाॅ. सतीश नरवाल ने किया। डाॅ. सुमन व डाॅ. हरीश चन्द्र का इसमें विशेष सहयोग रहा।

सत जीन्दा कल्याणा (पी.जी.) कॉलेज की सांस्कृतिक समिति द्वारा आज गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ के उपलक्ष्य म...
24/11/2025

सत जीन्दा कल्याणा (पी.जी.) कॉलेज की सांस्कृतिक समिति द्वारा आज गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, आदर्शों एवं त्याग पर आधारित एक लघु फिल्म दिखाई गई। काॅलेज प्राचार्य डाॅ. नरेश कुमार दुआ ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस लघु फिल्म के माध्यम से छात्रों को धर्म, मानवता और राष्ट्र के लिए गुरु तेग बहादुर जी द्वारा किए गए अद्वितीय बलिदान की प्रेरक गाथा से अवगत कराया गया। डाॅ. शालिनी शर्मा ने फिल्म के समापन के बाद गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका बलिदान पूरे विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत है और सद्भाव, सहिष्णुता तथा सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देता है।

सत जीन्दा कल्याणा (पी.जी.) कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आज विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी फिल्म 12वीं फेल का ...
19/11/2025

सत जीन्दा कल्याणा (पी.जी.) कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आज विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी फिल्म 12वीं फेल का विशेष प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में संघर्ष, दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत एवं सकारात्मक सोच के महत्व को समझाना था। फिल्म प्रदर्शन के दौरान काॅलिज प्राचार्य डाॅ. नरेश कुमार दुआ ने बताया कि “12वीं फेल”’ न सिर्फ एक फिल्म है, बल्कि यह युवाओं को असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि प्रयासों में निरंतरता और सही दिशा से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फिल्म से जुड़े अपने विचार भी सांझा किए। विद्यार्थियों ने कहा कि यह फिल्म उनके भीतर शिक्षा और कैरियर को लेकर नई ऊर्जा और गंभीरता पैदा करती है। विभागाध्यक्षा डाॅ. ममता रानी ने सभी छात्रों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरक कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

Address

Rohtak Bhiwani Road
Kalanaur
124113

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sat Jinda Kalyana College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Sat Jinda Kalyana College:

Share