26/12/2025
स्व. श्रीमती अंजू रोहतगी जी की पुण्यतिथि | स्वास्थ्य शिविर | कंबल वितरण कार्यक्रम
दिनांक 25 दिसंबर को एन्क्राइट ग्रुप द्वारा द्वारा स्वर्गीय श्रीमती अंजू रोहतगी जी की पुण्यतिथि श्रद्धा, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के हित में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया तथा कंबल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा की गई। यह आयोजन स्व. श्रीमती अंजू रोहतगी जी के सेवा, करुणा और मानवीय मूल्यों को समर्पित रहा।
स्थान: सेवा समर्पण संस्थान , वनवासी छात्रावास, मोहनलालगंज
इस गरिमामय कार्यक्रम में निम्नलिखित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही—
• डॉ. कीर्ति कुमार, अध्यक्ष, एन्क्राइट ग्रुप
• ई. इशान अरोड़ा, निदेशक, एन्क्राइट आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
• डॉ. रीतिका रोहतगी, मुख्य परिचालन अधिकारी (COO), एन्क्राइट आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
• प्रो. इन्द्रेश कुमार सिंह, सचिव, अवध प्रांत एवं प्राचार्य, एन्क्राइट आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, लखनऊ
कार्यक्रम की संपूर्ण अवधि में निम्नलिखित विशिष्ट अतिथियों एवं संगठनात्मक पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ—
• प्रांत प्रचारक — श्रीमान कौशल जी भाईसाहब
• अखिल भारतीय गोसेवा सह-प्रमुख — श्रीमान नवल जी भाईसाहब
• सदस्य, लोक सेवा आयोग प्रयागराज — श्रीमान हरेश प्रताप सिंह जी भाईसाहब
• संगठन मंत्री — श्रीमान गजेन्द्र जी भाईसाहब
• लखनऊ जिला प्रचारक — श्रीमान कोमल जी भाईसाहब
• क्षेत्र सह-संयोजक — डॉ. संग्राम सिंह जी भाईसाहब
• कार्यालय प्रमुख, प्रकृति भारती — श्रीमान नरेश जी भाईसाहब
• व्यवस्था प्रमुख, सेवा समर्पण संस्थान — श्रीमान संजय शुक्ला जी भाईसाहब
• अध्यक्ष, सेवा समर्पण संस्थान — श्रीमान कमलेश्वर जी भाईसाहब
इन सभी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सामाजिक समरसता, सेवा और उत्तरदायित्व के भाव से और अधिक सशक्त बनाया।
एन्क्राइट ग्रुप समाज कल्याण, स्वास्थ्य सेवा और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करते हुए स्व. श्रीमती अंजू रोहतगी जी की स्मृति को सेवा के कार्यों के माध्यम से निरंतर जीवित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।