GDC Kullu Alumni

GDC Kullu Alumni Page dedicated to Former and Present students of GDC Kullu. This is your page.

Feel free to share with us happenings in your life, your past or current college memories, experiences or anything else you like to share with fellow collegiate.

14/06/2022

कॉलेजों में 10 जुलाई से दाखिले शुरू : हिमाचल में एक अगस्त से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र ; 22 जुलाई तक जमा होंगे फॉर्म
कुल्लू अपडेट ,हिमाचल प्रदेश के सभी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में 10 जुलाई से दाखिले शुरू हो जाएंगे ।1 अगस्त से कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी । हिमाचल के कॉलेजों में 4 जुलाई तक गर्मियों की छुट्टियां हैं । 22 जुलाई तक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए दाखिला फॉर्म जमा होंगे । उच्च शिक्षा निदेशक डॉ . अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि 10 से 20 जुलाई तक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए दाखिले फार्म जमा होंगे । 21 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी । 22 से 25 जुलाई तक 4 दिनों के दौरान फीस जमा होगी । 26 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी । इनकी फीस 27 और 28 जुलाई को जारी होगी । 29 और 30 जुलाई को फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सत्र होगा । शिक्षा निदेशक ने बताया कि कॉलेजों में एक अगस्त से 21 अक्तूबर तक 82 दिन तक कक्षाएं लगेंगी । 22 से 26 अक्तूबर तक 5 दिनों की दिवाली की छुट्टियां रहेंगी । 27 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक 66 दिन कक्षाएं लगेंगी । एक जनवरी 2023 से 4 फरवरी 2023 तक 35 दिनों की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी । 5 फरवरी से 14 अप्रैल 2023 तक 69 दिनों तक कक्षाएं लगेंगी । कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान कुल 217 दिनों तक कक्षाएं लगेंगी । 15 अप्रैल से 20 मई 2023 तक कॉलेजों में वार्षिक परीक्षाएं होंगी ।

https://www.facebook.com/374922042970273/posts/1136128486849621/
11/04/2021

https://www.facebook.com/374922042970273/posts/1136128486849621/

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

हर्ष का विषय है कि इसके निर्माण के लिये 4.17 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है।

आज कॉलेज प्रधानाचार्य सहित अन्य प्राध्यापकों ने परिधि गृह कुल्लू में मुलाकात की।

जयराम सरकार खिलाड़ियों को सुविधा व पर्याप्त अधोसंरचना प्रदान करने के माध्यम से एक बड़े स्तर पर प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रयासरत है।

01/09/2020

कुल्लू कॉलेज में कला, विज्ञान, कॉमर्स एवम बी वॉक प्रथम वर्ष के छात्रों के दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य 3 सितम्बर से शुरू होगा ।

किशन ठाकुर : कुल्लु

कुल्लू कॉलेज में सत्र 2020-21के लिए कला, विज्ञान, कॉमर्स एवम बी वॉक प्रथम वर्ष के लिए जिन भी छात्रों का चयन वरीयता सूची के अनुसार हुआ है, उनके सभी दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य आगामी 3 सितम्बर से शुरू हो जाएगा । कुल्लू कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती बन्दना वैद्य जी ने बताया कि छात्रों के मूल दस्तावेजों को सत्यापित करने के लिए कला एवम बी वॉक संकाय में 15 कमेटियां, कॉमर्स में 1 कमेटी, विज्ञान संकाय में 6 कमेटियां गठित की गई है । अभी प्रथम वर्ष के छात्रों ने ऑनलाइन एडमिशन ली है अब उनके एडमिशन का दूसरा चरण हो रहा है जिसमे छात्रों ने ऑनलाइन फॉर्म भरते हुए जो भी दस्तावेज संलग्न किये हैं ,अब उनकी जांच की जाएगी । यह सत्यापन का कार्य 3 सितम्बर से 9 सितम्बर तक चलेगा । जिसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा । प्राचार्य महोदया ने कहा कि इसकी सम्पूर्ण जानकारी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर भी डाल दी गयी है और निर्देश दिए गए हैं कि सभी छात्र बेवसाइट से फॉर्म को डाउनलोड करें और इसे भर कर लाएं ।सत्यापन के दिन छात्रों को अपने साथ सभी मूल दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फ़ोटो, हिमाचली बोनाफाइड (केवल लड़कियों के लिए), अपने वर्ग विशेष के सर्टिफिकेट, अपनी ऑनलाइन फीस की रसीद की कॉपी और यदि किसी छात्र ने बाहरवीं की परीक्षा हिमाचल बोर्ड के अतिरिक्त की हो तो उन्हें अपना मूल माइग्रेशन सर्टिफिकेट अवश्य लाना होगा । बच्चों की सुविधा एवम सामाजिक दूरी का खास ध्यान रखते हुए ही सत्यापन का कार्य लगभग 7 दिन रखा गया है । प्राचार्य महोदय ने समाचार पत्र के माध्यम से छात्रों से अपील की है कि सोशल डिस्टेंस का खास ख्याल रखते हुए अपने विषय के सत्यापन के लिए निर्धारित दिन ही कॉलेज आएं
कला संकाय में अंग्रेजी, इकोनॉमिक्स तथा बी वॉक के सर्टिफिकेट्स का सत्यापन 3 सितम्बर को, जियोग्राफी तथा टूरिज़म 4 सितम्बर को, राजनीति विज्ञान व इतिहास विषय 5 सितम्बर को, जर्नलिज़म, शारीरिक शिक्षा व संगीत विषय 7 सितम्बर को, संस्कृत व लोक प्रशासन 8 सितम्बर को, समाज शास्त्र,हिंदी व एजुकेशन विषय 9 सितम्बर को । वाणिज्य विभाग का सत्यापन 8 सितम्बर को तथा विज्ञान संकाय के अंतर्गत गणित विषय का 3 सितम्बर को, केमिस्ट्री का 4 सितम्बर को, बॉटनी, जियोलॉजी तथा कंप्यूटर साइंस का 5 सितम्बर को, फिजिक्स का 7 सितम्बर को तथा जूलॉजी विषय के सत्यापन का कार्य 8 सितम्बर को किया जाएगा ।

