Shri Krishna AYUSH University,Kurukshetra

Shri Krishna AYUSH University,Kurukshetra Shri Krishna AYUSH University (SKAU) is a state university established under Act No. 25 of 2017 by the Government of Haryana.

माननीय कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय और कानपुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑ...
12/06/2026

माननीय कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय और कानपुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स के बीच आयुष क्षेत्र में शोध, डेटा एनालिटिक्स और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से जॉइंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना करेंगे। एमओयू पर आईएएस की ओर से डॉ. जी. एस. तोमर जी (निदेशक, आयुष रिसर्च) तथा श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत जी ने हस्ताक्षर किए।

माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय आगमन पर माननीय कुलपति महोदय प्रो. वैद्य करतार सिंह धी...
06/06/2026

माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय आगमन पर माननीय कुलपति महोदय प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान जी उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति से विश्वविद्यालय परिवार को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। मुख्यमंत्री जी ने विश्वविद्यालय में लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित परीक्षा एवं बहुउद्देशीय सभागार का लोकार्पण किया तथा करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले महिला छात्रावास का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कुलसचिव महोदय डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से आयुष शिक्षा, शोध एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी तथा विश्वविद्यालय के विकास को और गति प्राप्त होगी। CMO Haryana Nayab Saini

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में महारानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महारानी होल्कर जी को ...
31/05/2026

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में महारानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महारानी होल्कर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्यवक्ता हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य श्री मुकेश गर्ग जी ने कहा कि "नारी सशक्तिकरण की चर्चा महारानी अहिल्याबाई होल्कर के बिना अधूरी है।
माननीय कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने उन्हें भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति, सुशासन और लोककल्याण की जीवंत प्रतिमूर्ति बताते हुए युवाओं से उनके आदर्शों, त्याग, सेवा, न्याय और राष्ट्रभक्ति को अपनाने का आह्वान किया।

29/05/2026
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर वैद्य करतार सिंह धीमान जी के मार्गदर्शन में आयुर्वेद अध्ययन एवं ...
22/05/2026

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर वैद्य करतार सिंह धीमान जी के मार्गदर्शन में आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के रोग निदान एवं विकृति विज्ञान विभाग तथा डॉ. मित्तल पैथ लैब के बीच शैक्षणिक, शोध एवं प्रयोगशाला प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमओयू किया गया। इसके तहत विद्यार्थियों और शोधार्थियों को आयुर्वेदिक डायग्नोस्टिक्स, इम्यूनोलॉजी, हिस्टोपैथोलॉजी और लैब आधारित रिसर्च में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। एमओयू पर विश्वविद्यालय की ओर से माननीय कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी, विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. दीप्ति पराशर जी और प्रोफेसर डॉ. रणधीर सिंह जी ने हस्ताक्षर किए। वहीं डॉ. मित्तल पैथ लैब की ओर से निदेशक डॉ. नीरज मित्तल जी और पीएचडी माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. परवीन सुरैन जी ने साइन किए।

माानीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अपील से प्रेरित होकर श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. वै...
16/05/2026

माानीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अपील से प्रेरित होकर श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान जी साइकिल से विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश देते हुए विश्वविद्यालय परिवार से भी कम ईंधन वाले साधनों के उपयोग की अपील की।

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित प्लास्टिनेशन तकनीक विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शु...
15/05/2026

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित प्लास्टिनेशन तकनीक विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते माननीय कुलपति महोदय प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान जी, कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी, कार्यकारी प्राचार्य प्रो. दीप्ति पराशर जी, प्रो. सतीश कुमार वत्स जी, प्रो. सचिन शर्मा जी एवं अन्य विशेषज्ञ।

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित “आयुष के नवीन आयाम” विषयक सेमिनार के दौरान माननीय कुलपति महोदय प्रो. वैद्य करता...
12/05/2026

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित “आयुष के नवीन आयाम” विषयक सेमिनार के दौरान माननीय कुलपति महोदय प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान जी, आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. अशोक वार्ष्णेय जी, उत्तर क्षेत्र संयोजक संजीवन जी, प्रांत अध्यक्ष डॉ. पवन गुप्ता जी व प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता जी एवं अन्य अतिथि।

Address

Kurukshetra

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 1pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Krishna AYUSH University,Kurukshetra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share