02/05/2016
कस्बे के लाडवा कॉलेज आफ एजुकेशन के प्राचार्य श्यामचरण वशिष्ठ की सोवानिवृत्ति पर शुक्रवार को कॉलेज परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति पर उनको भावभीनी विदाई देते हुए न केवल स्टाफ सदस्यों, बल्कि प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों व विद्यार्थियों के भी आंखों से आंसू छलक पड़े। प्रबंधक समिति की ओर से इस मौके पर संबोधित करते हुए सत्यकाम गर्ग व संजय गर्ग ने कहा कि प्राचार्य श्यामचरण वशिष्ठ ने अपनी अब तक की 44 वर्ष के कार्यकाल में ईमानदारी, सादगी व नियमों में रहकर कार्य किया। जिसमें उन्होंने पिछले पांच वर्ष इस कॉलेज में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। बीएड प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार गुप्ता ने सेवानिवृत्त प्राचार्य श्यामचरण वशिष्ठ की सेवाओं की सराहना की। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों व बच्चों ने अपने-अपने अनुभव भी प्रस्तुत किए। प्रबंधन समिति के सरीन गर्ग, सत्यकाम गर्ग व सभी स्टाफ सदस्यों ने श्याम चरण वशिष्ठ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर डॉ. नानक सिंह, डॉ. राजेश कुमार, दी गई। डॉ. गुरप्रीत सिंह, ईश्वर चंद, विक्रम सिंह, धर्मवीर, बबली, रूपा, हरविंद्र, मिंटू, प्रदीप, मनु, सुनील, सुशील भी उपस्थित थे।
फोटो-
लाडवा कॉलेज आफ एजुकेशन में सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य श्याम चरण वशिष्ठ को सम्मानित करते प्रबंधक समिति के सदस्य एवं अन्य।