Post Credit: KULLU Update

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में स्नातक स्तर प्रथम वर्ष कला,वाणिज्य एवम विज्ञान तथा बी सी ए, बी बी ए तथा बी वॉक की ऑनलाइन ए...
15/07/2020

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में स्नातक स्तर प्रथम वर्ष कला,वाणिज्य एवम विज्ञान तथा बी सी ए, बी बी ए तथा बी वॉक की ऑनलाइन एडमिशन 31 जुलाई तक होगी

कुल्लू कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती बन्दना वैद्य ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में स्नातक स्तर कला,वाणिज्य एवम विज्ञान तथा बी सी ए, बी बी ए तथा बी वॉक की ऑनलाइन एडमिशन शुरू हो चुकी है तथा अंतिम तिथि 31 जुलाई 2020 है । जो भी विद्यार्थी प्रथम वर्ष में दाखिला लेना चाहता है उसे कुल्लू कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.gckullu.com पर जाकर फॉर्म भरने होंगे एवम इसमें विद्यार्थी को अपनी सम्पूर्ण जानकारियां भरनी होंगी। पंजीकरण की यह प्रक्रिया 31 जुलाई तक होगी एवम 31 जुलाई के बाद इन फॉर्म को छटनी के बाद पात्र विद्यार्थियों के नाम कॉलेज की वेबसाइट पर वरीयता सूचीअनुसार प्रदर्शित किए जाएंगे । अतः सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता कि समय समय पर कॉलेज की वेबसाइट पर अपने एडमिशन से संबंधित जानकारी लेते रहें। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों के एडमिशन से संबंधित एक हेल्प लाइन ग्रुप बनाया है एवम इसमें प्रो0 निश्चल 9418188365, प्रो0 दिनेश 8628989017, प्रो0 हीरामणि 9459102717, प्रो0 शुभम दीप 7973265735, एवम श्री किरण 9816204248, अक्षय 7018841541, वीना 7018544117, सुनीता 7018126988 तथा भिमि राम जी 9418348545 शामिल है । एडमिशन से संबंधित किसी भी जानकारी एवम परेशानी में इनसे संपर्क किया जा सकता है ।

सौजन्य: KULLU Update

Official Site of Govt Degree College Kullu

26/03/2018

कुल्लू। अपने बिजन डॉक्यूमेंट में BJP ने RUSA का कोई जिक्र नहीं किया है। RUSA शिक्षा पद्वति नहीं एक अभियान है। रूसा, सर्व शि....

