21/12/2021
आज हे न ब राज स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा के वाणिज्य संकाय मे प्राचार्य डॉ आर सी पुरोहित की अध्यक्षता में तथा वाणिज्य के विभागाध्यक्ष डॉक्टर आशुतोष कुमार के मार्गदर्शन में तत्क्षण भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अनेक छात्र छात्राओं ने भाग लिया एवं वाणिज्य संकाय के डाक्टर गगनप्रीत सिंह उपस्थित रहे तथा इस प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ प्रशांत जोशी एवं शिक्षाशास्त्र विभाग की प्रोफ़ेसर डॉ नमिता सामंत उपस्थित रही । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य जी की अध्यक्षता में किया गया तथा कार्यक्रम के उपरांत सभी छात्र छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम में अधिक से अधिक प्रतिभाग करना चाहिए तथा अपनी वाचन शैली तथा अपनी प्रतिभा को बढ़ाना चाहिए। आज का कार्यक्रम एक सफल कार्यक्रम रहा
अंत में सभी ने नदियों को स्वच्छ रखने की शपथ भी ली एवं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया