12/09/2023
मुख्य चिकित्सा अधिकारी अलीगढ़, श्री नीरज त्यागी जी एवं चिकित्सा अधीक्षक सा० स्वा०केंद्र इगलास श्री स्कंद राजा जी द्वारा 4th *International day for clean air for blue sky* के अभियान *Together for clean air* के उपलक्ष्य में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 8-9-23 दिन शुक्रवार श्री सिया रामेश्वर इंटर कॉलेज, ताहरपुर, इगलास, अलीगढ़ में एक जगरुग्ता अभियान चलाया गया। जिसमे चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य, ताहरपुर, डॉक्टर मो० शाहिद द्वारा वायु प्रदूषण से वन्य जीव, वातावरण एवं स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। साथ ही इस से बचने के उपाय बताए। वृक्षारोपण को काफी विस्तार से समझाया गया। साथ ही Air Quality Index, High Risk persons, Global warming के बारे में सचेत किया गया। वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता कराई गई और छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर कालेज प्रबंधक श्री रामेश्वर शर्मा एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।