सभी आमंत्रित है आज लाल चंद प्रार्थी कलाकेन्द्र कुल्लू में #उझी_घाटी_छात्र_संगठन_समारोह
09/03/2017

सभी आमंत्रित है आज लाल चंद प्रार्थी कलाकेन्द्र कुल्लू में
#उझी_घाटी_छात्र_संगठन_समारोह

04/12/2016
 ेल्ली_वार्षिक_समारोह कल कलाकेन्द्र कुल्लू में 12 बजे से शुरू होगा।मुख्य प्रतियोगिता:-   और   की प्रतियोगिता।मुख्यअतिथि:...
09/03/2016

ेल्ली_वार्षिक_समारोह कल कलाकेन्द्र कुल्लू में 12 बजे से शुरू होगा।
मुख्य प्रतियोगिता:- और की प्रतियोगिता।
मुख्यअतिथि:- #श्री_मान_भुवनेश्वर_गौड़_जी
सभी लोग सादर आमंत्रित है। समारोह में आकर चार चाँद लगायें।

07/03/2016

सूचनाएं

1. जिन छात्रों का में रिजल्ट बदल गया था वो अब ठीक हो गया है सभी विद्यार्थी चेक कर सकते है।

2. 10 मार्च को #लाल_चंद_प्रार्थी_कलाकेन्द्र में बनाया जाएगा ेल्ली( #उझी_घाटी) का वार्षिक समारोह। इस समारोह में Mr.Uppervelly और Miss.Uppervelly की प्रतियोगिता भी रखी गयी है जो केवल ेल्ली के छात्र छात्राओं के लिए है । जो ही छात्र या छात्रा इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता या चाहती है वो मनु नेगी(अध्यक्ष अपर वेल्ली) से सम्पर्क करें।
अपर वेल्ली छात्र संगठन आप सभी को इस समारोह के लिए आमंत्रित करता है ।
फोन नम्बर:- 9816262107
मुख्यअतिथि:- श्रीमान #भुवनेश्वर_गौड़ जी
मुख्य कलाकार:- #डाबे_राम_कुल्ल्वी जी

3. 11 मार्च को #लाल_चंद_प्रार्थी_कलाकेन्द्र में #पार्वती_वेल्ली मनाएगी अपना वार्षिक समारोह।
मुख्यातिथि:- #श्रीमान_सुंदर_सिंह_ठाकुर
मुख्य कलाकार:- ( #ठाकुर_दास_राठी)
पार्वती वेल्ली छात्र संगठन द्वारा आप सभी आमंत्रित है। समारोह में आकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द लें। यह जानकारी हमे पार्वती वेल्ली अध्यक्ष #मनोज_ठाकुर जी ने दी।

4. #लाहौल_स्पिति_छात्र_संगठन_कुल्लू ( ) के छात्र छात्राएं 12 मार्च को मनाएंगे अपना वार्षिक समारोह #शागुन। इस समारोह के लिए तेयारियों में लगे है छात्र छात्राएं।


धन्यवाद
छात्र छात्रावास कुल्लू

04/03/2016

सुचना
कल मनाया जाएगा #छात्र_जागृति_संगठन_सारी_कोठी का वार्षिक समारोह । इस समारोह के मुख्यातिथि मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक महोदय #श्री_गोविन्द_सिंह_ठाकुर जी होंगे। और उनके साथ विशेष अतिथि मंडलगढ़ वार्ड की जिला परिषद सदस्य #श्रीमती_मंजरी_नेगी जी होंगी। इस समारोह के मुख्य कलाकार #कुशल_वर्मा जी होंगे । कल आप नाचने गाने का खूब आनंद लें। आप सभी इस समारोह में सादर आमंत्रित है । भारी मात्रा में कल समारोह में शामिल हों।

समय:- दोपहर 12 बजे
स्थान:- लाल चंद प्रार्थी कलाकेन्द्र ढालपुर(कुल्लू)

धन्यवाद
छात्र छात्रावास कुल्लू

02/03/2016

सुचना

1.जिन विद्यार्थियों के किसी विषय के प्रेक्टिकल में (F) ग्रेड आया है वो जल्द से जल्द एक दो दिनों में अपना ग्रेड कार्ड #टीना_मेम के पास जमा करवा दें।

2. 2nd सेमेस्टर के विद्यार्थी अपना महाविद्यालय से ले लें। सभी विद्यार्थी अपना जरुर लाये। बिना के नहीं मिलेगा।

1 मार्च को
2 मार्च को
3 मार्च को
4 मार्च को
5 मार्च को
समय:- 10:30 से 01:30

3. महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि जो भी छात्र छात्राएं महविद्यालय की वार्षिक पत्रिका #देवधरा के #पहाड़ी_विभाग में अपनी कविताएं,लेख और कहानियाँ इत्यादि देना चाहते है वो 12मार्च तक छात्रा सम्पादिका #पल्लवी (BA 6th सेमेस्टर) और अध्यापक सम्पादक #श्री_ओ_पी_ठाकुर को देने की कृपा करें।

धन्यवाद
छात्र छात्रावास कुल्लू

Address

GDC Kullu
Kullu
175101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GDC Kullu Alumni posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share